Apple Benefits, Uses and Side Effects :- सेब का वैज्ञानिक रूप Malus domestica Borkh है, जो Rosaceae परिवार से संबंधित है। An Apple a day keeps doctor away कहावत तो अपने सुनी ही होगी। इस कहावत से तात्पर्य है कि रोजाना एक सेब खाने से आपको कोई बीमारी नहीं होगी क्योंकि सेब स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है। इसमें लगभग वे सभी पौष्टिक तत्व मौजूद होते है जो मनुष्य शरीर के लिए लाभकारी माने जाते है। अब हम बात करेंगे Apple Benefits, Uses and Side Effects की। तो चलिए जानते है सेब खाने से क्या फायदे और नुक्सान होते है।
यह भी पढ़े :- Shilajit Benefits and Side Effects: शिलाजीत के फायदे, उपयोग और नुकसान क्या-क्या हैं जानें।
Apple Benefits, Uses and Side Effects: सेब खाने से होते हैं फायदे और नुकसान जानें
सेब में पोषक तत्वों क भण्डारण होता है। सेब सामान्य शारीरिक समस्या से लेकर गंभीर शारीरिक समस्याओं को नियंत्रित करने के लिए उपयोग किया जाता है। सेब का उपयोग सही तरीके से करना चाहिए क्योंकि जहाँ सेब के बहुत फायदे होते है वही इसके अत्यधिक सेवन से नुक्सान भी होते है।
सेब के फायदे (Apple Benefits)
इम्युनिटी बढ़ाने में
सेब का रोजाना सेवन करने से इम्युनिटी मजबूत होती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल मौजूद होते है जो इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने की क्षमता रखते है।
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए
सेब को मधुमेह रोग में भी उपयोगी माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर ख़राब कॉलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कॉलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है जिससे डाइबिटीज़ को कम करने में मदद मिलती है।
हड्डियों के लिए
सेब में फॉस्फोरस, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है। शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति करने से ऑस्टियोपोरोसिस को ठीक किया जा सकता है। सेब के कैल्शियम मौजूद होता है हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
वजन घटाने के लिए
सेब उस फैट को कम करने में मदद करता है जो शरीर के अंगो के भीतर गहराई से जमा होता है। सेब ग्लूकोज के आवगमन को रोकता है। एक अध्ययन के अनुसार सेब का डाइटरी फाइबर पेक्टिन आहार के ऊर्जा घनत्व में कमी करके वजन को नियंत्रित करने में सहायक होता है।
कैंसर में उपयोगी
सेब कैंसर के विकास के जोखिम को कम करता है। एक अध्ययन में, सेब को कोलन, कोलोरेक्टल, त्वचा और स्तन कैंसर के खिलाफ प्रभावी दिखाया गया है।
सूजन को कम करे
गर्भावस्था के दौरान हर दिन सेब खाने से सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते है क्योंकि इनमे फ्लेवोनॉइड्स मौजूद होते है जिसमे एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते है।
त्वचा के लिए
रोजाना सेब का सेवन करने से आपकी त्वचा ग्लो करने लगती है। एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है जो त्वचा को नरम रखने, त्वचा की सतह पर नमी बनाये रखने में मदद करता है। साथ त्वचा सम्बंधित रोगो को भी कम करता है।
पाचन समस्याओ के लिए
सेब में पेक्टिन नामक घुलनशील डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो पाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप के कार्य करने में सहायक हो सकते हैं।
सेब के नुक्सान (Apple Side Effects)
किसी भी चीज का अधिक मात्रा में सेवन करने से उसके साइड इफेक्ट्स हो सकते है। ऐसे ही सेब के जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर आपको सेब के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
- होठो में सूजन हो सकती है।
- गले में सूजन हो सकती है।
- जीभ में सूजन हो सकती है।
- सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
- पेट में ऐठन, दस्त, उल्टी हो सकती है।
- चेहरे पर सूजन हो सकती है।
- नाक से पानी आना या नाक बंद होना जैसी समस्या हो सकती है।
- मुंह, गले, चेहरे और शरीर के अन्य अंगों में खुजली आ सकती है।
- ओरल एलर्जी सिंड्रोम जैसी बीमारी हो सकती है।
सेब के उपयोग (Uses of apple)
- सेब के बीज को छोड़ कर इसके छिलके का भी सेवन किया जा सकता है।
- सेब की मिठाई भी बनाई जा सकती है।
- सेब को आप काटकर खा सकते है स्वाद के लिए काले नमक भी छिड़क सकते है।
- सेब की स्मूदी भी बना कर उपयोग कर सकते है।
- आप एप्पल कस्टर्ड भी बना सकते है।
- एप्पल पाई, केक, डोनट, एप्पल फ्रेंच टोस्ट का भी आप सेवन कर सकते हो
- एप्पल का जूस बना कर पी सकते हो।
- सेब की चाट बना कर खा सकते हो।
हम आपको सलाह देंगे की सेब का सही मात्रा में उपयोग करे और सेब को सही मात्रा में उपयोग करने के सम्बन्ध में अपने चिकित्सक से सलाह ले।
यह खबरे भी जाने :-
- मुकेश अंबानी के बेटे अनंत ने इस वर्कआउट डाइट से 108 किलो वज़न कम किया
- Bank Cheque Rules: चेक साइन करते समय भूलकर भी न करें ये 9 गलतियां, उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान
- CRPF Admit Card 2023: सीआरपीएफ ASI और हेड कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
- Diabetes Control Tips: इस न्यूट्रिएंट की कमी से बढ़ जाता है डायबिटीज और हार्ट अटैक रिस्क, इन फूड्स का शुरू करें सेवन
- Parenting Tips: बच्चों पर जरूरत से ज्यादा सख्ती नुकसानदायी हो सकती है