6 अक्टूबर को मनाये जाने वाले विश्व मुस्कान दिवस की हिस्ट्री एवं अन्य रोचक जानकारी लें

जब भी कोई व्यक्ति प्रसन्न होता है तो उसके चेहरे पर अपने आप ही मुस्कराहट आती है। मुस्कान मानव के नैसर्गिक गुणों में से एक होता है। इसके अतिरिक्त ये मानव के चेहरे की सुंदरता को भी बढ़ाने का काम करती है और चिकित्सा की दृष्टि से काफी लाभप्रद भी होती है।

किसी व्यक्ति की मुस्कान सिर्फ उसके लिए ही नहीं बल्कि अन्य लोगो के लिए भी विशेष होती है। 6 अक्टूबर के दिन को दुनियाभर में वर्ल्ड स्माइल डे के रूप में मनाते है। यह दिन सभी को हसने-हसाने के महत्व को समझाता है। आज के दिन का ऐतिहासिक महत्व भी है।

स्माइल डे की हिस्ट्री

पहली बार स्माइल डे को पेशवर कॉमेडियन हार्वे बॉल ने शुरू किया था और 1963 में हार्वे ने प्रसिद्ध हँसता हुआ फेस इसके प्रतीक के रूप में तैयार किया था। पहली बार स्माइल डे साल 1999 में मना था। यह दिन लोगो को परस्पर प्यार से व्यवहार करने की प्रेरणा देता है। तब से प्रत्येक वर्ष में अक्टूबर के पहले शुक्रवार को वर्ल्ड स्माइल डे मनाने की प्रथा चली आ रही है।

इस दिन का महत्व

वर्ल्ड स्माइल डे का मुख्य उद्देश्य अन्य लोगो को देखने के बाद मुस्कुराना है। इस प्रकार से आप अपनी करुणा, पॉजिटिविटी एवं सद्भावना प्रकट करते है। एक मुस्कराहट दूसरे व्यक्ति के साधारण से दिन को विशेष एवं यादगार बना सकती है। इस दिन (World Smile Day) अनजान लोगो को भी देखकर मुस्कुरा सकते है, मित्रो-परिजनों को देखकर भी मुस्कुरा सकते है।

मुस्कराहट से मानव व्यक्तित्व पहचानना

इंसान को मुस्कराहट प्रकृति की देन है किन्तु इससे मानव स्वभाव की भी अच्छी जानकारी मिलती है। ज्योतिष के प्राचीन शास्त्र सामुद्रिक शास्त्र में भी मानव की हँसी एवं मुस्कान से उसके व्यक्तित्व की जानकारी होने की बात कही है। किसी व्यक्ति के हंसने से उसके व्यक्तित्व की जानकारी इस प्रकार से ले सकते है –

रुक-रुक के मुस्कुराना – बहुत से लोगो को रुक-रुककर मुस्कुराने की आदत होती है और ऐसे व्यक्ति कुछ क्षण तो मुस्कुराते है किंतु फिर रुक भी जाते है। ये देखने में विचित्र लगते है चूँकि ये अपनी हँसी को छिपाते की कोशिश करते है। शास्त्रों के अनुसार इस प्रकार के लोग कम मानसिक शक्ति रखते है और इनको शीघ्रता से कामयाबी नहीं मिलती है।

हर एक बात पर मुस्कुराना – कुछ लोगो को तो हर एक बात पर मुस्कुराने की आदत होती है और ये कहते कम है किन्तु मुस्कराहट से ही अपनी बात कहने के आदी होते है। शास्त्रों के अनुसार इस प्रकार के लोग शान्त स्वभाव वाले होते है एवं प्रतिकूल दशाओ में भी संयम से कार्य करते है। ये गंभीर, विश्वासपात्र एवं परिपक्व व्यक्तित्व वाले होते है।

सच्ची मुस्कराहट – सच्ची मुस्कराहट वाले लोग अपने मन की बात को सोचने के बाद मुस्कुराने लगते है। इस प्रकार के लोग आत्मविश्वास इस परिपूर्ण होते है और ये लोग अपने आप में काफी सहज अनुभव करते है। ये काफी मेल-मिलाप वाले एवं संघर्षशील व्यक्ति होते है।

यह भी पढ़ें :- Hair Care Tips: बाल झड़ने की समस्या से हैं परेशान? तो नारियल तेल में इन चीजों डालकर मिलाएं, दूर होगी ये समस्या

मुस्कान के फायदे

  • चाहे कोई व्यक्ति खुश न भी हो किन्तु एक सच्ची मुस्कान उसको प्रसन्न कर देती है। सर्वे से ज्ञात हुआ है कि मुस्कान से मानव के दिमांग में एक केमिकल रिएक्शन होता है जोकि डोपामाइन एवम सेरोटॉनिन जैसे अच्छे तत्व निकलते है।
  • आज के समय में टेंशन मानव का सबसे बड़ा शत्रु है और मुस्कराहट दिल की गति एवं कोर्टिसोल के लेवल में कमी लाती है।
  • जो भी इंसान ज्यादा मुस्कुराते है वो काफी समय तक एवं ज्यादा आराम से जिंदगी जी लेते है।
  • इससे चहरे की नेचुरल एक्सरसाइज भी होती है और स्किन का तनाव दूर होता है।

Leave a Comment

आप भी प्रोफेशनल की तरह फोटो खींच सकते हैं, ये 5 एप्स को आजमा कर देखें। यदि आपको भी अपना पासपोर्ट जल्दी चाहिए, तो ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई, और जानें कि इसमें कितना आएगा खर्च। इन ऐप्स के जरिए आप अपनी बीमारी के बारे में डॉक्टर से मुफ्त में सलाह ले सकते हैं। यहां जानें पूरी जानकारी. क्या आप भी इस प्रक्रिया के जरिए अपने फोन में Emergency SOS सेट करना चाहते हैं, तो यहां जानें पूरी जानकारी। अमीर बनने का आसान तरीका! जानें इंस्टाग्राम से कैसे कमाएं लाखों। अगर आप भी नए साल पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन बुकिंग साइट्स पर डिस्काउंट पा सकते हैं। जानिए पूरी जानकारी।