भारत में टॉप 10 भरोसेमंद लैपटॉप ब्रांड (2024) – Top 10 Laptop Brands in India – The Latest and Most Trusted

इन ब्रांड के लैपटॉप न केवल नवीनतम पीढ़ी के प्रोसेसर और ग्राफिक्स चिप्स द्वारा संचालित हैं, बल्कि उच्च-रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, टाइपिंग के अतिरिक्त घंटों के लिए एर्गोनोमिक कीबोर्ड, जेस्चर पहचान के साथ स्मूथ ट्रैकपैड, मजबूत बैटरी जीवन और बेहतरीन सॉफ्टवेयर समर्थन के साथ आते हैं।

Photo of author

Reported by Sheetal

Published on

आज के समय में लैपटॉप एक महत्वपूर्ण गैजेट है जो स्मार्टफोन जितनी ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लैपटॉप खरीदने से पहले हमे हमे भारत में टॉप 10 भरोसेमंद लैपटॉप ब्रांड के बारे में जानना महत्वपूर्ण है ताकि हम एक अच्छे ब्रांड का लैपटॉप चुन सके। आज हम उन कंपनियों के बारे में जानेगे जो भारत के संपन्न लैपटॉप बाजार का नेतृत्व कर रही है। इन ब्रांड के लैपटॉप न केवल नवीनतम पीढ़ी के प्रोसेसर और ग्राफिक्स चिप्स द्वारा संचालित हैं, बल्कि उच्च-रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, टाइपिंग के अतिरिक्त घंटों के लिए एर्गोनोमिक कीबोर्ड, जेस्चर पहचान के साथ स्मूथ ट्रैकपैड, मजबूत बैटरी जीवन और बेहतरीन सॉफ्टवेयर समर्थन के साथ आते हैं। जो नियमित अपडेट प्रदान करते हैं। तो चलिए जानते है भारत में टॉप 10 भरोसेमंद लैपटॉप ब्रांड के नाम :-

भारत में टॉप 10 भरोसेमंद लैपटॉप ब्रांड (2024) – Top 10 Laptop Brands in India – The Latest and Most Trusted

यहाँ देखे भारत में टॉप 10 भरोसेमंद लैपटॉप ब्रांड की सूची :-

1) Apple

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

एप्पल एक अमेरिकी कंपनी है जिसकी स्थापना 1 अप्रैल 1976 में की गयी थी। यह ब्रांड भारत में टॉप 10 भरोसेमंद लैपटॉप ब्रांड की सूची में प्रथम स्थान पर है। इस कंपनी की स्थापना का श्रेय स्टीव जॉब्स, रोनाल्ड वेव एवं स्टीव वोजिएक को जाता है। यह कंपनी दुनिया भर में अपने आईफोन, आईपैड और लैपटॉप के लिए फेमस है। एप्पल अपने Apple Laptop को मैकबुक एयर और मैकबुक प्रो दो सीरीज में बेचता है।

2) Acer

एसर ताइवान कंपनी है जिसकी स्थापना 1 अगस्त 1976 मे की गयी थी। ये कंपनी भारत सहित अन्य कई देशो में अपनी सेवाएं दे रही है। इस ब्रांड के लैपटॉप अपने स्लिम डिज़ाइन के लिए काफी पसंद किये जाते है। भारत में Acer के Aspire और Extensa सीरीज के लैपटॉप काफी पसंद किये जाते है। गेमिंग सेंगमेंट के लिए acer के Nitiro और Predator सीरीज लैपटॉप की रोमांचक पेशकश करती है।

3) Dell

डैल की स्थापना अमेरिका में 1984 में हुई थी। इसका मुख्यालय अमेरिका के टैक्सास के राउंड रॉक में है। डैल के लैपटॉप भारत के साथ साथ विश्व भर में प्रसिद्ध है। यह कंपनी लैपटॉप के साथ साथ स्मार्टफोन, टेलीविजन, डेटा स्टोरेज, कैमरा और प्रिंटर आदि का निर्माण करती है। Dell Laptop लंबे समय से खरीददारों के बीच लोकप्रिय है और इसके Inspiron सीरीज वाले लैपटॉप काफी पसंद किए जाते हैं। इसके लैपटॉप टिकाऊ, विश्वसनीय और उच्च क्षमता वाले होते है।

4) HP

एचपी एक अमेरिकन कम्पनी है जिसकी स्थापना 1939 में की गयी थी। यह ब्रांड भारत के साथ साथ दुनिया भर में अपने लैपटॉप, प्रिंटर, सॉफ्टवेयर, स्कैनर, टेबलेट, स्मार्टफोन, डिजिटल कैमरा और पॉकेट पीसी का व्यापार करती है। HP Laptop शिपमेंट के मामले में सबसे लोकप्रिय है। इसकी पैवेलियन और प्रोबुक रेंज को अधिक पसंद किया जाता है। साथ ही कंपनी ने अपने ओमेन और विक्टस लाइनअप के साथ गेमिंग वाले प्रीमियम सेगमेंट में भी विविधता ला दी है।

5) Lenovo

लेनोवो चीन की कंपनी है। यह कंपनी मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर के निर्माण के लिए जानी जाती है। लेनोवो भारत के अलावा अन्य 160 देशो में अपने उत्पादों को बेचता है। Lenovo Laptop की थिंकपैड और आईडियापद की रेंज काफी लोकप्रिय है। लेनोवो ने अपने योगा रेंज के तहत अपने हाइब्रिड और कनवर्टिबल लैपटॉप के साथ पोर्टफोलियो को भी विस्तार दिया है।

संबंधित खबर if sova virus enters the phone it will empty your bank account

Alert: फोन में घुसा Sova वायरस तो आपका बैंक अकाउंट कर देगा खाली, हटा भी नहीं पाएंगे आप, जानें कैसे बचें

6) Samsung

सैमसंग दक्षिण कोरिया की कंपनी है। जिसकी स्थापना 13 जनवरी 1969 में की गयी थी। ये कंपनी स्मार्टफोन, माइक्रोवेव, ओवन, एयर कंडीशनर, रेफ्रीजिरेटर, लैपटॉप आदि का निर्माण करती है। भारत में Samsung Laptop काफी पसंद किये जाते है क्योंकि ये किफायती और विश्वसनीय होते है। गैलेक्सीबुक और क्रोमबुक सीरीज के लैपटॉप अपनी लंबी बैटरी लाइफ के लिए भी जाने जाते हैं। 

7) Xiaomi

शाओमी एक मल्टीनेशनल कंपनी है जिसकी स्थापना 2010 में चीन ने की थी। इसका मुख्यालय बीजिंग चाइना में स्थित है। यह लैपटॉप, स्मार्टफोन, टीवी, पावरबैंक जैसे अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का निर्माण करती है। Xiaomi केवल  Xiaomi ही नहीं, बल्कि MI और रेडमीबुक ब्रांड के नाम से भी अपने लैपटॉप की बिक्री करती है। इस ब्रांड के लैपटॉप दमदार फीचर्स व किफायती कीमत के कारण बड़े पैमाने पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करती है। यह ब्रांड भारतीय बाजार में नोटबुक प्रो और नोटबुक अल्ट्रा के साथ दो सीरीज में लैपटॉ़प की बिक्री करती है।

8) Microsoft

माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की सबसे प्रसिद्ध आईटी कंपनियों में से एक है। इसकी स्थापना 4 अप्रैल 1975 में की गयी थी। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, पर्सनल कंप्यूटर और संबंधित सेवाओं का विकास, निर्माण, लाइसेंस, समर्थन और बिक्री करती है। Microsoft Laptop को मुख्य रूप से Surface सीरीज के तहत बेचा जाता है।

9) MSI

एमएसआई एक ताइवान कंपनी है जिसकी स्थापना 4 अगस्त 1986 में की गयी थी। वर्तमान में यह कंपनी लैपटॉप, डेस्कटॉप, ग्राफ़िक कार्ड, मदरबोर्ड, पीसी, औद्योगिक कंप्यूटर आदि का निर्माण करती है। MSI Laptop मुख्य रुप से Katana, Delta और Modern सीरीज में बेचा जाता है।

10) Asus

Asus एक ताइवान कंपनी है जिसकी स्थापना 2 अप्रैल 1989 में की गयी थी। इस कंपनी लैपटॉप Katana, Delta और Modern सीरीज में बेचा जाता है। Asus Laptop मुख्य रूप से ज़ेनबुक और वीवोबुक सीरीज में बेचे जाते है।

संबंधित खबर jio launched cheap laptop jio book

Jio ने लॉन्च किया सस्ता लैपटॉप Jio Book, इतने रुपये है कीमत, साथ में हैं दमदार फीचर्स

Leave a Comment

WhatsApp Subscribe Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp