UP Dakhil Kharij Benama: उत्तरप्रदेश सम्पत्ति का बैनामा ऐसे निकाले घर बैठे ऑनलाइन

आज के समय में भूमि/सम्पत्ति दाखिला करना हर किसी व्यक्ति के लिए बहुत जरुरी हो गया है। इसके तहत ही जो सम्पत्ति का असली मालिक होता है उसका नाम सत्यापित करते है।

Photo of author

Reported by Pankaj Yadav

Published on

UP Dakhil Kharij Benama: उत्तरप्रदेश सम्पत्ति का बैनामा ऐसे निकाले घर बैठे ऑनलाइन

UP Dakhil Kharij Benama: भूमि से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी को ऑनलाइन चेक करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ऑफिसियल वेबसाइट igrsup.gov.in को लॉन्च किया गया है। पोर्टल के जरिये राज्य का कोई भी व्यक्ति अपनी भूमि (सम्पत्ति) जैसे- सम्पत्ति का बैनामा, ख़ारिज तथा दाखिल आदि की सभी डिटेल्स घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आसानी से देख सकते है। आज हम आपको इस आर्टिकल में उत्तरप्रदेश सम्पत्ति का बैनामा ऐसे निकाले घर बैठे ऑनलाइन के बारे में सभी जानकारियां प्रदान करने वाले है, इसके लिए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

UP Dakhil Kharij Benama Online Process

आज के समय में भूमि/सम्पत्ति दाखिला करना हर किसी व्यक्ति के लिए बहुत जरुरी हो गया है। इसके तहत ही जो सम्पत्ति का असली मालिक होता है उसका नाम सत्यापित करते है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को शुरू किया गया है इसके माध्यम से आप घर बैठे आसानी से ऑनलाइन सम्पत्ति का बैनामा निकाल सकते है, साथ ही सम्पति से जुड़ी सभी अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते। है

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

उत्तरप्रदेश सम्पत्ति का बैनामा ऑनलाइन ऐसे निकाले?

यदि आप उत्तर प्रदेश के नागरिक है और अपनी सम्पत्ति का बैनामा प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताई हुई ऑनलाइन प्रक्रिया को स्टेप बाई स्टेप फॉलो करना होगा।

  • आवेदक को सर्वप्रथम राज्य स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट igrsup.gov.in पर क्लिक करना है।
  • वेबसाइट पर क्लिक करने ही आपके सामने होम पेज खुलेगा उसमे आपको नागरिक ऑनलाइन सेवाएं का एक सेक्शन दिखेगा उसमे आपको सम्पति खोजे के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना है ताकि आप सम्पति का बैनामा देख सके।
  • पंजीकरण करने के लिए आपको रजिस्टर करें के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने नया पेज ओपन होगा उसमे आपको अपना मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी तथा अन्य सभी जानकारियां भरनी है और फिर ओटीपी वेरीफाई करके प्रवेश करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस तरह से आपका पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो जाएगा।
  • अब आपको id और password की सहायता से लॉगिन करना है।
  • अब आपके सामने नया पेज खुलेगा उसमे आपको सम्पति पंजीकृत विलेखों के विवरण के विकल्प नजर आएँगे।
  • अब आपको दिए गए विकल्पों में से अपने पंजीकरण के आधार पर विकल्प को सेलेक्ट करना है।
  • इसके पश्चात आपको सम्पति का पता तथा पंजीकरण संख्या तथा पंजीकरण तिथि को सेलेक्ट करके जानकारी को भरना है।
  • सभी डिटेल्स को दर्ज करने के पश्चात आपको विवरण देखे के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एरिया से सम्बंधित सभी सम्पत्ति बैनामा से जुड़े सभी तरह की जानकारी दिखाई देगी। जिन नागरिकों ने उस साल सम्पत्ति का रजिस्ट्रेशन किया था।
  • सम्पति विवरण को देखने के बाद आपको चयन करें के दो ऑप्शन दिखेंगे।
  • दोनों ऑप्शन में से जो पहले ऑप्शन है उसमे आप सम्पति के विवरण को देख सकते है तथा दूसरा ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने सम्पत्ति का बैनामा निकलकर आ जाएगा।
  • इस प्रकार से आप इस प्रक्रिया को फॉलो करके सम्पति का बैनामा आसानी से निकाल सकते है।

UP सम्पति बैनामा दाखिला ख़ारिज के लाभ

  • सम्पति से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए UP सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल को शुरू किया गया है।
  • ऑनलाइन प्रक्रिया के शुरू होने से भूमि से सम्बंधित अनेक विवादों एवं धोका धड़ी के मामलों में कमी आएगी।
  • नागरिक कही से भी अपनी सम्पति का बैनामा ऑनलाइन आसानी से प्राप्त कर सकते है।
  • ऑनलाइन वेबसाइट के शुरू होने से अब नागरिकों को सम्पति बैनामा करने के लिए कही बाहर जाने की जरुरत नहीं है और ना ही उनका समय बर्बाद होगा।

Leave a Comment

WhatsApp Subscribe Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp