MS Dhoni Wife Sakshi: धोनी से भिड़ गईं पत्नी साक्षी, माही बोले- फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए इंस्टाग्राम पर ऐसा कर रही

यद्यपि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने साल 2020 के स्वतंत्रता दिवस में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। लेकिन उनके प्रशंसको को IPL में उनका खेल देखने का मौका मिल रहा है। इसी बीच धोनी और उनकी पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) का एक वीडियो सोशल मिडिया पर काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस वीडियो में धोनी और साक्षी मजाकिया अंदाज़ में नोकझोक करते दिख रहे है। भारतीय टीम को 2 ICC वर्ल्ड कप जितवाने वाले भूतपूर्व एमएस धोनी ज्यादातर अपनी व्यक्तिगत जीवन को प्राइवेट रखते है।

ms dhoni wife sakshi wife sakshi clashed with dhoni, mahi said doing this on Instagram to increase followers

यह भी देखे :- Road Saftey Series: देहरादून में भारत समेत 6 देशों के बीच क्रिकेट का रोमांच, जानिए कब से हैं मैच, कैसे मिलेगी टिकट

भारतीय टीम छोड़ने के बाद से धोनी ना तो ज्यादा मिडिया के सामने आते है और ना ही सोशल मिडिया में ही दिखते है। लेकिन उनके ठीक विपरीत पत्नी साक्षी को सोशल मिडिया पर काफी सक्रीय देखा जाता है। साक्षी समय-समय पर सोशल मिडिया पर एक्टिव दिखती है, खासतौर पर सोशल मिडिया पर तो बहुत ज्यादा। इंस्टाग्राम पर तो वो अपने फॉलोवर्स की लिस्ट बढ़ाने के लिए कुछ भी कर सकती है। इस बात को खुद धोनी बताते है।

धोनी के फैन के ट्वीटर हैंडल से वीडियो शेयर हुई

धोनी के एक प्रशंसक के ट्वीटर हैंडल से शेयर हुई है। लेकिन यह पता नहीं चल पा रहा है कि यह वीडियो कब और कहाँ ली गयी है। इसकी कोई भी जानकारी किसी खबर के माध्यम से या सोशल मिडिया से नहीं मिल पा रही है।

इस वीडियो में साक्षी और धोनी मजाकिया तरीके से नोकझोक करते देखे जा रहे है। इस वीडियो में इन दोनों के आसपास बहुत से लोग दिखाई दे रहे है। धोनी साक्षी के लिए कहते है कि वो यह सब इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए कर रही है। लेकिन वीडियो में आगे साक्षी भी अपनी बात रखते हुए धोनी को जवाब देती है। साक्षी कह रही है – ‘आपके प्रशंसक भी मुझे उतना ही चाहते है, जितना आपको। यह सब बाते सुनकर धोनी और अन्य लोग हँसने लगते है।’

धोनी का सहारा ले रही साक्षी -यूजर्स

इस वीडियो के शुरू में धोनी कह रहे है -‘अपने फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए इंस्टाग्राम पर ऐसा करती है। ‘ इस पर साक्षी कहती है – ‘आपके फॉलोवर्स मुझको भी प्यार करते है। मैं आपका ही पार्ट हूँ बेबी, स्वीटी।’ यह वीडियो धोनी के प्रसंशको द्वारा पेज पर भी साझा कर रहे है। पत्नी साक्षी को धोनी के फैंस का फायदा लेना अच्छे से आता है। उनकी इस चाल को धोनी भी अच्छी तरह से जानते है।

दो साल पहले ही धोनी ने संन्यास लिया था

ध्यान रखे धोनी ने 15 अगस्त 2020 के दिन इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटारयमेंट ले लिया था। इस दिन ठीक शाम 7:29 बजे संन्यास लिया था। लेकिन वर्तमान समय में भी वे आईपीएल खेल रहे है। धोनी ने अपने क्रिकेट जीवन में 350 एकदिवसीय, 98 टी20 और 90 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 17266 रन किये है। इन सभी मैचों में उन्होंने 108 फिफ्टी एयर 16 सेंचुरी बनाई है। धोनी की कॅप्टेन्सी में भारतीय टीम को तीन ICC ट्रॉफी जीतने का मौका मिला है।

Leave a Comment