पाकिस्तान में कारों की बिक्री में लगातार गिरावट आ रही है। अक्टूबर 2023 में देश में केवल 6,200 कारें बिकीं, जो पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की खराब हालत को दर्शाता है।
पाकिस्तान ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (पीएएमए) के अनुसार, अक्टूबर 2023 में कार की बिक्री घटकर केवल 6,200 यूनिट रह गई, जो सितंबर में बेची गई 8,400 यूनिट से कम है।
(2022) के अक्टूबर महीने को देखें तो तब पाकिस्तान में 15,000 लग्जरी बिकी थी। यानी, वर्ष और महीना-दर-महीना, दोनों के आधार पर बिक्री में भारी गिरावट आई है।
पाकिस्तान ऑटोमोबाइल उद्योग को बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। जहां कारों की मांग में भारी गिरावट आई है, वहीं पाकिस्तानी रुपये की कीमत में भारी गिरावट के कारण उत्पादों की कीमतें बढ़ गई हैं।
पाकिस्तान सरकार ने आयात बिल को कम करने के लिए ऑटोमोबाइल उद्योग में उपयोग किए जाने वाले कुछ हिस्सों के आयात पर शुल्क भी बढ़ा दिया है, जिसके परिणामस्वरूप कारों की कीमतें बढ़ हैं।
पाकिस्तान सरकार ने आयात बिल को कम करने के लिए ऑटोमोबाइल उद्योग में उपयोग किए जाने वाले कुछ हिस्सों के आयात पर शुल्क भी बढ़ा दिया है, जिसके परिणामस्वरूप कारों की कीमतें बढ़ हैं।
पाकिस्तान में वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले चार महीनों में केवल 27,163 यूनिट कारों की बिक्री दर्ज की गई। यह पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 48,473 इकाइयों से 44 प्रतिशत कम थी।