Asha Bhosle Birthday: अपनी आवाज से लोगो को दीवाना बनाने वाली आशा भोसले का जन्मदिन आज
Asha Bhosle Birthday: 80 वर्षों से भी अधिक समय तक गीतों को अपनी आवाज देने वाली प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का आज जन्मदिन है। उन्होंने अपने परिवार को मदद करने के लिए मात्र 10 वर्ष की उम्र से ही गाने की शुरुआत कर दी थी।

आशा भोसले अपनी आवाज के जादू से करोडो लोगो के दिलो पर राज करती आ रही है। अपने जीवन में 16 हजार हिंदी गानों को आवाज दे चुकी आशा भोसले (Asha Bhosle) का आज यानी 8 सितम्बर में जन्मदिन है। संगीत की दुनिया में अपने को हर प्रकार से सफल बना चुकी आशा आज 90वा जन्मदिन मना रही है।
सुर साम्राज्ञी आशा भोसले का जन्म 8 सितम्बर 1933 में हुआ था और उन्होंने 1943 में ही गाने की शुरुआत कर दी थी। वे आज भी संगीत की दुनिया में सक्रिय है और खड़े होकर गाती है। अपनी बहन लता मंगेशकर (प्रसिद्ध गायिका) की ही तरह से आशा ने भी बॉलीवुड में सदाबहार गाने गाए है।
गायिकी की दुनिया में 80 वर्ष का सफर
दिग्गज गायिका आशा ने मात्र 9 साल की कम उम्र में अपने पिता को खो दिया था और वे अपने परिवार के साथ पुणे से कोल्हापुर, इसके बाद मुंबई पहुँची। अपने परिवार की मदद करने के उद्देश्य से दोनों ही बहनो ने काम करने की सोची। लता (Lata Mangeshkar) तो थोड़ी बड़ी थी किन्तु आशा उम्र में काफी छोटी थी, इस तरह से आशा ने 80 वर्ष संगीत जगत को दे दिए है।
आशा ने अपनी चुस्ती को लेकर भी जवाब दिए है चूँकि वो आज भी खड़े होकर ही गाने जाती है। उनके अनुसार, जो भी व्यक्ति अपनी आयु को अपने दिमाग में रख लेता है वो ही बुड्डा हो जाता है। मुझे ये नहीं लगता है कि मैं 40 से भी ज्यादा हूँ। किन्तु जब में अपने पोते, परपोतों को देखती हूँ तो मुझको समय के बीत जाने का अनुभव होता है। आज भी मैं काम करना, झूमना एवं खाना बनाना पसंद करती हूँ।
16 की उम्र में 16 साल बड़े व्यक्ति से विवाह
हर किसी के जीवन की तरह ही आशाजी के जीवन में भी उनके 16वें साल का बहुत महत्व रहा है। इसी उम्र में उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी और एक खास काम यानी अपने से 16 साल बड़े व्यक्ति के साथ शादी की थी। उनके पति का नाम गणपत राव भोसले था जिससे आशा ने 1949 में विवाद किया है। उनका ये विवाह 11 सालो तक ही चल पाया। कुछ वर्षों बाद ही उनके पति का देहांत भी हो गया।
आशा ने पंचम दा से विवाह किया
फ़िल्मी जगत की एक और महान हस्ती रहे प्रसिद्ध संगीतकार आर डी बर्मन (R. D. Burman) से आशा भोसले ने दूसरा विवाह किया। इन दोनों ने साल 1980 में विवाह किया था। किन्तु इस बार आशा को किस्मत का साथ न मिल सका और अपनी 60 वर्ष की आयु में उन्होंने अपने दूसरे पति को भी खो दिया।
बेटी-बेटा और बड़ी बहन लता ने भी चल बसे
आशा भोसले में अपने जीवन में काफी ऊंच-नीच का सामना किया है। साल 2012 की बात है उनकी बेटी वर्षा ने 54 वर्ष की आयु में आत्महत्या कर ली थी। इस समय आशा 80 वर्ष की उम्र पार कर चुकी थी और उनके लिए ये पीड़ा सहन करना मुश्किल हो रहा था।
इसके 3 साल बाद ही आशा के बड़े बेटे हेमन्त ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। किन्तु आशा को जीवन में एक और बड़ा आघात तब मिला जब उनकी बड़ी बहन और दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का भी देहांत हो गया।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम
आशा भोसले अभी तक 20 भाषाओँ में 16000 से भी अधिक गानो को गा चुकी है। उन्होंने ‘चुनरिया’ मूवी में अपना पहला गाना गाया था। उनका नाम सर्वाधिक स्टूडियो रिकॉर्डिंग के मामले में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी आ चुका है। आशा जी ने हिंदी के साथ बंगाली, गुजराती, पंजाबी, मलयालम, भोजपुरी, तमिल, अंग्रेजी एवं रुसी में भी गाने रिकॉर्ड किये है।