क्या आपको मालूम है भारत का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, जानें यहां

गुजरात राज्य का कच्छ जिला क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला है। जिसका क्षेत्रफल 45,764 वर्ग किलोमीटर है। जनरल नॉलिज के अनुसार देखा जाये तो भारत का सबसे बड़ा जिला लद्दाख राज्य का लेह है।

Photo of author

Reported by Pankaj Yadav

Published on

क्या आपको मालूम है भारत का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, जानें यहां

भारत की जनसंख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में जिलो की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। 2001 में जिलों की संख्या 593 थी और 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में 640 जिले थे जो 2022 के आकड़ो के अनुसार बढ़ कर 766 हो गए है। अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि भारत का सबसे बड़ा जिलाआखिर है कौन सा। भारत के सबसे बड़े जिले को दो आधार पर देखा जा सकता है। एक तो जनसंख्या के आधार पर और दूसरा क्षेत्रफल के आधार पर। अब हम आपको दोनों के आधार पर बतायेगे भारत का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है।

क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, जानें यहां

गुजरात राज्य का कच्छ जिला क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला है। जिसका क्षेत्रफल 45,764 वर्ग किलोमीटर है। जनरल नॉलिज के अनुसार देखा जाये तो भारत का सबसे बड़ा जिला लद्दाख राज्य का लेह है। लेकिन इस जिला का कुल क्षेत्रफल 45,110 वर्ग किलोमीटर है और अब लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश बन चूका है जिसको नए केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख कारगिल और लेह जिलों के रूप में विभाजित किया जा चूका है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

कच्छ गुजरात राज्य का एक जिला है जो पर्यटन के अनुसार एक विशेष स्थान है। इस जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक वर्ष कच्छ महोत्सव का आयोजन भी किया जाता है। इस जिले का अधिकांश हिस्सा रेतीला और दलदली प्रकार का है। यहाँ अनेक ऐतिहासिक इमारते, मंदिर, मसीद, हिल स्टेशन अधिक है।

जनसँख्या के आधार पर भारत का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, जानें यहां

जनसंख्या के आधार पर देखा जाये तो महराष्ट्र राज्य का ठाणे जिला भारत का सबसे बड़ा जिला है। जिसकी जनसंख्या 1.11 करोड़ा है। इस जिले का पूर्वी भाग पहाड़ी है जहाँ जनजातीय समुदाय के लोग निवास करते है। ठाणे जिले का कुल क्षेत्रफल 9,558 कि॰मी2 है। यह भारत के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित महाराष्ट्र का एक ज़िला है जो जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा है।

क्षेत्रफल के आधार पर 10 सबसे बड़े जिलों की सूची

जिले का नामराज्यक्षेत्रफल (कि.मी.2)
कच्छगुजरात45,674
लेहलद्दाख45,110
जैसलमेरराजस्थान39,313
बीकानेरराजस्थान28,466
बाड़मेरराजस्थान28,393
जोधपुरराजस्थान22,901
अनंतपुरआंध्र प्रदेश19,130
महबूबनगरआंध्र प्रदेश18,432
नागौरराजस्थान17,686
कुर्नूलआंध्र प्रदेश17,658

जनसंख्या के आधार पर भारत के 10 सबसे बड़े जिलों की सूची

जिले का नामराज्यजनसंख्या
ठाणेमहाराष्ट्र1.11 करोड़
उत्तर चौदह परगनापश्चिम बंगाल1.00 करोड़
बंगलौरकर्नाटक96.22 लाख
पुणेमहाराष्ट्र94.29 लाख
मुंबई उपनगरीयमहाराष्ट्र93.57 लाख
दक्षिण चौवा परगनापश्चिम बंगाल81.62 लाख
वर्धमानपश्चिम बंगाल77.18 लाख
अहमदाबादगुजरात72.14 लाख
मुर्शिदाबादपश्चिम बंगाल71.04 लाख
जयपुरराजस्थान66.26 लाख

भारत के 10 सबसे छोटे जिलों की सूची

जिले का नामराज्यजनसंख्या
डींग वैलीअरुणाचल प्रदेश8,000
अंजौअरुणाचल प्रदेश21,170
लाहुल तथा स्पीतिहिमाचल प्रदेश31,560
ऊपरी सियांगअरुणाचल प्रदेश35,520
निकोबारअंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह36,840
माहेपुंडुचेरी41,820
उत्तर सिक्किमसिक्किम43,710
तवांगअरुणाचल प्रदेश49,980
लॉंगलांगनागालैंड50,480
दीवदमन और दीव52,070

Leave a Comment

WhatsApp Subscribe Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp