Maharashtra Travel: नवंबर में अपने पार्टनर के साथ जाये महाराष्ट्र की इन हसीन जगहों पर 

नवंबर साल का एक ऐसा महीना होता है, जब देश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की-हल्की सर्दियां पड़ने लगती है। इसलिए नवंबर का महीना घूमने के लिए बेस्ट समय माना जाता है।

अगर आप भी नवंबर के महीने में पार्टनर संग मुंबई के अलावा महाराष्ट्र की अन्य हसीन जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको कुछ ऐसी रोमांटिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप पार्टनर संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

लवासा महाराष्ट्र के एक बेहद ही खूबसूरत और हसीन हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है। पिछले कुछ दिनों से यह देशी और विदेशी पर्यटकों को काफी आकर्षित कर रहा है, इसलिए कई लोग लवासा को महाराष्ट्र का छिपा हुआ खजाना मानते हैं।

माथेरान कपल्स के लिए महाराष्ट्र में स्वर्ग के कम नहीं है। माथेरान की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर मौसम में कपल्स घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। इसलिए माथेरान एक खूबसूरत हिल स्टेशन होने के साथ-साथ एक रोमांटिक हिल स्टेशन भी माना जाता है।

औरंगाबाद महाराष्ट्र की एक हसीन जगह होने के साथ-साथ एक ऐतिहासिक जगह भी है। इस शहर को महाराष्ट्र की पर्यटन राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। औरंगाबाद ऐतिहासिक स्थल अजंता-एलोरा की गुफाएं और दौलताबाद किले के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

खंडाला हिल स्टेशन पुणे जिले में लोनावला के निकट सह्याद्रि की तलहटी में स्थित एक बेहद ही खूबसूरत और रोमांटिक जगह है। यह जगह अपनी सुंदर घाटियों, घास के हरे-भरे मैदान, मनमोहक पहाड़ और रोमांटिक झीलों की खूबसूरती के लिए कपल्स के बीच काफी फेमस है।

महाराष्ट्र मौजूद अन्य कई बेहतरीन जगहों पर पार्टनर संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करने जा सकते हैं। इसके लिए आप महाबलेश्वर, कोल्हापुर, पंचगनी और टेबल लैंड जैसी हसीन जगहों पर जा सकते हैं। इन जगहों पर घूमने के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।