Xiaomi लाया सर्दियों वाला AC! चीन में शाओमी ने अपना नवीनतम MIJIA Natural Wind 1.5hp एयर कंडीशनर पेश किया। यह उन्नत एसी सिर्फ 30 सेकंड में ठंडक का अहसास दिलाने में सक्षम है। इसका खास फीचर है इसका थ्री-डाइमेंशनल वाइड-एंगल एयर डिफ्लेक्टर, जो ठंडी हवा को कमरे के हर कोने तक पहुँचाता है। इसकी विशेषता यह भी है कि इसे सर्दी में भी गरमाहट प्रदान करने वाले हीटर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं Xiaomi के MIJIA Natural Wind 1.5hp AC के बारे में पूरी जानकरी।
MIJIA Natural Wind 1.5hp एसी की कीमत
चीनी बाजार में Xiaomi के इस एसी का मूल्य है 2,399 युआन, जो कि भारतीय रुपयों में लगभग 27,438 रुपये के बराबर होता है। फिलहाल इसके भारत में आने के समय की कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।
Xiaomi MIJIA Natural Wind 1.5hp AC के फीचर्स
MIJIA Natural Wind 1.5hp एयर कंडीशनर में अनुकूलित हवा की दिशा और तापमान के लिए विशेष सेटिंग्स हैं। इसमें तीन तरह के एयर डिफ्लेक्शन मोड दिए गए हैं:
- सराउंड विंड: कमरे के हर कोने तक हवा पहुँचाने के लिए।
- कैनोपी विंड: सीधे ऊपर की तरफ से हवा देने के लिए।
- कारपेट विंड: फर्श की ओर से हवा प्रदान करने के लिए।
Xiaomi MIJIA Natural Wind 1.5hp एयर कंडीशनर अपनी त्वरित सेवा के लिए जाना जाता है। इसे खास तौर पर बनाया गया है कि यह सिर्फ 60 सेकंड में गर्मी देता है और मात्र 30 सेकंड में ठंडक।
इसके एयर सप्लाई की दिशा भी आपकी सुविधानुसार 0 से 180 डिग्री तक सेट की जा सकती है। और तो और, इसमें सेल्फ क्लीनिंग मैकेनिज्म की सुविधा भी है जो एयर कंडीशनर के अंदर और बाहर की गंदगी को आसानी से साफ कर देती है, जिससे ये बिना किसी शोर के और भी बेहतर काम करता है।
इसमें एक बुद्धिमान डीफ्रॉस्टिंग सिस्टम है, और यह विभिन्न तापमान और आर्द्रता पर काम करने में सक्षम है। Xiaomi MIJIA 1.5hp आपके घर को ठंडा या गर्म करने के लिए दोहरे तापमान और नमी नियंत्रण की तकनीक से लैस है।
और खास बात यह है कि इसे शाओमी के स्मार्ट होम इकोसिस्टम के साथ जोड़ा जा सकता है। Xiao AI वॉयस कंट्रोल और MIJIA ऐप के माध्यम से इसे नियंत्रित करना आसान है। MIJIA ऐप से आपको उपकरण की स्थिति के बारे में सूचनाएं और फिल्टर साफ करने के लिए याद दिलाने वाले संदेश भी मिलते हैं। यह एयर कंडीशनर न सिर्फ आपके घर को आरामदायक बनाता है बल्कि यह तकनीकी रूप से भी आपके जीवन को सरल बनाने में मदद करता है।