एजुकेशन

JEE Advanced Result 2022: कब आएगा जेईई एडवांस्ड 2022 का रिजल्ट? जाने ताज़ा अपडेट

JEE Advanced Result 2022:भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT, Bomabay) से जेईई एडवांस 2022 का परिणाम एवं Final Answer-Key को इसी हफ्ते जारी कर दिया जायेगा। परीक्षा के नोटिसफिकेशन के हिसाब से JEE Advance 2022 की परीक्षा का परिणाम 11 सितम्बर के दिन घोषित करना निश्चित किया गया है। इसके अतिरिक्त परीक्षा की अंतिम आंसर की को भी इसी के साथ में जारी किया जाना है। जेईई की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर Answer-Key और Result को देख सकते है।

JEE Advanced Result 2022

सभी अभ्यर्थी ध्यान रखे कि परीक्षा का परिणाम 11 सितम्बर के दिन सुबह 10 बजे से फाइनल आंसर की लिंक के साथ जेईई की ऑफिसियल वेबसाइट पर सक्रीय हो जायेगा।

लेख का विषयJEE Advanced Result 2022
सम्बंधित विभागउच्च शिक्षा विभाग
लाभार्थीजेईई परीक्षा के अभ्यर्थी
श्रेणीप्रतियोगी परीक्षा
आधिकारिक वेबसाइटhttps://jeeadv.ac.in/

यह भी पढ़ें :- NIOS 10th-12th Exam Date Sheet: थ्योरी परीक्षा की तिथियां जारी, यहाँ देखें पूरा शेड्यूल

JEE Advanced Result 2022 देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले छात्र जेईई की आधिकारिक वेबसाइट https://jeeadv.ac.in/ को ओपन कर लें।
  • परीक्षा परिणाम आ जाने के बाद वेबसाइट के होम पेज पर ‘JEE Advance Result-2022″ लिंक को चुन लें।
  • आपको अगली विंडो पेज में अपना लॉगिन क्रेडेंशियल रोल नंबर, जन्म-तिथि, मोबाइल नंबर देने के बाद “Submit” बटन दबाना है।
  • आपको अगले पेज में अपना रिजल्ट प्राप्त हो जायेगा।
  • अपने जेईई एडवांस रिजल्ट में दिए सभी विवरणों को जाँच कर लें।
  • अपने परिणाम को डाउनलोड करके भविष्य के लिए प्रिंटआउट अवश्य ले लें।

JEE Advance 2022 की परीक्षा को 28 अगस्त में लिया गया था। जीईई एडवांस परीक्षा में सिर्फ वे ही छात्र प्रतिभाग ले सकते है जिन्होंने जेईई मेन की परीक्षा में 2,50,000 से कम की रैंक पायी हो। वेबपोर्टल पर केटेगरी के अनुसार ऑल इंडिया रैंक (AIR) को जारी किया जायेगा। इसके साथ ही छात्रों के पंजीकृत मोबाइल पर भी एसएमएस भेज दिया जायेगा।

जेईई एडवांस परीक्षा – टाई ब्रेकिंग फार्मूला

JEE Advance 2022 परीक्षा के लिए 28 अगस्त के दिन सम्मिलित हुए छात्रों में से दो या अधिक परीक्षार्थियों के समान अंक आने पर अधिकारियों द्वारा टाई ब्रेकिंग पॉलिसी लगाई जाएगी। टाई ब्रेकिंग पालिसी के नियम निम्न प्रकार से है –

  • टाई होने पर IIT Advance result 2022 में अधिक पॉजिटिव मार्क्स पाने वाले छात्र को ऊँची रैंक दी जाएगी।
  • यदि इसके बाद भी टाई है तो छात्र के गणित के अंकों को आधार बनेंगे।
  • यदि फिर भी टाई बनी है तो फिजिक्स में अधिक अंक वाले छात्र को उच्च रैंक मिलेगी।
  • यदि फिर भी टाई का हल नहीं हुआ तो छात्रों को वही JEE Advance Rank दी जाएगी।

जेईई एडवांस परीक्षा से सम्बंधित तिथियाँ

जेईई (एडवांस) 2022 का परिणाम11 सितम्बर (रविवार)
आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) ऑनलाइन पंजीकरण11 सितम्बर से 12 सितम्बर तक
संयुक्त सीट आवंटन (JOSA) की शुरुआत12 सितम्बर
आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) – 202214 सितम्बर (बुधवार)
AAT – 2022 का परिणाम17 सितम्बर (शनिवार)

पिछले वर्ष की जेईई एडवांस परीक्षा

पिछले साल 2,50,597 छात्रों को जेईई ने JEE Advance परीक्षा देने के योग्य समझा था। अंतिम रुप से 1,41,699 अभ्यर्थियों में से 30 प्रतिशत ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। पिछले के दशक में आयोजित जेईई परीक्षा में से सिर्फ दो साल ही छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 30 प्रतिशत या इसके पार जा पाया है।

सम्बंधित खबर

Leave a Reply

Back to top button
सिंगर जुबिन नौटियाल का हुआ एक्सीडेंट, पसली और सिर में आई गंभीर आई Jubin Nautiyal Accident Salman Khan Ex-Girlfriend Somy Ali :- Salman Khan पर Ex गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लगाए गंभीर आरोप इन गलतियों की वजह से अटक जाती है PM Kisan Yojana की राशि, घर बैठें कराएं सही Mia Khalifa होंगी Bigg Boss की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट Facebook पर ये पोस्ट करना पहुंचा देगा सीधे जेल!