दिसंबर के महीने में बहुत लोग किसी खूबसूरत जगह पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के साथ ही देशभर की कुछ अच्छी जगहों पर साथी, परिवार या मित्रो के साथ पहुँच सकते हैं। इन्ही दिनों जम्मू कश्मीर से हिमाचल और उत्तराखंड से अरुणाचल तक बर्फबारी भी होती है।
दिसंबर साल का आखिरी महीना भी होता है और हर व्यक्ति इस आखिरी महीने में सालभर की खास यादों को जीवनभर संजोने की चाहत रखता है। इस वजह से जिन लोगो को भी सैर-सपाटे (visit in december) का शौक हो वे इन खूबसूरत टूरिस्ट स्थानों में भ्रमण का प्लान कर सकते हैं।
Top places to visit in december 2023
बिनसर (Binsar)
उत्तराखंड में घूमने को लेकर सभी टूरिस्ट के मन में नैनीताल, मसूरी या ऋषिकेश आदि प्रसिद्ध स्थानों के ही नाम आते है। किन्तु इस राज्य के बिनसर की सुंदरता भी सैलानियों को चंद पलो में ही दीवाना बना देती है। यह स्थान समुद्री तल से लगभर 3,000 मी. ऊँचाई पर स्थिति है।
एक बार को तो बिनसर के सामने नैनीताल या मसूरी की खूबसूरती भी कम लगने लगती है। यह एक शान्तिमय स्थान है और यहाँ (Binsar) आकर घूमने में अलग ही आनंद मिलता है। ऊँचे पहाड़ो, झील एवं झरनो को देखकर युवाओ के दिल खिल ही उठते है और बर्फबारी (snowfall) से तो यहाँ की सुंदरता में चार चाँद लग जाते है।
केलांग (Keylong)
हिमाचल प्रदेश अपने आप में ही लाजवाब सुंदरता का खजाना है। इस राज्य में शिमला, कुल्लू-मनाली, धर्मशाला या डलहौजी आदि स्थानों पर हर रोज़ हजारों सैलानी भ्रमण के लिए आते है। किन्तु जिन लोगो को हिमाचल में किसी खास सुन्दर जगह में क्वालिटी टाइम बिताना हो तो तो वे केलांग आ सकते है।
केलांग के खूबसूरत नज़ारे इस तरह से लोकप्रिय है कि कुछ लोगो तो इसको ‘हिमाचल का स्वर्ग’ भी कहते हैं। गगनचुम्बी पहाड़, सुन्दर झीले, दिलकश झरने एवं घास के मैदान आदि यहाँ की सुंदरता को बढ़ाने का काम करते हैं। बर्फ गिरने के समय पर यहाँ (Keylong) की खूबसूरती अपने शिखर पर आ जाती है।
मेचुका वैली (Mechuka)
भारत में स्थित, स्पीति घाटी, कांगड़ा घाटी, वैली ऑफ फ्लावर्स, युमथांग घाटी और नुब्रा वैली जैसी चर्चित घाटियों में लोगो को काफी बार आने का मौका मिला होगा। लेकिन इन सभी घाटियों की सुंदरता मेचुका वैली के सामने सभी को कम ही लगने लगती है ।
मेचुका वैली को अरुणाचल की सुन्दरतम वादियों में बसा स्वर्ग भी कहते है जोकि चीन के बॉर्डर पर एकदम से सटा हुआ है। इस घाटी की सुंदरता इतनी प्रचलित है कि इसको ‘नॉर्थ-ईस्ट के स्वर्ग’ की संज्ञा तक मिली हुई है। बर्फ़ पड़ने के बाद तो ये घाटी अपनी सुंदरता का शीर्ष पा लेती है। यूँही कई लोग दिसंबर में यहाँ (Mechuka) आते हैं।
मुरुदेश्वर (Murudeshwar)
यदि दक्षिण भारत में टूरिज्म की चर्चा हो तो अधिकांश लोगो को केरल का ही नाम पहले याद आएगा। किन्तु यदि दिसंबर के टाइम पर भारत के दक्षिणी हिस्से में जाने का प्लान हो तो आप मुरुदेश्वर जा सकते है। यह (Murudeshwar) कर्नाटक का एक तटवर्ती क्षेत्र है जिस कारण से इसकी सुंदरता देखने योग्य है।
यहाँ पर मौजूद शिवजी के मुरुदेश्वर मंदिर में विश्वभर से भक्त दर्शन को आते है। इस जगह पर ही शिवजी को समर्पित दुनिया की दूसरी सर्वाधिक बड़ी प्रतिमा भी है। अरब सागर के किनारे मौजूद ये प्रतिमा लाखों भक्त और टूरिस्टों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
बांसवाड़ा (Banswara)
शायद बहुत कम ही लोगो को इस बात की जानकारी होगी कि बांसवाड़ा को राजस्थान की ‘ग्रीन वैली’ कहते है। जो लोगो भी ऐतिहासिक इमारतों, महलो और किलो से घिरी ग्रीन वैली में आना चाहते हो वो दिसंबर महीने में (Banswara) आ सकते है। अरावली की सुरम्य पहाड़ियों के मध्य में बांसवाड़ा शांत और सुन्दर जगह है।

यह भी पढ़ें :- Relationship Tips: ये संकेत दर्शाते है कि इमोशनली कितना सेफ है?
सर्दियों के दिन परिवार, दोस्त या साथी के साथ भ्रमण करने का सबसे मौका होते है और इस दौरान घूमने से एक अलग ही मजा लिया जाता है। इस लेख में बताई गई विभिन्न जगहों में से एक में जाकर मूड फ्रेश कर सकते है।