भारत के सबसे बड़े कपड़ो के ब्रांड – The Best Clothing Brands In India 2024

देश में मॉल की संख्या बढ़ती जा रही है और मॉल में कपड़ो के कई ब्रांड आपको देखने को मिल जायेगे। अब क्षेत्रीय मार्किट में भी कपड़ो के कई शोरूम खुल गए है। मॉल और क्षेत्रीय मार्किट में कपड़ो के शोरूम से लोग खूब ब्रांडेड कपडे खरीद रहे है।

Photo of author

Reported by Pankaj Yadav

Published on

भारत के सबसे बड़े कपड़ो के ब्रांड - The Best Clothing Brands In India 2023

भारत के सबसे बड़े कपड़ो के ब्रांड :- लोगो के बीच बढ़ती कपड़ो की मांग के चलते भारतीय वस्त्र उद्योग कुछ वर्षो से काफी तेजी से बढ़ रहा है। भारत में कई नए Clothing Brand आ गए है। इन ब्रांड के आने से लोगो को कपड़ो के बेहतर विकल्प मिलने लगे है और फैशन डिज़ाइनरो को भी अपनी कलाकारी दिखाने के अवसर मिल रहे है। ब्रांड के कपडे पहनना हर किसी को पसंद होता है। तो चलिए जानते है भारत के सबसे बड़े कपड़ो के ब्रांड्स के बारे में : –

यह भी जानिए :- Top Richest Actors in India: ये हैं भारत के 10 सबसे अमीर एक्टर, कौन कौन है इस लिस्ट में देखें

भारत के सबसे बड़े कपड़ो के ब्रांड – The Best Clothing Brands In India 2024

कौन नहीं चाहता कि उसके कपडे किसी ब्रांड के हो। अधिकतर लोग ब्रांडेड कपडे पहनना पसंद करते है, जिनमे से कुछ लोगो को पता ही नहीं होता कि जो उन्होंने कपडे पहने है वे किस ब्रांड के है और क्या उस ब्रांड का नाम भारत के सबसे बड़े कपड़ो के ब्रांड में आता है या नहीं। देश में मॉल की संख्या बढ़ती जा रही है और मॉल में कपड़ो के कई ब्रांड आपको देखने को मिल जायेगे। अब क्षेत्रीय मार्किट में भी कपड़ो के कई शोरूम खुल गए है। मॉल और क्षेत्रीय मार्किट में कपड़ो के शोरूम से लोग खूब ब्रांडेड कपडे खरीद रहे है। यहाँ देखे भारत के सबसे बड़े कपड़ो के ब्रांड की सूची :-

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • Pepe Jeans

Pepe Jeans 1973 में स्थापित एक प्रतिष्ठित कपड़ो का ब्रांड है। यह ब्रांड भारत के सबसे बड़े कपड़ो के ब्रांड में शामिल है। इसे पूरे भारत में लाखो लोगो द्वारा यूज़ किया जा चूका है। यह अपने उच्च गुणवत्ता वाले कपड़ो के उत्पादों के चलते विश्व स्तरीय प्रतिष्ठान पाने में सक्षम है। पेपे जीन्स की टी.शर्ट, जीन्स, शर्ट एवं अन्य विभिन्न प्रकार के कपडे आते है।

  • FabIndia

फैबइंडिया की स्थापना 1975 में की गयी थी। इसमें कपड़ो की विस्तृत श्रंखला उपलब्ध है। 80 के दशक की शुरुआत में इन्होने हाथ से बने और हाथ से प्रिंट किये हुए कपड़े बेचे। यह ब्रांड महिलाओ, पुरुषो और बच्चो के कपड़ो का निर्माण करते है साथ ही सॉफ्ट फर्निशिंग, कालीन और बैड कवर आदि भी उपलब्ध कराते है।

  • Flying Machine

फ्लाइंग मशीन ने अपना परिचालन 1980 में शुरू किया था। ये ब्रांड भारतीय ग्राहकों के लिए कपड़ो की एक विस्तृत श्रृंखला के पेश करता है। इसने 2003 में फैशन के फील्ड में अपना नाम कमाया है। ये अपने उच्च गुणवत्ता वाले स्ट्रीटवियर के लिए जाना जाता है। टीनएजर्स के बीच इस ब्रांड की काफी लोकप्रियता है। इस ब्रांड के आपको टी.शर्ट, पोलो शर्ट जीन्स आदि मिल जायेगे साथ ही बैग, चश्मे आदि स्टाइलिस्ट एक्सेसरीज भी यहाँ उपलब्ध है।

  • Ven Heusen

यह ब्रांड भारत में सबसे पुराना है, जिसकी स्थापना 1881 में की गयी थी। यह ब्रांड ब्रिटश शासन के दौरान स्थापित किया गया था। यह अपने उत्पादों को तीन श्रेणियों औपचारिक शर्ट, आकस्मिक शर्ट और औपचारिक ट्राउज़र्स में बेचता है।

  • Zara

ज़ारा भारत में काफी लोगो द्वारा पसंद किया जाता है। यह ब्रैंड बच्चो और बड़ो दोनों के लिए कपडे बनाता है। यह ब्रैंड ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। दुनिया में इसके 2270 स्टोर है। इस ब्रांड के स्टाइलिस्ट कपड़ो के लिए ये लोगो में काफी पॉपुलर है। कपड़ो के साथ साथ ये फैशनेबल एक्सेसरीज भी उपलब्ध कराता है।

  • Wrangler

Wrangler की शुरुआत 1904 में हुई थी। यहाँ आपको महिलाओ एवं पुरुषो के लिए डेनिम, शर्ट, टी-शर्ट, कैप, बेल्ट आदि मिल जायेगे। इसके कपडे टीनएजर्स, कामकाजी पेशेवरों के बीच काफी लोकप्रिय है।

  • Levi’s

Levi’s भारत में बहुत फेमस ब्रांड है। यह घरेलु बाजार में जीन्स, शर्ट, स्वेटर, जैकेट, ट्रॉउज़र सहित कपड़ो की अन्य श्रेणी भी प्रस्तुत करता है। लेविस पुरुषो और महिलाओ के लिए कैजुअल और प्रीमियम डेनिम फैशनेबल कड़पे भी बनाता है।

  • Tommy Hilfiger

टॉमी हिलफिगर का पहला स्टोर 2008 में खुला था। भारतीय बाजार में कम समय में ये खुद को अग्रणी फैशन ब्रांडों में से एक के रूप में स्थापित करने में कामयाब रहा है। ये पुरुषो एवं महिलाओ के लिए उच्च गुणवत्ता वाले कपड़ो का निर्माण करता है। बेहतरीन स्टाइलिस्ट कपड़ो के लिए आप इस ब्रांड को चुन सकते है।

  • Peter England

पीटर इंग्लैंड 1997 में भारत आया उसके बाद 2000 में आदित्य बिड़ला समूह के साथ ब्रांड का अधिग्रहण किया। यह ब्रांड जीन्स, टी.शर्ट, शर्ट, स्कर्ट एवं अन्य प्रकार के कपड़ो का उत्पादन करती है।

  • Allen Solly

यह भारत में अग्रणी फैशन ब्रांड्स में से एक है। जिसकी स्थापना 1744 में की गयी थी। यह पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले पश्चिमी परिधान का उत्पादन कर रहा है। यह अपने आकर्षकस्ट्रीट-स्टाइल डिज़ाइनों के लिए जाना जाता है।

Leave a Comment

WhatsApp Subscribe Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp