राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NTA) की ओर से 8 अक्टूबर के दिन होने वाली परीक्षा के लिए UGC Net 2022 एडमिट कार्ड में अलॉट हुए परीक्षा शहरों (Exam City)की अग्रिम जानकारी अपनी ऑफिसियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर ऑनलाइन अपलोड कर दिया है। सभी अभ्यर्थी अपनी आवेदन संख्या, जन्मतिथि की सहायता से UGC-NET 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड में दिए गए शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते है। एनटीए ने UGC नेट परीक्षा 2022 को दिसंबर 2021 और जुलाई 2022 चक्रो के लिए 8, 10, 11, 12, 13 और 14 अक्टूबर 2022 के दिन किया जाना शेष है। इसके घोषित हो जाने के बाद अभ्यर्थी आवेदन नम्बर, जन्मतिथि की सहायता से UGC नेट 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाते है।
UGC नेट एडमिट कार्ड 2022 में आवंटित किये गए एग्जाम सिटी की अग्रिम सूचना (Advance Notice) अपनी वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध करवा दी है। एनटीए की ओर से 12, 13, और 14 अगस्त में होने वाली परीक्षा के कार्यक्रम (Program) में बदलाव किये गए थे। अब UGC-NET 2022 फेज-3 परीक्षा का आयोजन 29 सितम्बर से 14 अक्टूबर तक करवाने वाला है।
UGC NET परीक्षा की सिटी स्लिप डाउनलोड
- सबसे पहले अभ्यर्थी UGC-Net की ऑफिसियल वेबसाइट http://ugcnet.nta.nic.in को ओपन कर लें।
- इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर दिख रहे “Advance Intimation Slip Download” लिंक को चुन लें।
- अब नए वेब पेज में अभ्यर्थी को अपने लॉगिन क्रेडेंटिअल को डालना है।
- अभ्यर्थी को स्लिप डाउनलोड होने के बाद शहर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मिल जाएगी।
- अपनी जानकारी को अच्छे से जाँच लें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट भी रख लें।
यह भी पढ़ें :- Railway Recruitment 2022: ईस्टर्न रेलवे में 3115 पदों पर निकली नौकरी, बिना परीक्षा होगा चयन, 10 वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन
सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें कि NTA की ओर से 10 अक्टूबर 2022 के दिन होने वाली चरण-4 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड शीघ्र ही जारी कर दिए जाएंगे। सभी उम्मीदवार इस बात को ध्यान में रखें की जारी होने वाली सिटी स्लिप को परीक्षा का प्रवेश पत्र (Admit card) नहीं माना जायेगा। यह सिटी स्लिप परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को एग्जाम सिटी की जानकारी देने के उद्देश्य से जारी की जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने अपना UGC-NET 2022 आवेदन पत्र सफलतापूर्वक भरकर जमा कर लिया होगा, उनको साल 2022 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा।
यूजीसी-नेट परीक्षा पैटर्न की जानकारी
- पेपर-1 में कुल 50 प्रश्न होने जिनके लिए 100 अंक निर्धारित है।
- पेपर-2 में कुल 100 प्रश्न होंगे जिनके लिए 200 अंक निर्धारित होंगे।
- परीक्षा में किसी प्रकार की नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का प्रावधान नहीं है।
यूजीसी नेट परीक्षा के लिए UGC-NET Admit Card 2022 को डाउनलोड करने की ऑनलाइन सुविधा दी जा रही है। एक बार प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लेने के बाद किसी प्रकार की विसंगति होने पर अथवा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या होने पर अभ्यर्थी NTA के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी NTA को [email protected] पर ई-मेल कर सकते है।