UN महासभा को संबोधित करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड रह चुकी प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) जो अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहती है। यह ग्लोबल युनिसेफ गुडविल एम्बेस्डर के रूप में कई सालों से काम कर रही है,

वहीं कई बार यूनिसेफ से संबोधित सभी इवेंटस मे भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाती है। ऐसा ही कुछ उनके लेटेस्ट पोस्ट में भी देखने को मिला, हाल ही में एक्ट्रेस ने नोबेल शान्ति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई और अमेरिकी कवी अमांडा गोर्मन के साथ एक तस्वीर साझा की है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

बता दें एक्ट्रेस ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए ऐसी कई सारी बाते कही जो लोगों के लिए जानना बेहद ही आवश्यक थी, प्रियंका ने संबोधन के दौरान किन बातों का जिक्र किया चलिए जानते हैं, इसकी पूरी जानकारी।

UN महासभा में कही ये बातें

बता दें प्रियंका चोपड़ा ने अपने पोस्ट में बताया की उन्हें न्यूयॉर्क में दूसरी बार संयुक्त महासभा को दूसरी बार बोलने का मौका मिला है, इस संबोधन में प्रियंका चोपड़ा ने कहा की “हम आज अपनी दुनिया में एक ऐसे समय में एक महत्त्वपूर्ण बिंदु पर मिल रहे हैं,

जब वैश्विक एकजुटता पहले से कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण है. दुनिया जलवायु संकट और कोविड – 19 महामारी के विनाशकारी प्रभावों से संघर्ष कर रही है जीवन और आजीविका को ऊपर उठाता है, क्योंकि संघर्ष, क्रोध और गरीबी, विस्थापन, भूख और असमानताएं उस अधिक न्यायपूर्ण दुनिया की नींव को नष्ट कर देती है, जिसे हमने इतने लंबे समय तक लड़ा है।

जैसा की हम सभी जानते हैं, हमारे साथ सब कुछ ठीक नहीं है, लेकिन ये संकट संयोग से नहीं आए, लेकिन उन्हें एक योजना के साथ तय किया जा सकता है। हमारे पास वह योजना है, संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य, दुनिया के लिए एक टू-डू सूची, उनका ये संबोधन सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो साझा करते हुए लिखा शानदार कैप्शन

प्रियंका चोपड़ा ने इस सम्बोधन में वीडियो क्लिप साझा करते हुए कैप्शन लिखा की संयुक्त राष्ट्र की एक गौरवान्वित प्रतिनिधि के रूप में, आज सुबह यूएनजीसी में दूसरी बार बोलने के लिए मौका मिला जिसने मुझे वास्तविक संतुष्टि दी है।

इस वर्ष के एजेंडे में सबसे ऊपर है सतत विकास लक्ष्य। आज का दिन कार्रवाई, महत्त्वकांक्षा और आशा के बारे में था. यह एसडीजी को एक वास्तविकता बनाने के लिए हमे एक साथ क्या करना चाहिए और हमारे पास खाने के लिए एक क्षण भी नहीं है।

इसके लिए महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को विशेष धन्यवाद, ‘प्रियंका के फैन्स लगातार उनके इस पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए उनकी तारिफ कर रहे हैं।

Leave a Comment

आप भी प्रोफेशनल की तरह फोटो खींच सकते हैं, ये 5 एप्स को आजमा कर देखें। यदि आपको भी अपना पासपोर्ट जल्दी चाहिए, तो ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई, और जानें कि इसमें कितना आएगा खर्च। इन ऐप्स के जरिए आप अपनी बीमारी के बारे में डॉक्टर से मुफ्त में सलाह ले सकते हैं। यहां जानें पूरी जानकारी. क्या आप भी इस प्रक्रिया के जरिए अपने फोन में Emergency SOS सेट करना चाहते हैं, तो यहां जानें पूरी जानकारी। अमीर बनने का आसान तरीका! जानें इंस्टाग्राम से कैसे कमाएं लाखों। अगर आप भी नए साल पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन बुकिंग साइट्स पर डिस्काउंट पा सकते हैं। जानिए पूरी जानकारी।