फुटबॉल के नियम: फुटबॉल का मैदान कितना बड़ा होता है , क्या गोल पोस्ट में जाल लगाना जरूरी है, जानें

फुटबॉल एक सामूहिक खेल है जिसको दो टीमों के मध्य खेला जाता है। प्रत्येक टीम में 11 खिलाडी होते है। इस खेल को दो दलों के मध्य एक दूसरे के विरुद्ध खेला जाता है।

Photo of author

Reported by Pankaj Yadav

Published on

फुटबॉल के नियम: फुटबॉल का मैदान कितना बड़ा होता है , क्या गोल पोस्ट में जाल लगाना जरूरी है, जानें

फुटबॉल दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय एवं मनोरंजक खेलो में से एक है। भारत के साथ साथ अन्य देशो में भी फुटबॉल को काफी पसंद किया जाता है। यह खेल बहुत ही रोमांचक होता है एवं विभिन्न देशो के युवा वर्ग के में ये खेल बड़े ही उत्साह एवं रूचि के साथ खेला जाता है। फुटबॉल एक सामूहिक खेल है जिसको दो टीमों के मध्य खेला जाता है। प्रत्येक टीम में 11 खिलाडी होते है। इस खेल को दो दलों के मध्य एक दूसरे के विरुद्ध खेला जाता है। इसमें विरोधी दल के गोल में फुटबॉल डालनी होती है तथा दोनों टीम एक दूसरे के विरुद्ध अधिकतम गोल करने का लक्ष्य रखती है। फुटबॉल के नियम भी होते है जिनके बारे में हम आपको आज बतायेगे और साथ ही जानेगे फुटबॉल से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी :-

यह भी जाने :- भोजपुरी में ट्वीट कर रहे Elon Musk! क्या हैक हो गया है अकाउंट? ये है पूरा खेल

Table of Contents

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

फुटबॉल के नियम (Rules of football)

स्ट्राइकर (Striker)

स्ट्राइकर का मुख्य कार्य गोल मारना होता है।

डिफेंडर्स (Defenders)

डिफेंडर का मुख्य कार्य विरोधी टीम के सदस्यों को गोल करने से रोकना होता है।

मिडफिल्डर्स (Midfielders)

मिडफ़ील्डर्स को विरोधी टीम से फुटबॉल छीन कर आगे खेलने के लिए अपनी टीम के खिलाड़ियों को देनी होती है।

गोलकीपर (Goalkeeper)

गोलकीपर का मुख्य कार्य गोल पोस्ट के सामने खड़ा रहकर गोल रोकना होता है।

थ्रो-इन (Throw-In)

जब गेंद पूरी तरह तरह रेखा पार कर जाती है तो उस टीम को इनाम मिलता है जिसने गेंद तो अंतिम बार छूआ हो।

गोल किक (Goal Kick)

जब फुटबॉल पूर्णत गोल रेखा को पार कर जाती है और गोल के बिना ही स्कोर होता है और हमलावर के द्वारा गेंद को अन्तिम बार छूने के कारण रक्षा करने वाली टीम को इनाम मिलता है।

कॉर्नर किक (Corner Kick)

जब फूटबाल बिना गोल के गोल रेखा पार करती है और रक्षा करने वाली टीम के द्वारा फूटबॉल को अंतिम बार छुआ जाता है तो हमलावर टीम को इनाम मिलता है।

फुटबॉल का मैदान कितना बड़ा होता है ?

फुटबॉल खेल का मैदान आयताकार का होता है। जिसका क्षेत्रफल 00 गज, 50 गज से 130 गज,  अथवा 100 मी, 64 मी से 110 मी, 75 मी तक होता है। फूटबॉल मैदान की लम्बाई को साइड लाइन एवं मैदान की चौड़ाई को गोल लाइन कहते है। मैदान के बीच में एक रेखा होती है जो मैदान को दो सामान भागो में विभाजित करती है। मैदान की मध्य रेखा को केंद्र मान कर 10 गज त्रिज्या का एक वृत्त बनाया जाता है जिसको आरम्भ का वृत्त कहते है। खेल मैदान के दोनों सिरों पर 8 गज चौड़े गोल क्षेत्र होते है, तथा गोल क्षेत्रों के दोनों तरफ 18 गज का पेनेल्टी क्षेत्र होता है जो आयातकार होता है।

  • अंतर्राष्ट्रीय मैचों के दौरान मैदान की लम्बाई 100-110 मीटर (110-120 यार्ड) होती है तथा चौड़ाई 64-75 मीटर (70-80 यार्ड) होती है।
  • गैर अंतर्राष्ट्रीय मैचों के दौरान मैदान की लम्बाई 91-120 मीटर और चैड़ाई 45-91 मीटर होती है।

क्या गोल पोस्ट में जाल लगाना जरूरी है, जानें

फूटबाल नियमो के अनुसार गोल पोस्ट में जाल लगाना अनिवार्य नहीं है लेकिन फिर भी गोल पोस्ट में जाल लगाया जाता है।

Leave a Comment

WhatsApp Subscribe Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp