बॉलीवुड में भी स्पेस मिशन पर बनी फिल्मे, दारा सिंह से लेकर अक्षय कुमार फिल्मो में दिखे

23 अगस्त की शाम चंद्रयान 3 की लैंडिंग चन्द्रमा पर होने वाली है। सरकार से लेकर आम देशवासियों को इस मून मिशन की उत्सुकता है। लेकिन बॉलीवुड में भी स्पेस मिशन की फिल्मो को बनाने का क्रम दिखा है। आज आपको हिंदी फिल्मो की उस लिस्ट के बारे में जानकारी दे रहे है जिनका कॉन्सेप्ट ... Read more

Photo of author

Reported by Sheetal

Published on

23 अगस्त की शाम चंद्रयान 3 की लैंडिंग चन्द्रमा पर होने वाली है। सरकार से लेकर आम देशवासियों को इस मून मिशन की उत्सुकता है। लेकिन बॉलीवुड में भी स्पेस मिशन की फिल्मो को बनाने का क्रम दिखा है। आज आपको हिंदी फिल्मो की उस लिस्ट के बारे में जानकारी दे रहे है जिनका कॉन्सेप्ट अंतरिक्ष, परग्रही और चन्द्रमा रहे है।

इसरो के विज्ञानिको ने चाँद के बीच की दूरी को कम कर दिया है। आज हर एक भारतीय ख़ुशी महसूस करके गर्वान्वित हो रहा है। सभी लोगो में चन्द्रमा पर लैंडिंग को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। वैसे बॉलिवुड ने भी इस फीलिंग को एनकैश किया अहा। वैसे बॉलीवुड का इतिहास देखे तो ये इतना विस्तृत है कि शायद ही कोई विषय छूटा हो।

Table of Contents

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

कलई अरसी

ये तमिल भाषा में बनी फिल्म है जोकि साल 1963 में आई थी। इस फिल्म को ए. काशीलिंगम ने निर्देशित किया था और इसमें अभिनय भी साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर एमजी रामचंद्र ने किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस थी भानुमति। इस फिल्म में परग्रही (एलियंस) को पृथ्वी पर आते दिखाया गया है।

तमिल फिल्म में पहली बार अंतरिक्ष की कहानी पर बनी इस फिल्म को देखने वालो ने काफी पसंद भी किया था। इस मूवी की स्टोरी मोहन और वाणी पर ही केंद्रित रहती है। वाणी को गाने में महारत है और इससे परग्रही प्रभावित हो जाते है। वे लोग वाणी को अपने साथ में लेकर जाने की योजना बना लेते है। इस मूवी में मोहन का वाणी को बचाने की कहानी दिखाई है।

चाँद पर चढ़ाई

चाँद के कांसेप्ट पर बनी इस फिल्म को टी. पी. सुंदरम ने निर्देशित किया था। 1967 में रिलीज़ हुई ये फिल्म ‘ए ट्रिप टू मून’ नाम की फ्रेंच मूवी से बहुत हद तक मिलती है। शुरूआती फिल्मो में से एक इस फिल्म की स्टोरी एस्ट्रोनॉट के ग्रुप पर केंद्रित रहती है। ये दल चाँद की ओर जाता है। वहाँ लेंड होने पर इस ग्रुप की मुठभेड़ किसी अन्य ग्रह के परग्रहियों से हो जाती है। खास बात यह है कि इस फिल्म के मुख्य कलाकार दारा सिंह थे।

संबंधित खबर भूल भुलैया 2 Kartik aryan

सुपरहिट होने के बाद क्या बॉलीवुड फिल्म भूल भुलैया का बनेगा तीसरा भाग

कोई मिल गया

राकेश रोशन ने साल 2003 में अपने निर्देशन में एक परिग्रही फिल्म को बनाया था। इस फिल्म में उनके बेटे ऋतिक रोशन लीड रोड कर रहे थे। साथ ही इस फिल्म में प्रीती जिंटा, रेखा, प्रेम चोपड़ा, रजत बेदी और जॉनी लीवर ने भी अच्छा अभिनय किया था। ये फिल्म ऐसे स्कूली लड़के की कहानी बताती है जोकि अपने दिवंगत वैज्ञानिक पिता के पूराने कंप्यूटर को गैराज में ढूंढकर इस्तेमाल भी करता है।

इस कंप्यूटर को खेल-खेल में इस्तेमाल करने पर ही वो परग्रहियों से संवाद कर लेता है। परग्रही उससे मिलने धरती पर भी आ जाते है किन्तु उनमे से एक के छूट जाने पर वो इस लड़के का दोस्त बन जाता है। ये परग्रही लड़के को अपनी शक्ति से और से अच्छा भी बना देता है।

अन्तरिक्षम 9000 केएमपीएच

संकल्प रेड्डी के निर्देशन में बनी ये फिल्म साल 2018 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में वरुण तेज़ और अदिति राव हैदर मुख्य भूमिका में थे। ये मूवी एक ऐसे सैटेलाइट की कहानी दर्शाती है जोकि अपने अंतरिक्ष स्टेशन से अपना सम्पर्क खो चुका है। अब इसकी स्पीड भी तेज़ हो चुकी है। सिर्फ नायक (वरुण तेज़) ही अकेला इंसान है जोकि इसको ठीक कर पाने की क्षमता रखता है। ये व्यक्ति 5 साल पहले ही अपनी नौकरी छोड़कर जा चुका है।

मिशन मंगल

साल 2019 में आई मिशन मंगल फिल्म काफी रोचक है और इस मूवी को जगत शक्ति ने डायरेक्ट किया है। मूवी में लीड रोल अक्षय कुमार ने निभाया है और उनके अलावा अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हारी और शरमन जोशी भी फिल्म में दिखे है। ये मूवी इंडियन साइंटिस्ट और रिसर्चर्स की जिंदगी पर आधारित है। ये लोग देश के सबसे बड़े स्पेस मिशन ‘द मार्स ओर्बिटर मिशन’ से जुड़े थे।

संबंधित खबर ये हैं दुनिया के सबसे अमीर एक्टर इंडिया से कौन कौन है इस लिस्ट में देखें (Top Richest Actors in the World)

ये हैं दुनिया के सबसे अमीर एक्टर इंडिया से कौन कौन है इस लिस्ट में देखें (Top Richest Actors in the World)

Leave a Comment

WhatsApp Subscribe Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp