Navratri 2023: 15 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू, सप्तमी-अष्टमी और नवमी कब है, देखें पूरा नवरात्रि कलैंडर 2023

Navratri 2023 – दोस्तों जैसा की हम सभी जानते है, सनातन धर्म में नवरात्रि कितनी अहम मानी जाती है। नवरात्रि के दौरान माँ दुर्गा के नौ रूप देखने को मिलते है।

इन नौ दिनों में माता के 9 रूपों की पूजा होती है, साल में दो बार माँ दुर्गा के नवरात्र आते है। अक्टूबर के नवरात्र को शारदीय नवरात्र भी कहते है।

इन नौ दिनों माता की पूजा अर्चना बहुत ही अच्छे से की जाती है, और साथ ही माता को प्रसन्न करने के लिए जगह जगह पंडाल लगाए जाते है, तथा जागरण, कीर्तन, भजन आदि किये जाते है।

नवरात्रों के समय पहले दिन कलश स्थापना की जाती है, और भक्तों के द्वारा व्रत भी रखे जाते है, कुछ लोग तो पुरे नौ दिन के व्रत रखते है। नवरात्र शुरू होने के आठवें दिन अष्टमी की जाती है, और नौवे दिन राम नवमी मनाई जाती है।

दशमी के दिन माँ दुर्गा का विसर्जन किया जाता है, इसके अलावा पंचाग भेद में बहुत बार नवरात्री 8 आठ दिन की भी होती है।

यह भी देखें >>यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत, भगवद गीता के अध्याय 4, श्लोक 7-8 का हिंदी में पूर्ण अर्थ के साथ श्लोक। पूरा मतलब हिंदी में जानें

Navratri 2023 : यहाँ जानें शारदीय नवरात्रि 8 या 9 दिन है

2023 में 15 अक्टूबर से शुरू शारदीय नवरात्र 23 अक्टूबर तक है, इसके बाद 24 अक्टूबर विजयदशमी के सुबह अवसर पर माँ दुर्गा का विसर्जन कर दिया जाएगा।

तथा शारदीय नवरात्र में नवरात्रे पुरे 9 दिन के है, और इस बार नवरात्रों के बीच में कोई क्षय तिथि भी नहीं है, साश्त्रों और हिन्दू पंचांग में क्षय तिथि को ख़राब माना जाता है।

शारदीय नवरात्रि 2023 घटस्थापना मुहूर्त

2023 शारदीय नवरात्र हिन्दू पंचांग में शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 14 अक्टूबर रात 11 बजकर 24 मिनट से शुरू होगी, और 16 अक्टूबर के दिन दोपहर 12 बजकर 3 मिनट पर समाप्त हो जाएगी।

नवरात्र में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर मन्त्रों, वैदिक अनुष्ठान आदि के साथ कलश में माँ दुर्गा का आवाह्नन किया जाता है, इसे ही घटस्थापना कहते है। शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने से 9 दिन तक घर में वास करती है।

कलश स्थापना मुहूर्त :- 15 अक्टूबर 2023 को सुबह 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक है।

शारदीय नवरात्रि क्यों आवश्यक है –

पौराणिक कथा के अनुसार शारदीय नवरात्र इसलिए मनाये जाते है, क्यूंकि माँ दुर्गा का महिषासुर के साथ 9 दिन तक युद्ध चला था। इन दिनों महिषासुर ने माँ दुर्गा के नौ रूपों के साथ भयंकर युद्ध किया था।

सप्तमी-अष्टमी और नवमी कब है, देखें पूरा नवरात्रि कलैंडर 2023

Navratri 2023 : जैसे की इस बार नवरात्र पुरे नौ दिन है, तिथि में किसी प्रकार का न कोई क्षय है, और न ही वृद्धि हुई है। इसी वजह से इस बार अष्टमी और नवमी आगे पीछे नहीं पड़ी है।

दिनाँक तिथियाँ
15 अक्टूबर रविवार माँ शैलपुत्री घटस्थापना
16 अक्टूबर सोमवार माँ ब्रह्मचारिणी द्वितीय तिथि
17 अक्टूबर मंगलवार माँ चंद्रघटा तृतीय तिथि
18 अक्टूबर बुधवार माँ कुष्मांडा चतुर्थी तिथि
19 अक्टूबर बृस्पतिवार माँ स्कंदमाता पंचमी तिथि
20 अक्टूबर शुक्रवार माँ कात्यायनी षष्टी तिथि
21 अक्टूबर शनिवार माँ कालरात्रि सप्तमी तिथि
22 अक्टूबर रविवार माँ महागौरी दुर्गा अष्टमी, महा अष्टमी
23 अक्टूबर सोमवार माँ सिद्धिदात्री महा नवमी
24 अक्टूबर मंगलवार माँ दुर्गा विसर्जन दशमी ( दशहरा )

Leave a Comment