भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्रियों को सभी जानते है, लेकिन आज हम आपको 10 सबसे अमीर अभिनेत्रियों के नाम बताएँगे 

ऐश्वर्या राय बच्चन अब तक की सबसे सफल भारतीय अभिनेत्रियों में से एक हैं, ऐश्वर्या  की कुल सम्पति लगभग 820 करोड़ है। पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म इरुवर (1997) से की थी,

पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा अब एक ग्लोबल स्टार हैं, भारत में प्रसिद्धि पाने के बाद, प्रियंका चोपड़ा ने इंग्लिश फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाई है।प्रियंका की नेट वर्थ 620 करोड़ रुपए है। 

दीपिका पादुकोण बॉक्स ऑफिस क्वीन हैं और वर्तमान में हर कार्य में वे एक टॉप एक्ट्रेस हैं। अपनी पहली फिल्म ओम शांति ओम (2007) से लेकर पीरियड ड्रामा पद्मावत (2018), 83 (2021), और पठान (2023) तक, दीपिका को उनके सभी प्रदर्शनों के लिए सराहा गया दीपिका की नेट वर्थ- 500 करोड़ से ज्यादा है.

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री करीना कपूर खान जन्मजात अभिनेत्री हैं। उनकी नेट वर्थ 490 करोड़ रुपए के लगभग साल 2000 में हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर जेपी दत्ता की मूवी 'रिफ्यूजी' से डेब्यू करने वालीं करीना आज इंडस्ट्री की टॉप अदाकारों में शुमार हैं।है। 

स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012) से लेकर आरआरआर और गंगूबाई काठियावाड़ा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों तक आलिया भट्ट ने भारतीय सिनेमा में जगह बनाई और उन्हें मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठअभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। इनकी नेट वर्थ 299 करोड़ रुपए है.

आज की टॉप एक्ट्रेसेस अनुष्का शर्मा ने शाहरुख खान की रोमांटिक ड्रामा रब ने बना दी जोड़ी (2008) के जरिए शुरुआत की और रातोंरात स्टार बन गईं। अनुष्का की नेट वर्थ 255 करोड़ रुपए के लगभग है.

90 के दशक की सुपरस्टार लेडी माधुरी दीक्षित का भारत में एक अलग फैनबेस है, चाहे उनकी फिल्म हिट हो या फ्लॉप लेकिन उनके काम की दर्शकों और आलोचकों द्वारा हमेशा सराहना की जाती है, माधुरी की कुल संपत्ति  250 करोड़ रुपए है.

प्रीति जिंटा 2000-07 के दौरान एक पूर्व मुख्य अभिनेत्री हैं, और अब फिल्मों में अतिथि भूमिका के रूप में दिखाई देती हैं। वे न केवल एक सफल अभिनेत्री हैं बल्कि एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं। उनकी नेट वर्थ 247 करोड़ रुपए है.

कैटरीना कैफ ने एक बोल्ड फिल्म से लेकर सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। कैटरीना की नेट वर्थ 220 करोड़ रुपए है.

काजोल को सिनेमा में सक्रिय करियर को अलविदा कहे लंबा अरसा हो चुका है। बड़े अंतराल के बाद वह फिर से प्रमुख भूमिका निभाते दिख रही हैं। काजोल की कुल अनुमानित नेटवर्थ करीब 240 करोड़ रुपये है.