मसूरी से लेकर धनोल्टी तक, देहरादून के आसपास ये हैं घूमने की BEST जगहें
यहां हम देहरादून के आस पास की कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं।
देहरादून के पास घूमने वाली जगहों में ऋषिकेश भी है। ऋषिकेश गढ़वाल क्षेत्र का प्रवेश द्वार होने के साथ ही चार धाम का प्रारंभिक बिंदु भी है।
ट्रैकिंग और राफ्टिंग के कई अवसरों के साथ इसे भारत की साहसिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता है।
देहरादून के पास घूमने के लिए आप धनोल्टी भी जा सकते हैं। धनोल्टी अपने अद्भुत नजारों और शक्तिशाली हिमालय के मनोरम दृश्यों के लिए जाना जाता है।
धनोल्टी घूमने के लिए बढ़िया मौसम अप्रैल महीने से अक्टूबर के बीच है। देहरादून से धनोल्टी की दूरी 60 किलोमीटर है।
देहरादून के पास घूमने वाली जगहों में हरिद्वार भी है। दरअसल हरिद्वार ने हमेशा सभी क्षेत्रों के लोगों को आकर्षित किया है। शहर में बहुत सारे मंदिर, आश्रम, घाट और ऐतिहासिक स्मारक हैं,
इस शहर को गंगा-द्वार भी कहा जाता है, क्योंकि पवित्र नदी गंगा हरिद्वार से मैदानी इलाकों में प्रवेश करती है। देहरादून से हरिद्वार की दूरी 52 किलोमीटर है।
देहरादून के पास घूमने वाली जगहों में सबसे पास मसूरी है। मसूरी देश के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में गिना जाता है।
मसूरी शहर से आकर्षक दून घाटी दिखाई देती है और ये ट्रेकिंग और साहसिक खेलों के लिए एक आदर्श स्थान है।