biharbhumi Bihar gov in: बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की वेबसाइट से देखें जमींन की सारी जानकारी ऑनलाइन

बिहार सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों के लिए अपनी भूमि से सम्बंधित सभी जानकारियां ऑनलाइन देखने के लिए biharbhumi bihar gov in साइट की शुरुआत की गई है। इस सुविधा से आप अपनी भूमि की जानकारी ऑनलाइन ही प्राप्त कर सकते है। इस वेबसाइट को बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित किया ... Read more

Photo of author

Reported by Sheetal

Published on

बिहार सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों के लिए अपनी भूमि से सम्बंधित सभी जानकारियां ऑनलाइन देखने के लिए biharbhumi bihar gov in साइट की शुरुआत की गई है। इस सुविधा से आप अपनी भूमि की जानकारी ऑनलाइन ही प्राप्त कर सकते है। इस वेबसाइट को बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित किया गया है।

इस विभाग के माध्यम से आप भूमि से जुड़ी प्रत्येक जानकारी जैसे- भू-नक्शा, भूमि खसरा, रजिस्ट्री तथा म्यूटेशन आदि को देख सकते है। आज हम आपको इस लेख में बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की वेबसाइट से देखें जमींन की सारी जानकारी ऑनलाइन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी को साझा करेंगे।

Table of Contents

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग

बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के biharbhumi bihar gov in पोर्टल को जारी किया गया है जिसमे आप ऑनलाइन ही विभाग से सम्बंधित किसी भी काम को जाकर कर सकते है। आपको बता दे जब तक यह पोर्टल लॉन्च नहीं किया गया था तो नागरिकों को कोई भी काम कराने के लिए राजस्व विभाग केंद्र में जाना या इससे कांटेक्ट करना पड़ता था।

इससे नागरिकों को परेशानियां होती थी उनका समय भी बर्बाद होता था साथ ही आने-जाने के लिए अधिक खर्च का वहन करना पड़ता था। परन्तु अब आप ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से भू-अभलेखों के आसानी से कार्य कर पाते है। इस पोर्टल का लाभ वे ही नागरिक ले सकते है जिनके पास अपनी निजी भूमि हो।

संबंधित खबर KVS कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगी CGHS सुविधाओं का लाभ

KVS कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगी CGHS सुविधाओं का लाभ

बिहार भू-लेख देखने की प्रक्रिया

बिहार भू-लेख देखने की प्रक्रिया नीचे निम्न प्रकार से दी हुई है।

  • उम्मीदवार को बिहार के भू-लेख को देखने के लिए सर्वप्रथम बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा उसमे आपको जमाबंदी पंजी देखे का विकल्प दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना है।
  • अब आपको जिला तथा अचंल (क्षेत्र) को सेलेक्ट करना है उसके बाद आगे आपको प्रोसेड का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  • प्रोसेड करने के बाद अब आपको हल्का व मौजा के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
  • क्लिक करने के बाद नीचे आपको बहुत सारे ऑप्शन नजर आएँगे उसमे से आपको एक विकल्प को भरना है जिससे आप बिहार लैंड रिकार्ड्स को चेक कर सकते है।

बिहार भूमि पोर्टल पर उपलब्ध जानकारियां

बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग पोर्टल की वेबसाइ में निम्नलिखित जानकारी दी हुई है।

  • ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज आवेदन करना।
  • भू-लगान
  • डैशबोर्ड
  • दाखिल ख़ारिज स्थिति को चेक करना।
  • परिमार्जन
  • जमाबंदी देखे
  • ऑनलाइन एल० पी० सी० आवेदन करना।
  • DCLR म्यूटेशन अपील कोर्ट
  • डिजिटल सेवा कनेक्ट के साथ लॉगिन
  • अपना खाता देखे
  • एल० पी० सी० आवेदन की स्थिति को चेक करना।
  • भू-मानचित्र
  • भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय

इस लेख में हमने बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की वेबसाइट से देखें जमींन की सारी जानकारी ऑनलाइन कैसे देखे की पूरी जानकारी प्रदान कर दी है। इसी तरह अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी जानने के लिए हमारी साइट से ऐसे ही जुड़े रहे।

संबंधित खबर पेंशनभोगियों के लिए महत्वपूर्ण आदेश: मृत्यु की सूचना तुरंत दें, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई

पेंशनभोगियों के लिए महत्वपूर्ण आदेश: मृत्यु की सूचना तुरंत दें, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई

Leave a Comment

WhatsApp Subscribe Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp