एजुकेशन

UKSSSC Paper Leak: उत्तराखंड में पहली बार बड़ी कार्रवाई, संतोष बडोनी सस्पेंड

UKSSSC Paper Leak: उत्तराखंड राज्य में यूकेएसएसएससी पेपर लीक (UKSSSC Paper Leak) मामले में सरकार पर काफी दबाव बन रहा था। इस कारण प्रदेश सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़ी कार्यवाही कर दी है। सरकार ने सचिव बडोनी को वर्तमान समय में पद से बर्खास्त कर दिया है। बडोनी शुरू से ही इस पद पर बने हुए है। विपक्षी विधायक और अन्य लोग संतोष पर कोई कार्यवाही ना होने से सरकार की भूमिका पर सवाल करने लगे थे। अब सरकार ने देर रात में ही कार्यवाही करते हुए संतोष बडोनी की बर्खास्तगी के आदेश दे दिए।

सरकार ने बडोनी को आयोग के सचिव पद पर रहते हुए उत्तरदायित्वों को लेकर निष्क्रियता और लाहपरवाही का दोषी पाते हुए निलंबित किया है। निलंबन शासनादेश में बडोनी पर सम्बंधित पद के दायित्व का पर्यवेक्षण सही तरीके से ना करने की बात कही गयी है। उनके कार्यकाल के दौरान आयोग की परीक्षाओं में बहुत सी खामियाँ सामने आयी है। मुख्य तथ्य यह है कि UKSSSC Paper Leak प्रकरण में अभी तक 31 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विपक्ष से कांग्रेस की प्रतिक्रिया

हाल के ही दिनों में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा था – भाजपा सरकार में माननीयों के चहेतों को बिना इंटरव्यू और परीक्षा के नौकरियाँ दी जा रही है। दूसरी ओर योग्य और शिक्षित युवा नौकरियों के बिना भटकने को विवश है। उत्तराखण्ड के कई विभागों की भर्तियों में घोटाले सामने आ रहे है और उसके बाद बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :- तो उत्तराखंड में जल्द होगा 5 नए जिलों का गठन , CM धामी ने छेड़ा फिर से पुराना राग

पिछले महीने की 28 तारीख में भी कांग्रेस ने UKSSSC प्रकरण में CBI जाँच करवाले की माँग उठाई थी। उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश कहते है – इस घोटाले से देवभूमि कलंकित हो रही है। अब वो दिन दूर नहीं जब उत्तराखंड को भ्रष्ट प्रदेश के नाम से जाना जायेगा।

सम्बंधित खबर

Leave a Reply

Back to top button
सिंगर जुबिन नौटियाल का हुआ एक्सीडेंट, पसली और सिर में आई गंभीर आई Jubin Nautiyal Accident Salman Khan Ex-Girlfriend Somy Ali :- Salman Khan पर Ex गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लगाए गंभीर आरोप इन गलतियों की वजह से अटक जाती है PM Kisan Yojana की राशि, घर बैठें कराएं सही Mia Khalifa होंगी Bigg Boss की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट Facebook पर ये पोस्ट करना पहुंचा देगा सीधे जेल!