Adhar Card Update:- आधार कार्ड को बने 10 साल हो गए हैं तो करना होगा ये काम, वरना हो सकता है रद्द

सरकार के द्वारा जारी किया गया आधार कार्ड लोगों के लिए आईडी का काम करता है। ये एक प्रकार का अनिवार्य प्रमाण-पत्र है। कार्य चाहे सरकारी अथवा निजी संस्थान में हो यह अनिवार्य हो जाता है। आधार कार्ड को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) जारी करता है। यूआईडीएआई की ओर से सभी आधार कार्ड धारकों के लिए एक अपडेट आया है – ‘जिनका आधार 10 साल पुराना होगा उनको इसमें कुछ अपडेट करने होंगे।’ Adhar Card Update के सम्बन्ध में आपको इस लेख में जानने का मौका मिल रहा है।

आधार अपडेट क्या है?

ध्यान दें यदि आपका आधार कार्ड साल 2015 से पहले बना होगा तो आधार कार्ड सत्यापन करवाना होगा। UIDAI के मुताबिक 2015 से पहले प्रमाण-पत्रों के बगैर बने आधार कार्ड का सत्यापन 2 प्रमाण-पत्र देकर करना है। यह दो प्रमाण-पत्र एक पहचान के लिए POI और दूसरा पते के POA प्रमाण-पत्र।

आधार अपडेट कहाँ करवाए?

आधार कार्ड अपडेट का काम 2 तरीकों से किया जा सकता है। पहले तो इसको आधार केंद्र में जाकर और दूसरा, यदि आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से जुड़ा है तो My Adhaar के आधिकारिक वेबपोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आधार कार्ड सत्यापन प्रक्रिया कर सकते है। इस काम के लिए 25 रुपए ऑनलाइन देना होगा और आधार केंद्र से यही काम 50 रुपए तक शुल्क के बाद होगा।

ऑनलाइन आधार वेरिफाई करें

  • सबसे पहले आपको माय-आधार के आधिकारिक वेबपोर्टल https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना होगा।
  • होम पेज पर Login विकल्प को चुनकर अपना आधार नंबर डालकर इससे लिंक मोबाइल नंबर से OTP का सत्यापन करना होगा।
  • सफलतापूर्वक लॉगिन होने के बाद आपको एक Dashboard मिलेगा इसमें “Document Update” विकल्प को चुने।
  • इसके बाद ‘Next’ बटन को चुने।

नामांकन केंद्र में आधार अपडेट करना

  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/images/aadhaar_enrolment_correction_form_version_2.1.pdf से आधार अपडेट का फॉर्म डाउनलोड करें।
  • अब फॉर्म में अपडेट करने वाली जानकारी के लिए यह सुनिश्चित करें कि वो एकदम सही हो और आपके आधार में ना हो।
  • आपके सुधार (Update) को मान्यता देने वाले प्रमाण-पत्रों (साक्ष्यों) की प्रति को स्व-प्रमाणिक करके संलग्न करें।
  • इन प्रमाण पत्रों के साथ अपडेट फॉर्म को जमा कर दें।
  • आपको सुधार के लिए नामांकन केंद्र में 25 रुपए का शुल्क देना होगा।
  • आप चाहे तो नामांकन केंद्र पर सुधारे गए अपने बायोमेट्रिक डेटा, फोटो, मोबाइल नंबर इत्यादि की जानकारी को पा सकते है।

यह भी पढ़ें :- क्या खो गया है आपका भी पैन कार्ड? तो इस तरह पा सकते हैं डुप्लीकेट कॉपी, जानें कैसे

प्रमाण पत्र के बिना आधार में पता अपडेट करना

पते के सत्यापन के लिए कोई वैध प्रमाण पत्र ना होने पर भी आप आवासीय पता आधार कार्ड से अपडेट कर सकेंगे। आपको Validation Letter भेजकर पते का सत्यापन करवाया जायेगा। सही समय पर पता वेरिफिकेशन की सहमति नहीं दी गयी तो अनुरोध मान्य हो जायेगा। निम्न चरणों से पता अपडेट करें –

  • इसके लिए आपको “Address Validation Letter” के लिए अनुरोध करना है।
  • आधार सेल्फ सर्विस अपडेट वेबपोर्टल पर जाए।
  • यहाँ “Update Aadhaar” विकल्प को चुनकर “Request for Address Validation Letter” को क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डाले।
  • इसके बाद ‘Send OTP/ EnterOTP” विकल्प को चुन लें।
  • OTP का सत्यापन कर लें।

Leave a Comment

आप भी प्रोफेशनल की तरह फोटो खींच सकते हैं, ये 5 एप्स को आजमा कर देखें। यदि आपको भी अपना पासपोर्ट जल्दी चाहिए, तो ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई, और जानें कि इसमें कितना आएगा खर्च। इन ऐप्स के जरिए आप अपनी बीमारी के बारे में डॉक्टर से मुफ्त में सलाह ले सकते हैं। यहां जानें पूरी जानकारी. क्या आप भी इस प्रक्रिया के जरिए अपने फोन में Emergency SOS सेट करना चाहते हैं, तो यहां जानें पूरी जानकारी। अमीर बनने का आसान तरीका! जानें इंस्टाग्राम से कैसे कमाएं लाखों। अगर आप भी नए साल पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन बुकिंग साइट्स पर डिस्काउंट पा सकते हैं। जानिए पूरी जानकारी।