UP Police Constable Recruitment 2022: यूपी पुलिस मे 35757 कॉन्स्टेबल की होगी भर्ती, जाने कब आएगा नोटिफिकेशन
यूपी पुलिस में जल्द ही जल्द ही कॉन्स्टेबल के 35757 पदों पर भर्ती निकलने वाली है, इस भर्ती प्रक्रिया के लिए एजेंसी फाइनल होने के बाद भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

UP Police Constable Recruitment 2022: यूपी पुलिस में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आने वाला है, बता दें यूपी पुलिस में जल्द ही कॉन्स्टेबल के 35757 पदों पर भर्ती निकलने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी मिलने का बेहतर अवसर प्राप्त हो सकेगा, दरअसल इस भर्ती को कराने के लिए एक एजेंसी की तलाश चल रही है, एक बार एजेंसी के फाइनल होते ही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है, यानी एजेंसी फाइनल हो जाने के बाद आवेदन शुरू किए जा सकते हैं।
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2022
यूपी पुलिस में जल्द ही कॉन्स्टेबल के 35000 से अधिक पदों पर भर्ती निकलने वाली है, जिसके लिए एजेंसी द्वारा नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे। बता दें भर्ती के लिए अब वैकेंसी और बढ़ गई है, बता दें मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डिजिपी मुख्यालय ने यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल एवं फायरमैन के 35,757 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, UPPRPB को अधियाचन भेज दिया है। जानकारी के अनुसार जो अधियाचन भेजा गया है, उसमे कुल 35757 पदों में से 26200 पद कॉन्स्टेबल के 8500 पद पीएससी में कॉन्स्टेबल के एवं 1057 पद फायरमैन के हैं। अधियाचन भेजे जाने के बाद अब बोर्ड अगले साल जनवरी अथवा फरवरी मह में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। भर्ती के लिए जारी होने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
कांतारा मूवी ओटीटी रिलीज डेट – Kantara Hindi OTT Release Date: Watch on Amazon Prime/Netflix
UP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 विवरण
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवारों को आवेदन का मौका दिया जा सकता है, वहीं इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 22 वर्ष हो सकती है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोजित परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में किन विषयों से किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस भर्ती से संबंधित जानकारी भर्ती के नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी इससे संबंधित अपडेट के लिए उम्मीदवारों को UPPRPB के वेबसाइट पर नजर बनाए रखना चाहिए।
इसके अलावा एक और भर्ती प्रक्रिया चल रही है, यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के तहत की जा रही है, इसके लिए उम्मीदवारों से 5 नवंबर, 2022 से आवेदन मांगे गए थे। इस भर्ती प्रक्रिया से 22 स्पोर्ट्स में खिलाड़ियों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया से कुल 534 पदों पर भर्ती होनी है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए विभाग को करीब 7000 आवेदन मिले हैं, विभाग को जो आवेदन मिले हैं, अब उन्हें चेक किया जा रहा है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए सही पाए जाएंगे उनकी लिस्ट बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। वहीं पदों पर भर्ती के लिए जो स्किल टेस्ट होना हैं, जो दिसंबर 2022 या फिर जनवरी, 2023 में होने की संभावना है।