न्यूज़

एनसीआर का मतलब क्या है? इसका, क्षेत्र, बनाने के उदेश्य क्या है ? NCR Full Form क्या है, जानें सबकुछ

जैसा की आपने न्यूज़, अखबारों या फिर किसी के मुँह से NCR शब्द सुना होगा। एनसीआर क्षेत्र दिल्ली शहर के अंतर्गत आता है, जो की भारत की राजधानी है। कभी अपने सोचा दिल्ली के इस क्षेत्र को NCR नाम से क्यों पुकारा जाता है। जैसे की हम सब जानते है कि दिल्ली एक सपनों का शहर है, जहां हर कोई व्यक्ति अपने सपनो को साकार करने के लिए दिल्ली जैसे बड़े शहर में जाते है। बढ़ती आबादी और रोजगार के क्षेत्र में विकास करने के लिए एनसीआर क्षेत्र के साथ कई राज्य शामिल हुए है। रोजगार की तलाश करने व्यक्तियों को नई अवसर प्रदान करने के लिए भारत सरकार द्वारा नेशनल कैपिटल रीजन का गठन किया गया है।

एनसीआर का मतलब क्या है?

सरकार ने बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के लोगों को उत्तम सुविधा और सेवाओं का लाभ प्रदान करवाने के लिए दिल्ली के कई कस्बो, क्षेत्रों को विभाजित किया है। ताकि सभी को उचित सुविधा मिल सकें। एनसीआर एक ऐसा महानगरीय क्षेत्र है जिसमें दिल्ली सहित अन्य शहर जैसे – हरियाणा, उत्तरप्रदेश और राजस्थान आदि शहर के जिले शामिल होते है। विभिन्न राज्यों के साथ जुड़े रहने के कारण इस क्षेत्र को NCR नाम से पुकारा जाता है।

एनसीआर में आने वाले क्षेत्र

NCR के अंतर्गत लगभग 24 शहर शामिल होते है जिसकी सूची इस प्रकार से है –

  1. सोनीपत 
  2. पानीपत 
  3. रोहतक 
  4. हापुड
  5. मुजफ्फरनगर 
  6. भिवानी
  7. फरीदाबाद 
  8. गौतम बुध नगर 
  9. जिंद
  10. महेंद्रगढ़ 
  11. गुड़गांव
  12. झाझर
  13. चरखी दादरी
  14. रेवाड़ी
  15. नूह
  16. शामली 
  17. गाजियाबाद 
  18. अलवर 
  19. भरतपुर 
  20. मेवात 
  21. करनाल
  22. पलवल 
  23. बुलंदशहर 
  24. बागपत 

NCR की फुल फॉर्म

NCR की फुल फॉर्म हिंदी भाषा में – राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र
NCR full form in english – National Capital Region

NCR क्षेत्र बनाने का उद्देश्य

दिल्ली एक बड़ी आबादी वाला शहर है। सरकार पर अधिक जनसंख्या का दबाव पड़ने के कारण सभी लोग सरकार की अनेक सुविधाओं से संचित रह जाते है। यदि शहर को अलग-अलग क्षेत्र में विभाजित किया जाएं तो छोटे कस्बों और आसपास के राज्य को शामिल करके दिल्ली महानगर का विकास और विस्तार कर पायेंगे। ऐसा करने से वहां की जनता को किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी और यदि आये भी तो उस समस्या का जल्द से जल्द निवारण किया जाएगा।

Delhi NCR के लाभ

  • राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (NCRPB) द्वारा बनाई गई योजना के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
  • एनसीआर के नजदीक अनेक शहर के राज्य शामिल होने से औद्योगिक गतिविधियों का विकास होगा और उन्हें अधिक बढ़ावा मिलेगा।
  • NCR क्षेत्र अधिक विस्तृत होने से निवेश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। जिससे नए-नए वस्तुओ का निर्माण होगा।
  • Delhi NCR के लोगों को बेहतर बिजली -पानी की सुविधा मिलेगी।
  • आधुनिक गतिविधियों का संचालन होने से स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा, रोजगार जैसे कई क्षेत्रों में विकास होता है।
  • दिल्ली में बेहतर सुविधा मिलने से नए सड़कों का निर्माण, उत्तम कनेक्टिविटी और महत्वपूर्ण वस्तुओ और सेवाओं को उपलब्ध करवाया जाता है। ताकि दिल्ली के लोगों को अपने शहर छोड़ कर अन्य शहर जाकर न बसना पड़े।
  • सरकार का यही प्रयास रहता है कि देश की राजधानी दिल्ली में प्रत्येक व्यक्ति को सभी सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सकें।

सम्बंधित खबर

Leave a Reply

Back to top button
लहसुन दिलाएगा आपको फैट से राहत, तेजी से घटेगी पेट की चर्बी सोफिया अंसारी कौन है – Sofia Ansari Short Bio खाली पेट न करे इन 7 चीजों का सेवन, वरना हो सकती है आपकी सेहत ख़राब ज्यादा चीनी खाने से शरीर को हो सकते हैं ये 7 नुकसान बच्चे-बच्चे को पता होनी चाहिए अपने देश के बारे में ये 10 बाते