Birth Certificate Correction: जन्म प्रमाण पत्र में कोई भी गलती में सुधार कैसे करें ? जानें

जन्म प्रमाण पत्र वह दस्तावेज है जो किसी भी शिशु के जन्म के समय बनाया जाता है। जिसमे शिशु का नाम, लिंग, माता पिता का नाम, जन्मतिथि जैसी महत्पूर्ण जानकारी होती है। यदि आपके जन्म प्रमाण पत्र में कोई गलती हो गयी है तो आप उसमे सुधार कर सकते है।

Photo of author

Reported by Sheetal

Published on

जन्म प्रमाण पत्र बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जिसकी आवश्यकता सरकारी एवं निजी कार्यो में होती है। बहुत बार ऐसा होता है कि किसी के जन्म प्रमाण पत्र में नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि एवं अन्य जानकारी में कोई त्रुटि होती है जिस कारणवश उनके बहुत से कम अटक जाते है और उनको बहुत सी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। इसलिए जल्द से जल्द अपने प्रमाण पत्र की त्रुटि को सही कर लेना चाहिए। आज हम आपको बतायेगे Birth Certificate Correction: जन्म प्रमाण पत्र में कोई भी गलती में सुधार कैसे करें ? तो चलिए जानते है पूरी प्रक्रिया

Birth Certificate Correction: जन्म प्रमाण पत्र में कोई भी गलती में सुधार कैसे करें ? जानें

जन्म प्रमाण पत्र वह दस्तावेज है जो किसी भी शिशु के जन्म के समय बनाया जाता है। जिसमे शिशु का नाम, लिंग, माता पिता का नाम, जन्मतिथि जैसी महत्पूर्ण जानकारी होती है। यदि आपके जन्म प्रमाण पत्र में कोई गलती हो गयी है तो आप उसमे सुधार कर सकते है। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से Birth Certificate Correction करवा सकते हो। जिसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है :-

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
संबंधित खबर up government is kind to pensioners pension of unmarried widowed and divorced daughters will increase

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश सरकार पेंशनरों पर मेहरबान, बढ़ेगी अविवाहित, विधवा व तलाकशुदा पुत्रियों की पेंशन

ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र में कोई भी गलती में सुधार कैसे करें ? जानें

  • ऑफलाइन Birth Certificate Correction ले लिए ग्रामीण क्षेत्रीय नागरिको को ग्राम पंचायत में और शहरी क्षेत्रीय नागरिको को नगर निगम में जाना होगा।
  • वहाँ से आपको Birth Certificate Correction फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • यदि फॉर्म उपलब्ध नहीं है तो एक प्लान पेपर पर एक एप्लीकेशन लिखनी होगी।
  • जिसके बाद आपको अपनी स्थानीय नोटरी से जन्म प्रमाण पत्र में सुधर हेतु एक एफिडेविट बनवाना होगा।
  • जिसके बाद फॉर्म को भर कर उसके साथ मांगे गए आवश्यक दस्तावेज सलंग्न करने होंगे।
  • इस फॉर्म पर जज के हस्ताक्षर करवाने होंगे और शपथ पत्र भी सलंग्न करना होगा।
  • उसके बाद जहाँ से आपने फॉर्म लिया था इसको वहीं जमा कर दे।
  • कुछ समय पश्च्यात आपको आपका सही जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त हो जायेगा।

ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र में कोई भी गलती में सुधार कैसे करें ? जानें

ऑनलाइन बर्थ सर्टिफिकेट में सुधार करवाने के लिए नागरिक को अपनी राज्य की ई डिस्ट्रिक्ट की वेबसाइट पर जाना होगा। यहाँ हमने राजस्थान के नागरिको के लिए जन्म प्रमाण पत्र में सुधार की प्रक्रिया बताई है :-

  • सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज लॉगिन का विकल्प दिखेगा उस पर क्लिक करे।
  • अब आपको आईडी, पासवर्ड, कैप्चा कोड डाल कर यहाँ लॉगिन करना है।
  • अब आपको प्रशासकीय के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको संशोधन के लिए रिक्वेस्ट फॉर्म पर क्लिक करना है।
  • अब आपको सभी विकल्प में से जन्म के विकल्प का चयन है।
  • आवेदक को पंचायत का, वर्ष का चयन करना होगा एवं जन्म प्रमाणपत्र में संसोधन का कारण भरना होगा।
  • अब सभी जानकारिया भर कर प्रवेश पर क्लिक करना होगा।
  • जन्म प्रमाण पत्र में सुधार आप्शन में नागरिक को जो भी संशोधन करना चाहते है जैसे कि नाम, जन्म दिनांक, माता-पिता के नाम में चेंज आदि कर सकते हैं।
  • जन्म प्रमाण पत्र संशोधन फॉर्म में चेंज करने के बाद फॉर्म को सबमिट करना होगा
  • जिसके बाद आपकी रिक्वेस्ट सम्बंधित विभाग को भेज दिया जायेगा। इस प्रकार ऑनलाइन माध्यम से आप Birth Certificate Correction कर सकते है।

संबंधित खबर pm-modi-confidence-in-lok-sabha-election-2024-vs-india-alliance-alliance

मोदी के आत्मविश्वास के सामने इण्डिया गठबंधन की चुनौती, 2024 के चुनाव में क्षत्रपों की परीक्षा

Leave a Comment

WhatsApp Subscribe Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp