भारत के टॉप 10 स्कूलो की जानकारी। Information about top 10 schools  of India

देवभूमि उत्तराखंड में दून घाटी की हरी-भरी वादियों में बसा The Doon School भारत के शिक्षा प्रेमियों का सबसे पसंदीदा शिक्षण संस्थान रहा है। द. दून स्कूल की स्थापना वर्ष 1935 में सतीश रंजन दास द्वारा भारतीय समाज में उदारवादी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए की गयी थी।

नवीन ऋषि कहे जाने वाले जिड्डू कृष्णमूर्ती द्वारा स्थापित ऋषि वैली स्कूल पाश्चात्य एवं पूर्वी संस्कृति का अनोखा मिलन स्थल है। ऋषि वैली स्कूल में छात्रों के बाह्य विकास के साथ आंतरिक विकास को भी समान महत्व दिया जाता है जो भारत की प्राचीन गुरुकुल शिक्षा परम्परा को नवीन आयाम प्रदान करता है।

महाराजा माधवराज सिंधिया प्रथम द्वारा वर्ष 1897 में सिंधिया स्कूल को सरदार स्कूल के रूप में स्थापित किया गया था जिसका नाम बाद में बदलकर द सिंधिया स्कूल कर दिया गया। सिंधिया स्कूल छठी शताब्दी की में स्थापित किले में बना है जहाँ बच्चो के सर्वांगीण विकास हेतु सभी प्रकार की शिक्षण एवं अतिरिक्त गतिविधियों हेतु सभी सुविधाएँ मौजूद है।

पहाड़ो की रानी मसूरी में वर्ष 1854 में स्थापित वुडस्टॉक स्कूल एशिया का प्रथम आवासीय विद्यालय है जिसे प्रारम्भ में अमेरिकी मिशनरीज द्वारा संचालित किया गया था। वर्तमान में यह संस्थान भारत में शिक्षा का एक प्रीमियर इंस्टिट्यूट है जहाँ छात्रों को अकादमिक शिक्षा के साथ विभिन क्षेत्रों में विस्तार के भी भरपूर मौके मिलते है।

सेंट जॉर्ज स्कूल स्कूल भारत ही नहीं अपितु एशिया के सबसे पुराने स्कूल में से एक है। वर्ष 1853 में फादर कापुचिन द्वारा सेंट जॉर्ज स्कूल की स्थापना मसूरी में की गयी थी जो की प्रारम्भ में मिशनरीज के द्वारा संचालित होता था। वर्तमान में यह स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में नवीन सोच को बढ़ावा देने वाले स्कूलो में शामिल है जहाँ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व करने वाले छात्र तैयार किए जाते है।

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में स्थित द लॉरेंस स्कूल को ब्रिटिश सैन्य अधिकारी हेनरी लॉरेन्स द्वारा वर्ष 1847 में स्थापित किया गया था। इस स्कूल को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य यूरोपीय सैनिको के अनाथ बच्चो को शिक्षा प्रदान करना था। हिमाचल में 1,750 मीटर की ऊँचाई पर स्थित सनावर में लोकेटेड यह स्कूल 139 एकड़ में फैला है जो छात्रों को शिक्षा हेतु प्राकृतिक वातावरण प्रदान करता है।

मेयो कॉलेज आधुनिक भारत के सन्दर्भ में भारत के सबसे प्रतिष्ठित स्कूलो में शामिल किया जाता है। इस स्कूल की स्थापना वर्ष 1875 में राजस्थान के अजमेर में रिचर्ड बौर्के द्वारा की गयी थी जो वर्ष 1869 से वर्ष 1872 तभारत के वाइसराय भी रहे थे। अकादमिक शिक्षा के साथ मेयो कॉलेज छात्रों को कला, पेंटिंग, संगीत, नृत्य एवं अन्य विधाओं में भी भरपूर अवसर प्रदान करता है।

झीलों की नगरी नैनीताल में स्थित शेरवुड कॉलेज की स्थापना वर्ष 1869 में आर. रोबर्ट मिलमैन के द्वारा की गयी थी जो देश का लगभग डेढ़ सौ वर्ष पुराना स्कूल है। 45 एकड़ क्षेत्र में फैला शेरवुड कॉलेज भारत के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में शामिल किया जाता है जो की छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित है।

भारत के महान उद्योगपति धीरूभाई अम्बानी के नाम से संचालित धीरूभाई अम्बानी इंटरनेशनल स्कूल मुंबई में स्थित है जिसकी स्थापना रिलायंस इंडस्ट्रीज के द्वारा की गयी है। इस स्कूल को वर्ष 2003 में स्थापित किया गया है जो की अपने वर्ल्ड क्लास इंफ्रस्टरक्चर एवं अकादमिक प्रदर्शन हेतु जाना जाता है।

आधुनिक भारत के सबसे पुराने स्कूलो में शामिल जेवियर कॉलेजिएट स्कूल को वर्ष 1860 में जेसुएट द्वारा स्थापित किया गया था जो की देश में शिक्षण हेतु टॉप स्कूल्स में शामिल किया जाता है। छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु इस स्कूल में आधुनिक शिक्षा के साथ -साथ अन्य गतिविधियाँ भी आयोजित की जाती है जिससे की छात्र के व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास हो सके।