एजुकेशन

TS CPGET Result 2022: जल्द ही अपेक्षित होगा परीक्षा परिणाम, cpget.tsche.ac.in पर ऐसे करें चेक

TS CPGET Result 2022: तेलगाना स्टेट कॉमन पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2022 का रिजल्ट उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद द्वारा जल्द ही घोषित किया जाएगा। TS CPGET परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार जो परीक्षा के परिणाम के जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वह जल्द ही रिजल्ट के जारी होने के बाद अपना परिणाम इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। स्मानिया विश्वविद्यालय राज्य स्तरीय परीक्षाओं के लिए CPGET 2022 परिणाम घोषित करेगा जो पीजी (MA, M.S.C, M.Com) आदि पाठ्य्रक्रम, पीजी डिप्लोमा पाठय्रकमों और 5 वर्षीय एकीकृत कार्यक्रम (MA) में प्रवेश के लिए आयोजित किए गए थे।

TS CPGET 2022 जल्द अपेक्षित

TS CPGET 2022 परीक्षा का आयोजन विश्वविद्यालय, हैदराबाद द्वारा 11 अगस्त से 16 अगस्त 2022 तक कंप्यूटर आधारित मोड़ में किया गया था। बता दें (MA, M.S.C, MBA) उस्मानिया, काकतीय, तेलंगाना, महात्मा गाँधी, प्लामुरु, सातवाहन और जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालयों द्वारा प्रदान किया जाता है। TS CPGET 2022 परीक्षा के बाद संस्थान ने पहले अंतिम उत्तरकुंजी जारी की थी और छात्रों को 25 अगस्त 2022 तक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने की अनुमति दी गई थी। हालाकिं विश्वविद्यालय ने अभी तक आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है, लेकिन संस्थान जल्द ही इसे जारी कर सकता है।

लॉगिन क्रेडेंटियलस से चेक करें परिणाम

TS CPGET 2022 में शामिल होने वाले उम्मीदवार परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करके परिणाम के लिंक में लॉगिन क्रेडेंटियलस जैसे पंजीकरण संख्या, हॉल टिकट और जन्म तिथि आदि दर्ज करके अपना परिणाम देख सकेंगे।

CUET UG Result 2022: NTA की तरफ से इस तरह किए जाएँगे आपके मार्क्स का कैलकुलेशन, यूजीसी अध्यक्ष ने समझाया

तेलंगाना CPGET 2022 परिणाम विवरण

TS CPGET 2022 परीक्षा परिणाम में उम्मीदवारों की जानकारी और परीक्षा में प्राप्त किए गए अंक शामिल होंगे, उम्मीदवार रिजल्ट को डाउनलोड करते समय उसमे दी गई सभी जानकारी को एक बार क्रॉस चेक अवश्य ही कर लें, जिससे उन्हें आगे चलकर किसी समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए रिजल्ट शीट में शामिल विवरण कुछ इस प्रकार है।

  • उम्मीदवारों का नाम और रोल नंबर
  • परीक्षा का नाम
  • न्यूनतम अंक आवश्यक
  • प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
  • छात्रों की योग्यता की स्थिति

TS CPGET Result 2022 ऐसे करें जांच

तेलंगाना CPGET परीक्षा का परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • उम्मीदवार सबसे पहले TS CPGET की ऑफिसियल वेबसाइट cpget.tsche.ac.in पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको TS CPGET 2022 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब दिए गए परिणाम लिंक में अपनी पंजीकरण संख्या, हॉल टिकट और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर परीक्षा का रिजल्ट खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ से आप इसे डाउनलोड करके भविष्य के सन्दर्भ में इसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें।
  • इस तरह आप अपना परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।

सम्बंधित खबर

Leave a Reply

Back to top button
Sports News: नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड इन गलतियों की वजह से अटक जाती है PM Kisan Yojana की क़िस्त Facebook पर ये पोस्ट करना पहुंचा देगा सीधे जेल! सिंगर जुबिन नौटियाल का हुआ एक्सीडेंट, पसली और सिर में आई गंभीर आई Jubin Nautiyal Accident Salman Khan Ex-Girlfriend Somy Ali :- Salman Khan पर Ex गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लगाए गंभीर आरोप