फैंस को है बेबी का इंतजार, दीपिका-रणवीर ने दी बेबी प्लानिंग की जानकारी 

एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह से पूछा गया था कि, अगर वह और दीपिका पादुकोण एक लड़की के माता-पिता बन जाते हैं, तो वह अपनी बेटी का क्या नाम रखेंगे। इस पर अभिनेता ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि, उनके पास कई नाम हैं और वह अपनी बीवी दीपिका के साथ इसकी चर्चा भी कर रहे हैं।

Photo of author

Reported by Sheetal

Published on

रणवीर सिंह(Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने 12 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी की थी। इन दोनों ने साल 2018 में इटली में ग्रैंड शादी की थी जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। लेकिन शादी के 4 साल बाद अब फैंस को दोनों के बेबी का इंतजार है। बॉलीवुड के परफेक्ट कपल्स में से एक कहे जाने वाले ‘दीपवीर’ की शादी को अब काफी समय हो गया है। रणवीर ने बताया कि बेबी प्लानिंग को लेकर उनका क्या ख्याल है और कब वे दोनों मां-पिता बनेंगे!

मीडिया से बातचीत में किया खुलासा

एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह से पूछा गया था कि, अगर वह और दीपिका पादुकोण एक लड़की के माता-पिता बन जाते हैं, तो वह अपनी बेटी का क्या नाम रखेंगे। इस पर अभिनेता ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि, उनके पास कई नाम हैं और वह अपनी बीवी दीपिका के साथ इसकी चर्चा भी कर रहे हैं। हालांकि, रणवीर ने नाम का खुलासा नहीं किया था और कहा था कि वह अपने बच्चे के नाम को लेकर गुप्त हैं, क्योंकि वह नहीं चाहते हैं कि कोई और वह नाम चुरा ले। यही नहीं जब उनसे पूछा गया कि उन्हें बेटी चाहिए या बेटा। इस पर उन्होंने कहा था कि, उन्हें जो भी मिलेगा। वह भगवान का आशीर्वाद होगा।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
दीपिका पादुकोण

बेबी को लेकर रणवीर है काफी उत्साहित

हाल ही में, रणवीर सिंह निर्देशक रोहित शेट्टी की अपकमिंग वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के एक प्रमोशनल इवेंट में नजर आए। इस दौरान रणवीर सिंह ने अपने बेबी प्लांस के बारे में खुलासा किया। मीडिया के सवाल पर उन्होंने इसका जवाब दीपिका पर डाल दिया। उन्होंने कहा, “दीपिका पादुकोण अभी ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ में गई हुई हैं। जब वह लौट आए, तो उन्हीं से इसका जवाब मांग लेना।” इ्स इवेंट में रणवीर ने उनके और दीपिका के रिलेशनशिप पर भी बात की। रणवीर ने कहा कि उन्हें आज भी उनका रिश्ता नया सा लगता है। दीपिका हर दिन कुछ नया करके उन्हें सरप्राइज करती रहती हैं। रणवीर ने अपने रिश्ते को कभी मीठा तो कभी स्पाइसी बताते हुए कहा कि दीपिका ही उनकी सब कुछ हैं।

संबंधित खबर Chanakya Niti: ये तीन स्त्रियाँ घर में ला सकती हैं संकट, बच के रहना इनसे

Chanakya Niti: ये तीन स्त्रियाँ घर में ला सकती हैं संकट, बच के रहना इनसे

दीपिका पादुकोण

फैमिली प्‍लानिंग पर दीपिका का फैसला

जब एक इंटरव्‍यू के दौरान दीपिका से फैमिली प्‍लानिंग के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने बताया कि अभी वो और रणवीर अपने करियर को लेकर काफी सीरियस हैं और अभी बच्‍चे के लिए तैयार नहीं हैं। दीपिका का कहना है कि वो और उनके स्‍टार पति अभी अपने करियर पर ध्‍यान दे रहे हैं और बच्‍चे के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। हालांकि, दीपिका ने इस बात को भी स्‍वीकार किया कि उन्‍हें और रणवीर दोनों को ही बच्‍चे बहुत पसंद हैं और आने वाले समय में वो दोनों जरूर फैमिली प्‍लानिंग के बारे में सोचेंगें लेकिन अभी सही समय नहीं है।

संबंधित खबर AALIYAH KASHYAP

फर्स्ट टाइम सेक्स से लेकर पोर्न देखने तक, आलिया कश्यप ने प्राइवेट लाइफ पर दीं ये एडवाइज

Leave a Comment

WhatsApp Subscribe Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp