न्यूज़

10 हजार में विदेश घूमना चाहते हैं तो इन 5 जगह चले जाइए, आएगा Foreign Trip का मजा बजट में

आज के दौर में अलग-अलग देशो की लुभावनी जगहों एवं लोगों को जानना एक रोचक शौक बनता जा रहा है। आप जिन नयी-नयी जगहों की सैर करते है वहाँ के सुखद अनुभव के साथ बहुत सी यादें भी मिलती है। इसके साथ लोगों के लिए बिज़नेस टूरिज्म भी बहुत लाभकारी साबित होता है। बहुत से देशो को अन्य देशों से आने वाले पर्यटकों के माध्यम से बहुत बड़ी पूँजी प्राप्त हो है। प्रत्येक वर्ष की 27 सितम्बर को टूरिज़्म डे मनाया जाता है। यदि आप 10 हजार में Foreign Trip करना चाहते हैं तो आपको 5 देशों की जानकारी दे रहे है।

यदि आप देश से बाहर घूमने की इच्छा रखते है तो आप 5 देशो में कम पैसा खर्च करके भी घूमने का आनंद ले सकते है। कुछ ऐसे देश है जिनमे फ्लाइट चार्जेज साथ में शामिल है और कुछ देशों में आपको फ्लाइट चार्जेज को हटाकर 10 हजार में घूमने का मौका मिल रहा है।

नेपाल Foreign Trip

भारत के पडोसी देश नेपाल (Nepal) के काठमांडू शहर को घूमने के ट्रिप की प्लानिंग कर सकते है। इस जगह पर आपको पहाड़-पर्वतमालाएँ, ऐतिहासिक बिल्डिंग और शहर भी देखने का अवसर मिलेगा। यदि आप रोड मार्ग से जाते है तो आपको दिल्ली से काठमांडू तक जाने में तकरीबन 3,000 रुपए तक देने होंगे। आप चाहे तो एक दिन में नेपाल यात्रा पर जा सकते है। इस समय में आप काठमांडु के आसपास घूमफिर सकते है, खा पी सकते है और कुछ सामान भी लें सकते है।

वियतनाम Foreign Trip

यह देश अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण घूमने लायक है। यदि फ्लाइट चार्जेज को हटा दें तो यह पर एक दिन के लिए घूमने का किराया 1,000 रुपए मान सकते है। इसके साथ ही 800 रुपए में आपके खाने का इंतजाम हो जायगा। आपको यहाँ पर साइटसीइंग करने का मौका मिलेगा, आप हा लोग बे और मेकाँग डेल्टा जा सकते है।

यह भी पढ़ें :-7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने बदला प्रमोशन का नियम, DA बढ़ाने से ठीक पहले आया फरमान

भूटान Foreign Trip

भूटान (Bhutan)भी भारत के पडोसी देशों से सुन्दरतम देशों में से है। भूटान के लिए आप चाहे तो 1 या 2 दिनों की ट्रिप की प्लानिंग कर सकते है। यदि आप फ्लाइट के किराए को हटा ले तो आपको एक दिन के लिए खाने पर 4 से 5 सौ रुपए तक खर्चने होंगे। इसके साथ ही आप 700 से 800 रुपयों के बीच एक दिन के लिए 3 स्टार होटल का कमरा लें सकते है।

थाइलैंड Foreign Trip

यदि आप थाईलैंड और बैंकॉक के लिए फ्लाइट लेना चाहते है तो आपको 1000 से 1500 रुपयों के बीच में मिल जायगी। यदि आप एक से दो दिनों के लिए ट्रिप करना आपके रहने और खाने पर ज्यादा खर्च नहीं होने वाला है। एक दिन के खाने के लिए आपको 1,100 रुपए तक देने होंगे। आपको किफायती कमरे 1,500 रुपए के अंदर मिल जायेंगे। यह एशियाई देश अपने सुन्दर समुद्री तटों और द्वीपों के कारण बहुत प्रसिद्ध है। पटाया एवं बैंककॉक की शानदार नाईटलाइट यहाँ आने वाले पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है।

बांग्लादेश

करीब पचास साल पहले ही बना बांग्लादेश भी उन सस्ते देशों की गिनती उन सस्ते देशों में होती है जहाँ कम लागत पर सैर-सपाटे का मजा लिया जा सकता है। यहाँ पर जाने के लिए रोड और हवाई मार्ग को चुना जा सकता है। यदि फ्लाइट चार्जेज को हटा लें तो बांग्लादेश की ट्रिप में एक दिन के लिए आपको खाने पर 700 से 800 रुपए और रहने के लिए लगभग 1,500 रुपए देने पड़ सकते है।

कुछ लोगों में घूमने का काफी शौक देखा जाता है, खासकर विदेशो की यात्रा करना। ये सभी एक बार अपना घूमने का शौक जरूर पूरा करने की इच्छा रखते है। लेकिन यह शौक तब पूरा होगा जब वह लोकेशन लोगों के बजट में फिट बैठता हो। लेकिन आजकल की महंगाई के दौर में कुछ लोग ही अपने घूमने के शौक को पूरा कर सकते है। यदि आप अपने साथ अपने पार्टनर को भी विदेश की सैर का मौका देना चाहते है तो यह देश एक अच्छा टूरिस्ट डेस्टिनेशन हो सकते है।

सम्बंधित खबर

Leave a Reply

Back to top button
सिंगर जुबिन नौटियाल का हुआ एक्सीडेंट, पसली और सिर में आई गंभीर आई Jubin Nautiyal Accident Salman Khan Ex-Girlfriend Somy Ali :- Salman Khan पर Ex गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लगाए गंभीर आरोप इन गलतियों की वजह से अटक जाती है PM Kisan Yojana की राशि, घर बैठें कराएं सही Mia Khalifa होंगी Bigg Boss की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट Facebook पर ये पोस्ट करना पहुंचा देगा सीधे जेल!