न्यूज़

Grams to Kilograms: किलोग्राम को ग्राम में और ग्राम को किलोग्राम में कैसे बदलें आसान सा फॉर्मूला याद रखें

क्या आप जानना चाहते है कि एक किलोग्राम में कितने ग्राम होते है या एक किलो ग्राम कितने ग्राम के बराबर होता है। जब हम किसी भी दुकान पर कोई सामान लेने जाते है तो किसी ऐसे सामान की खरीददारी करते है जो तौल के हिसाब से मिलता है तो उस सामान को दुकानदार तराजू में तोल कर देता है और वो सामना हमे ग्राम और किलोग्राम के हिसाब से मिलता है। तो ऐसे में हमारे मन में यह सवाल उठता है कि आखिर किलोग्राम में कितने ग्राम होते है। आज हम आपको बतायेगे किलोग्राम को ग्राम में और ग्राम को किलोग्राम में कैसे बदलें और साथ ही जाने गए कन्वर्ट करने का आसान सा फार्मूला

Grams to Kilograms

हल्के वजन को मापने के लिए ग्राम तथा भारी वजन मापने के लिए किलोग्राम का उपयोग किया जाता है। एक किलोग्राम में 1000 ग्राम होते है। जब अलग-अलग वस्तुओ का वजन किया जाता है, तो यह बात आम होती है कि डिफरेंट यूनिट के बीच में कनवर्जन करना होता है। सबसे आसान conversion ratio वह होता है, जिसमें एक जैसी मेजरमेंट यूनिट को आपस मे बदला जाता है।

इंटरनेशनल सिस्टम ऑफ़ यूनिट्स को मेट्रिक सिस्टम के नाम से भी जाना जाता है, जिसकी द्रव्यमान आधार इकाई किलोग्राम होती है। जिसका सिंबल KG होता है। जिसका उपयोग वस्तुओ का भार मापने के लिए किया जाता है। ग्राम भी मेट्रिक सिस्टम में द्रव्यमान की एक इकाई होती है। जिसका सिंबल G होता है। ग्राम को किलोग्राम में कन्वर्ट किया जा सकता है।

किलोग्राम को ग्राम में कैसे बदले

जब हम किसी वस्तु का वजन करते है तो उसके वजन को मापने के लिए किलोग्राम और ग्राम का उपयोग किया जाता है। किलोग्राम एक यूनिट होता है जो वजन की एक SI इकाई है। किलोग्राम को ग्राम में बदलने के लिए किलोग्राम संख्या को 1000 से गुणा करना होता है। जिसको एक उदाहरण की मदद से समझते है :-

  • माना हमने 2 किलो आलू खरीदे
  • तो अब हमे किलोग्राम संख्या को 1000 से गुणा करना होगा क्योंकि 1 Kg =1000 G
  • 2 kg = (2 x 1000) g
  • 2 kg = 2000g,
  • 2 किलो आलू में 2000 ग्राम होते है।

ग्राम को किलोग्राम में कैसे बदलें

ग्राम को किलोग्राम में बदलने के लिए आपको ग्राम संख्या को 1000 से विभाजित करना होगा। क्योंकि 1 ग्राम, 1/1000 किलोग्राम के बराबर होता है। तो चलिए इसको एक उदाहरण की मदद से समझते है

  • माना हमे 4000 G को किलोग्राम में बदलना है।
  • अब हम 4000 को 1000 से भाग देंगे
  • 4000 g = (4000/1000) kg
  • 4000 g = 4 kg,
  • 4000 ग्राम 4 किलो के बराबर होगा।

ग्राम को किलोग्राम और किलोग्राम को ग्राम में बदलने के लिए ये आसान सा फॉर्मूला याद रखें

  • यदि आप ग्राम को किलोग्राम में बदलना चाहते है तो आपको ग्राम संख्या को 1000 से विभाजित (Divide) करना होगा। विभाजित करने के बाद जो संख्या प्राप्त होती है वो किलोग्राम संख्या होती है।
  • और यदि आप किलोग्राम को ग्राम में बदलना चाहते हो तो आपको किलोग्राम संख्या को 1000 से गुणा(Multiply) करना होगा। गुणा करने के बाद जो संख्या प्राप्त होती है वो ग्राम संख्या होती है।

सम्बंधित खबर

Leave a Reply

Back to top button
लहसुन दिलाएगा आपको फैट से राहत, तेजी से घटेगी पेट की चर्बी सोफिया अंसारी कौन है – Sofia Ansari Short Bio खाली पेट न करे इन 7 चीजों का सेवन, वरना हो सकती है आपकी सेहत ख़राब ज्यादा चीनी खाने से शरीर को हो सकते हैं ये 7 नुकसान बच्चे-बच्चे को पता होनी चाहिए अपने देश के बारे में ये 10 बाते