UP Board Date Sheet 2023: यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा टाईम-टेबल जल्द, upmsp.edu.in पर रखें नजर
यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षाओं लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। अधिसूचना के अनुसार बोर्ड परीक्षा को 24 मार्च से लिया जाना है। सभी उम्मीदवार छात्र विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर डेटशीट को पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते है।

इस साल की यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे लाखों छात्रों के लिए जरुरी खबर आ रही है। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा-10 और 12 की परीक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षा के प्रोग्राम (UP Board Date Sheet) को जारी करने की घोषणा कर दी है। परिषद से सम्बद्ध शासकीय, सहायता प्राप्त एवं प्राइवेट स्कूलों में रजिस्टर्ड को यह बोर्ड परीक्षा देनी है। परिषद अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बोर्ड परीक्षाओं के विषयवार कार्यक्रम के लिए डेटशीट का पीडीएफ प्रारूप अपलोड करने वाला है। इसके लिए लिंक को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया जायेगा।
इस साल की बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10 और 12 के करीबन 58 लाख 78 हजार विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके है। इसमें कक्षा 10 के 31 लाख 28 हजार 318 और इंटरमीडिएट की क्लास के लिए कुल 27 लाख 50 हजार 130 छात्र रजिस्टर है। बोर्ड ने जानकारी दी है कि पिछले वर्षों के रिकॉर्ड को देखें तो यह अभी तक की सबसे ज्यादा संख्या है। इस बार की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख 30 सितम्बर 2022 तय की गयी थी।
UP Board Date Sheet 2023: परीक्षा की डेटशीट चेक करना
- सबसे पहले आपको यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिसियल वेबसाइट को ओपन करना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर “नोटिसफिकेशन” सेक्शन पर जाए।
- आपको नए वेब पेज पर अपनी क्लास को चुनना है।
- इसके बाद आपको परीक्षा की डेटशीट प्रदर्शित होगी।
- इसको डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंटआउट ले ले।
प्रयोगात्मक परीक्षाएँ 16 फरवरी से होंगी
यूपी बोर्ड के जारी नोटिस के मुताबिक इस साल की प्रयोगात्मक परीक्षाओं को 16 फरवरी से 28 फरवरी 2023 में लिया जायेगा। इस नोटिस में सभी कक्षाओं को 20 जनवरी तक अपना पाठ्यक्रम पूर्ण कर लेने की डेडलाइन डेट दी है। बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन प्रदेशभर में मार्च 2023 में किया जायेगा। खबरों के मुताबिक सभी विषयों के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम की तिथियों को साल के अंत तक अपलोड कर दिया जाएगा।
UP Board Date Sheet 2023: प्रैक्टिकल परीक्षाओं का टाइमटेबल
चरण | तिथि | क्षेत्र |
पहला चरण | अप्रैल 2023 | आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झाँसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन, बस्ती |
दूसरा चरण | अप्रैल 2023 | अलीगढ, मेरठ, मुरादाबाद, मिर्जापुर, वाराणसी, गोरखपुर |
UP Board Date Sheet 2023: प्रैक्टिकल परीक्षा विवरण
- सभी अभ्यर्थी छात्रों को आतंरिक मूल्यांकन एवं परियोजना के अंतर्गत मिलने वाले अंकों के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाओं में कुल अंक प्रदान किये जायेंगे।
- ये अंक विद्यालयों द्वारा वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन माध्यम से सब्मिट करने पड़ते है।
- सभी उम्मीदवार बोर्ड परीक्षा विद्यार्थी अपने स्कूल से प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर संपर्क बनाये रखे।
यह भी पढ़ें :- UP Teacher Recruitment 2022: यूपी में टीचर्स के 51000 से ज्यादा पदों पर भर्ती! जाने भर्ती के लिए योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया
परीक्षा तारीख | विषय (प्रथम पाली – प्रातः 8.00-11.15 बजे तक) | विषय (दूसरी पाली – दोपहर 2.00-5.15 बजे तक) |
15-3-2023 | हिंदी प्रारंभिक हिंदी | |
17-3-2023 | पाली, अरबी, फारसी | संगीत गायन |
22-3-2023 | गृह विज्ञान | |
23-3-2023 | चित्रकला रंजनकला | कंप्यूटर |
25-3-2023 | संस्कृत | संगीत वादन |
27-3-2023 | वाणिज्य | सिलाई |
28-3-2023 | कृषि | मानव विज्ञान, रिटेल ट्रेडिंग, सुरक्षा, ऑटोमोबाइल, आईटी/आईटीईएस, हेल्थकेयर |
30-3-2023 | विज्ञान | |
1-4-2023 | अंग्रेजी | |
2-4-2023 | सामाजिक विज्ञान | |
5-4-2023 | गुजराती, उर्दू, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमी, उड़िया, कश्मीरी, कन्नड़, सिंधी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली | |
7-4-2023 | गणित (Mathematics) |
UP Board Date Sheet 2023: जरुरी तारीखें
- कक्षाओं का पाठ्यक्रम पूर्ण करवाने की अंतिम तिथि – 20 जनवरी 2023
- बोर्ड की कक्षा 10 एवं 12 के प्री-बोर्ड – 1 फरवरी से 15 फरवरी 2023 तक
- बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन – 16 फरवरी से 28 फरवरी 2023
- यूपी बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत – मार्च 2023
- मिड टर्म परीक्षा के मार्क्स के वेबपोर्टल पर अपलोड करने की तिथि – नवंबर 2022 के आखिरी हफ्ते तक