न्यूज़

L&T Full Form: L&T किस देश की कंपनी है व L&T का मालिक कौन है?

L&T Full Form: अपने भारत की कई बड़ी कंपनी के नाम सुने होंगे उनमें से एक L&T कंपनी भी है। जो भारत की बहुराष्ट्रीय कंपनी है। क्या आप जानते हो L&T की फुल फॉर्म क्या होती है। यदि नहीं जानते है तो आज हम आपको विस्तार पूर्वक बताएँगे।

L&T Full Form

हमने आपको L&T की फुल फॉर्म हिंन्दी और इंग्लिश दोनों भाषा में दी है –

  • L&T full form in Hindi – लार्सन और टौब्रो
  • The full form of L&T in english – Larsen & Toubro

इसे भी जानें : Air India: देने जा रहा है अपने कॉम्पटीटर्स को बड़ी टक्कर जाने कंपनी ने किया ये बड़ा ऐलान

L&T किस देश की कंपनी है ?

लार्सन और टौब्रो कंपनी भारत की जानीमानी कंपनी है। जिसका मुख्यालय मुंबई शहर मे स्थित है। L&T कंपनी का विस्तार केवल भारत देश में ही नहीं बल्कि विदेश के कई देशों में फैला हुआ है। इसके अलावा इस कंपनी के कारखाने और कार्यालय पुरे विश्व में फैले हुए है। जिस वजह से इस कंपनी की गिनती बेस्ट कंपनी में की जाती है।

कंपनी के चार मुख्य विस्तृत व्यापार क्षेत्र प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी, निर्माण और उत्पादन है।

Larsen & Toubro का मालिक कौन है?

इस कंपनी की स्थापना 7 सितम्बर 1938 में की गई थी। कंपनी की स्थापना दो डेनिश अभियंता, हैनिंग होल्च लार्सन एवं सोरेन क्रिस्टियन टुब्रो के द्वारा ही की गयी थी। शुरुवाती दौर में इस कंपनी में दुग्ध उत्पादन का कार्य करना शुरू किया था। लेकिन 1939 में विश्व युद्ध के दौरान देश में एक्सपोर्ट की सुविधा पर प्रतिबंध लगा दिया था।

कंपनी में नुकसान होने के बाद कंपनी के दोनों भागीदारों ने साथ मिलकर कार्य करना शुरू दिया। कुछ बड़ा करने की चाह में उन्होंने शुरुवाती दौर में जहाजों की मरम्मत करना शुरू किया।

कंपनी में अच्छा व्यापार होने के बाद 1944 में भागीदार के रूप में ईसीसी को भी अपनी कंपनी में शामिल कर दिया। कंपनी के दो मालिक होने के कारण इसका नाम Larsen & Toubro रखा गया था। जो की आज L&T नाम से प्रचलित है।

एलएनटी कंपनी के उत्पादन

यह कंपनी पुरे विश्व में अपने व्यापार का फैलाव करने के लिए बहुत मैन्युफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन का कार्य करती है जिसकी लिस्ट इस प्रकार से है-

  • इमारतें और कारखाने
  • एल एंड टी पॉवर
  • भारी अभियांत्रिकी
  • निर्माण
  • इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रोनिक्स
  • सूचना प्रौद्योगिकी
  • मशीनरी एवं औद्योगिकी उत्पाद आदि।

एलएनटी कंपनी जो खास बातें

  • यह कंपनी व्यवसाय भवनों और हवाई अड्डों, आवासीय भवनों और कारखानों जैसे कई बड़े क्षेत्रों में कार्य करते है। देश की कई बड़ी से बड़ी परियोजनाओं में L&T कंपनी ने अपनी भागीदारी दी है जिनमें से राम मंदिर, अयोध्या के डिजाइन और निर्माण की पेशकश की है।
  • L&T कंपनी पुरे देश में बिजली संयंत्रो की स्थापना करने के लिए कोयला आधारित, गैस आधारित और परमाणु बिजली परियोजना का निर्माण कर चुके है।

सम्बंधित खबर

Leave a Reply

Back to top button
लहसुन दिलाएगा आपको फैट से राहत, तेजी से घटेगी पेट की चर्बी सोफिया अंसारी कौन है – Sofia Ansari Short Bio खाली पेट न करे इन 7 चीजों का सेवन, वरना हो सकती है आपकी सेहत ख़राब ज्यादा चीनी खाने से शरीर को हो सकते हैं ये 7 नुकसान बच्चे-बच्चे को पता होनी चाहिए अपने देश के बारे में ये 10 बाते