सोलन एक ऐसा शहर है जो यहां आने वाले पर्यटक को बेहद पसंद आता है। सोनल के विकास का श्रेय ब्रिटिश को जाता है, क्योंकि ब्रिटिश सरकार ने ही इस जगह का प्रारंभिक आर्थिक विकास किया था। इस जगह की सबसे खास बात यह है कि यहां पर पूरे साल भर अच्छा तापमान रहता है
भारत के राज्य हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है जो हिंदू देवता, ‘मनु’ के निवास स्थान के रूप में प्रसिद्ध है। मनाली पहाड़ी शहर कुल्लू जिले के उत्तरी भाग में ब्यास नदी घाटी में समुद्र तल से 2,050 मीटर की उंचाई पर स्थित है, जो भारत के प्रमुख हिल स्टेशनों में से एक माना जाता है।
आम तौर पर कुल्लू, मनाली के साथ मिलकर एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो अपने अपने मनोरम दृश्यों और देवदार के पेड़ों से ढकी राजसी पहाड़ियों के साथ एक खुली घाटी है। 1230 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कुल्लू प्रकृति से प्यार करने वाले लोगों के लिए स्वर्ग के सामना है जो अपने मनोरम दृश्यों की वजह से हिमाचल प्रदेश में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है।
क्राइस्ट चर्च शिमला की एक बहुत ही लोकप्रिय जगह है। द रिज पर स्थित इस चर्च का निर्माण वर्ष 1857 में किया गया था, जिसके वास्तु चमत्कार को पूरा करने में लगभग 3 साल का समय लग गया था। क्राइस्ट चर्च में ग्लास खिड़कियां, क्लॉक टॉवर और फ़्रेस्कोस कुछ आकर्षण है
समर हिल शिमला के बाहरी इलाके में स्थित एक ऐसा शहर है जिसको पॉटर्स हिल भी कहते हैं। पुराने समय में इस जगह पर कुम्हार मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए इकट्ठा होते थे। यह हिल समुद्र तल से 1283 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है जो घाटियों और चारों ओर की हरियाली के शानदार दृश्य दिखाता है।
अर्की किले का निर्माण 1660 ईस्वी में किया गया था जो राजपूत और मुगल वास्तुकला दोनों के समामेलन में बना हुआ है। अगर आप इतिहास प्रेमी हैं तो यह जगह आपके लिए बहुत खास साबित हो सकती है। इस किले को कांगड़ा चित्रों की वजह से जाना-जाता है जो इस किले को सुशोभित करते हैं।
शिमला राज्य संग्रहालय को हिमाचल राज्य संग्रहालय और पुस्तकालय के रूप में भी जाना जाता है, जिसको वर्ष 1974 में बनाया गया था। बता दें कि इस संग्रहालय निर्माण सांस्कृतिक समृद्धि को संरक्षित करने और अतीत को दर्ज करने के लिए किया गया था। इस शहर में स्थित औपनिवेशिक शैली की इमारत आपको इस शहर के शानदार अतीत के बारे में गहराई से बताती है
शिमला से 150 किमी की दूरी पर स्थित दाराघाटी अभयारण्य जो 167.40 किमी में फैला है, शिमला घूमने आने वाले लोगों के लिए एक सबसे महत्वपूर्ण आकर्षणों में से एक है। यह अभयारण्य शिमला के उपरी हिस्से में स्थित है जो अतीत में रामपुर बुशहर शाही परिवार के लिए एक शिकार की जगह था।
समुद्र तल से 2044 मीटर की ऊंचाई पर स्थित नालदेहरा शिमला के पास एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। लॉर्ड कर्जन ने यहां एक गोल्फ कोर्स की स्थापना की थी। देवदार के घने पेड़ और यहाँ की शानदार हरियाली इस जगह के वातावरण को बेहद आकर्षक बनाती है।
चैल एक अद्भुद हिल स्टेशन है जो शिमला से 44 किमी और सोलन से 45 किमी की दूरी पर स्थित है, जिसको पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह ने स्थापित किया था। बता दें कि इस जगह पर दुनिया का सबसे ऊँचा क्रिकेट मैदान भी है।