कैलाश पर्वत से जुड़ी कुछ रहस्यमयी मान्यताएं हैं , जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए। 

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी के पास कुबेर की नगरी है। यहीं से महाविष्णु के कर-कमलों से निकलकर गंगा कैलाश पर्वत की चोटी पर गिरती है.

कैलाश पर्वत के ऊपर स्वर्ग है और नीचे मृत्यु लोक है। आइये जानते हैं इसके रहस्य। 

1.धरती का केंद्र : पृथ्वी के एक तरफ उत्तरी ध्रुव है तो दूसरी तरफ दक्षिणी ध्रुव है। दोनों के बीच में हिमालय स्थित है। कैलाश पर्वत हिमालय का केंद्र है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह पृथ्वी का केंद्र है।

2.पिरामिडनुमा क्यों है यह पर्वत: कैलाश पर्वत एक विशाल पिरामिड है, जो 100 छोटे पिरामिडों का केंद्र है। कैलाश पर्वत की संरचना कम्पास की 4 दिशाओं के समान है। 

4. शिखर पर कोई नहीं चढ़ सकता : कैलाश पर्वत पर चढ़ना प्रतिबंधित है, लेकिन 11वीं शताब्दी में एक तिब्बती बौद्ध योगी मिलारेपा ने इस पर चढ़ाई की थी।

5.दो रहस्यमयी सरोवरों का रहस्य: पहला, मानसरोवर जो दुनिया की शुद्ध पानी की उच्चतम झीलों में से एक है  दूसरा, राक्षस नामक झील, जो दुनिया की खारे पानी की उच्चतम झीलों में से एक है।