इस आखिरी महीने में सभी अपनी हसीन यादों को जीवन भर के लिए समेट लेना चाहते है। इसलिए जो व्यक्ति घूमने का शौक रखते हैं, वो हसीन जगहों पर घूमने के लिए निकल जाते हैं।
अगर आप भी दिसंबर के महीने में भारत की किसी हसीन जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप परिवार, दोस्त जा सकते हैं। यहां घूमने के बाद यक़ीनन आपका दिल झूम उठेगा।
समुद्र तल से करीब 3 हजार मीटर की ऊंचाई पर मौजूद बिनसर के आगे नैनीताल या मसूरी भी फीका लगता है। बिनसर एक शांतप्रिय जगह है, इसलिए यहां घूमने का एक अलग ही मजा होता है।
केलांग की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे कई लोग 'हिमाचल का स्वर्ग' भी बोलते हैं। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, खूबसूरत झील, मनमोहक झरने और घास के मैदान इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।
मेचुका वैली अरुणाचल प्रदेश की हसीन वादियों में मौजूद एक जन्नत है। चीन की सीमा से सटे इस वैली की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे नॉर्थ-ईस्ट का स्वर्ग भी माना जाता है। बर्फ़बारी के समय इस वैली की खूबसूरती चरम पर होती है।
मुरुदेश्वर कर्नाटक का तटवर्ती इलाका है, इसलिए इसकी खूबसूरती देखने लायक होती है। यहां स्थित भगवान शिव का मुरुदेश्वर मंदिर दुनिया भर में फेमस है। यहां भगवान शिव को समर्पित विश्व की दूसरी सबसे बड़ी मूर्ति मौजूद है।