उत्तराखंड के ऐसे 5 पर्यटन स्थल जिनके आगे विदेश की ख़ूबसूरती भी फ़ैल है

उत्तर भारत में स्थित उत्तराखंड अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। ऐसे में अगर आप यहां आने का प्लान कर रही हैं तो इन 5 पर्यटन स्थल जरूर घूमने जाएं।

हम आपको उत्तराखंड के 5 मुख्य पर्यटन स्थल के बारे में बताने वाले हैं। इसके आगे विदेश की खूबसूरती भी फेल हैं।

फूलों की घाटी हर साल 1 जून को खुलती है और अक्टूबर में बंद होती है। यहां विजिट करने का सबसे अच्छा वक्त जुलाई से लेकर सितंबर के बीच माना जाता है। फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित है।

अपने शांत माहौल और प्रदूषण रहित माहौल के लिए जाना जाता है चकराता। चकराता में आपको कई एडवेंचर एक्टिविटी करने को मिलने वाली हैं जैसे की- कैंपिंग, राफ्टिंग, ट्रेकिंग, रैपलिंग, रॉक क्लाइंबिंग का आप आनंद उठा सकते हैं।

चोपता हिल स्टेशन को उत्तराखंड का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। अगर आप विदेश जैसा आनंद उठाना चाहते हैं तो आपको चोपता जरूर जाना चाहिए। चोपता समुद्र तल से 8556 फ़ीट की ऊँचाई पर स्थित, एक बहुत खूबसूरत हिल स्टेशन है।

नैनीताल से थोड़ी दूरी पर स्थित मुक्तेश्वर काफी खूबसूरत जगह है। यहां से आपको हिमालय के शानदार व्यू देखने को मिलने वाला है। अगर आप नैनीताल जाते हैं तो आपको वहां से मुक्तेश्वर निकल जाना चाहिए।

उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमालय की पहाड़ियों पर स्थित औली बेहद खूबसूरत है। यहां पर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ जा सकते है। यहाँ आपको एशिया का दूसरा सबसे लंबा रोपवे भी देखने को मिलेगा।