Hindi Diwas Speech 2024 : 14 सितंबर हिंदी दिवस पर ऐसे दें भाषण, यहाँ देखें

हिंदी भारत के विभिन्न धर्मो और संस्कृतियों के लोगो को एकता के सूत्र में बांधती है। हिंदी भाषा का उपयोग भारत में सबसे अधिक किया जाता है। हिंदी भाषा वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओ की सूची में तीसरे नंबर पर है।

Photo of author

Reported by Sheetal

Published on

हिन्दी भाषा का महत्व इस बात से ही पता चलता है कि दुनिया के 170 से अधिक विश्वविद्यालयो में हिंदी एक भाषा के रूप में पढाई जाती है। हिंदी भाषा का उपयोग भारत के अलावा 20 से अधिक देशो में किया जाता है। हिंदी भारत के विभिन्न धर्मो और संस्कृतियों के लोगो को एकता के सूत्र में बांधती है। हिंदी भाषा का उपयोग भारत में सबसे अधिक किया जाता है। हिंदी भाषा वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओ की सूची में तीसरे नंबर पर है। हिंदी दिवस के मौके पर Hindi Diwas Speech 2024 : 14 सितंबर हिंदी दिवस पर ऐसे दें भाषण, यहाँ देखें

यह भी पढ़े :- Teacher’s Day Speech in Hindi: टीचर्स डे स्पीच हिंदी में, शिक्षक दिवस भाषण यहां देखे

Table of Contents

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

हिंदी दिवस (Hindi Diwas Speech)

14 सितम्बर 1949 को देवनागरी लिपि में लिखी गयी हिंदी भाषा को भारत की राजभाषा या आधिकारिक भाषा के रूप मेंघोषित किया गया था। जिसके बाद हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के अनुरोध पर 1953 से प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर का दिन हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। 14 सितम्बर 1953 को पहली बार हिंदी दिवस मनाया गया था। तबसे प्रत्येक वर्ष हिंदी दिवस को हर साल बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन हम सभी मिलकर अपनी मातृभाषा हिंदी के महत्व को याद करते है।

Hindi Diwas Speech 2024 : 14 सितंबर हिंदी दिवस पर ऐसे दें भाषण, यहाँ देखें

हिंदी दिवस पर स्कूल, कॉलेज और कार्यालयों में कई प्रकार के कार्यक्रमों और प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिसमे बहुत से विद्यार्थियों या कर्मचारियों को हिंदी दिवस के उपलक्ष में भाषण देना होता है। यदि इस हिंदी दिवस पर आप भी भाषण की तैयारी कर रहे हो तो आप इस प्रकार भाषण दे सकते हो।

संबंधित खबर Navodaya Vidyalaya Admission: नवोदय विद्यालय में एडमिशन कैसे होता है, पूरी प्रक्रिया जानें

Navodaya Vidyalaya Admission: नवोदय विद्यालय में एडमिशन कैसे होता है, पूरी प्रक्रिया जानें

हिंदी दिवस भाषण (Hindi Diwas Speech)

आदरणीय मुख्य अतिथि, प्रिंसिपल सर/मैडम, शिक्षकों और सभी मित्रो को मेरा नमस्कार
बाकी भाषा को मैंने महज किताबो में रखा
लेकिन हिंदी भाषा को मैंने अपने भावो में रखा।
आप सभी को हिंदी दिवस से हार्दिक शुभकामनाये। आज हम सभी यहाँ हिंदी दिवस के खास अवसर पर एक साथ एकत्रित हुए है। आज मैं आपके सभी के समक्ष हिन्दी भाषा के विषय में अपने विचार प्रस्तुत करने जा रहा हु। हमारे देश में प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर के दिन हिंदी दिवस मनाया जाता है। देश को आजादी मिलने के दो वर्ष बाद यानि 1949 में संविधान सभा ने हिंदी को आधिकारिक राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था और 1953 से हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत की गयी थी। हम सभी के जीवन में हिंदी एक महत्त्व स्थान रखती है। भारत विविधताओं से पूर्ण एक देश है जहाँ विभिन धर्म जाति के लोग रहते है जिनकी भषा, बोलिया, वेश-भूषा, खान-पान एवं संस्कृति अलग है। लेकिन हिंदी भाषा वो सूत्र है जो सभी को एक साथ बांधती है। हिंदी ने हमे दुनियाभर में एक अलग पहचान दिलाई है। हिंदी भाषा केवल भारत में ही नहीं बल्कि अन्य कई देशो में बोली जाती है। हिंदी को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस भी मनाया जाता है।
हिंदी भाषा नहीं भावो की अभिव्यक्ति है
यह मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति है
मैं अपने विचारो के साथ अपनी वाणी को यहाँ विराम देना चाहूंगा। आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद।

संबंधित खबर nda-vs-cds-better-exam-in-nda-and-cds-to-become-an-officer-in-indian-army

NDA Vs CDS: इंडियन आर्मी में अधिकारी बनने में कौन बेहतर है?

Leave a Comment

WhatsApp Subscribe Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp