UKPSC 2022 Exam Calendar Released: उत्तराखंड पीएससी ने जारी किया ग्रुप सी पदों के लिए परीक्षा कैलेंडर, ऐसे करें चेक

UKPSC 2022 Exam Calendar Released: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने ग्रुप सी के विभिन्न पदों के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। पीसीएस परीक्षा 2022 की तैयारी कर रहे उम्मीदवार यूकेपीएससी के विभिन्न पदों से संबंधित विज्ञापन और परीक्षा की तारीख देखने के लिए यूकेपीएससी की ऑफिसियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर परीक्षा कैलेंडर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। पीएससी परीक्षा के लिए जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, पुलिस कांस्टेबल पीरक्षा नोटिफिकेशन 7 अक्टूबर 2022 को जारी होगा और परीक्षा 18 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाएगी।
यूके पीएससी परीक्षा कैलेंडर 2022 जारी
यूकेपीएससी परीक्षा 2022 के लिए आयोग द्वारा परीक्षा कैलेंडर ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किया गया है, जिसके लिए परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार यूकेपीएससी की ऑफिसियल वेबसाइट पर कैलेंडर चेक कर सकते हैं। आयोग ने साल की शुरुआत से अब तक 23 परीक्षाएँ शुरू की हैं, जिनमे से 18 परीक्षाएँ सफलतापूर्ण आयोजित की गई हैं। यूकेपीएससी परीक्षा 2022 के लिए जारी कैलेंडर में ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीखों के लिए अधिसूचना जारी होने की तारीख भी दी गई हैं, जिसे उम्मीदवार कैलेंडर में चेक कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
यूकेपीएससी ग्रुप सी के विभिन्न पदों के लिए जारी एग्जाम कैलेंडर मुताबिक कुल 6427 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए भर्ती की परीक्षा और पदों की जानकारी निमानुसार है।
- पुलिस 1521 पद पुलिस आरक्षी, पीएससी, आरबीआई, अग्निशामक, परीक्षा का विज्ञापन 7 अक्टूबर 2022 को जारी होगा और परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर 2022 के दिन प्रस्तावित है।
- राजस्व 554 पद राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी, लेखपाल), विज्ञापित 10 अक्टूबर 2022 और परीक्षा का आयोजन जनवरी 2023 के दिन प्रस्तावित है।
- वन विभाग 894 पद वन आरक्षी, परीक्षा का विज्ञापन 21 अक्टूबर 2022 को जारी होगा और परीक्षा 22 जनवरी 2023 को आयोजित।
- विभिन्न विभाग 891 पद सहायक लेखाकार/लेख परीक्षा, विज्ञापित 28 अक्टूबर और परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी 2023 को किया जाएगा।
- कारगार विभाग 213 पद बंदी रक्षक, विज्ञापित नवंबर के दूसरे हफ्ते में और शारीरिक परिक्षण के बाद
- विभिन्न विभाग 519 पद कनिष्ठ सहायक, विज्ञापन नवंबर के अंतिम सप्ताह में जारी होगा और परीक्षा 5 मार्च 2023 में आयोजित।
- कृषि, पशुपालन, उद्यान 463 पद चारा सहायक से वर्ग 03 के पद, विज्ञापित जनवरी 2023 के दूसरे हफ्ते में व परीक्षा 23 अप्रैल 2023
- पुलिस 221 पद एसआई, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, विज्ञापित जनवरी 2023 के अंतिम सप्ताह और परीक्षा शारीरक परिक्षण के बाद।
- विभिन्न विभाग 434 पद पर्यावरण पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक, विज्ञापित फरवरी 2023 के अंतिम सप्ताह, परीक्षा 7 मई 2023 को आयोजित।
- विभिन्न विभाग 60 पदमान चित्रकार/प्रारूपकार, विज्ञापित मार्च 2023 के तीसरे हफ्ते में, परीक्षा 4 जून 2023 आयोजित।
- विभिन्न विभाग 91 पद अन्वेषक कम संगणक, सांख्यकीय आधिकारी, विज्ञापित अप्रैल 2023 अंतिम सप्ताह, परीक्षा 23 जुलाई 2023 को आयोजित।
- विभिन्न विभाग व निकाय 76 पद जेई, विज्ञापित मई 2023 अंतिम सप्ताह, परीक्षा 13 अगस्त 2023 को आयोजित।
ऐसे करें यूकेपीएससी 2022 नोटिफिकेशन चेक
- उम्मीदवार सबसे पहले UKPSC की ऑफिसियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर विजिट करें।
- अब होम पेज पर आपको Announcement Section में जाकर नोटिस पर जाना होगा।
- अब आप PSC 2022 Exam Calendar के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एग्जाम कैलेंडर पीडीएफ फाइल के रूप में खुलकर आ जाएगी।
- अब आप इस फाइल को डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट अपने पास रख सकते हैं।