Millionaires Cities: दुनिया के इन शहरों में रहते हैं सबसे ज्यादा अरबपति लोग, जाने भारत लिस्ट में कहा हैं शामिल

Millionaires Cities: दोस्तों ये तो हम सभी जानते हैं की दुनिया में बहुत से अरबपति लोग मौजूद है, फिर चाहे वह बड़े बिजनेसमैन हो या बड़े और दुनिया के सबसे महँगे कलाकार, लेकिन क्या आप जानते हैं दुनियाभर में ऐसे कौन से शहर हैं, जहाँ पर सबसे ज्यादा करोड़पति रहते हैं, यदि नहीं तो आज हम आपको ब्लूमबर्ग द्वारा हेनली एंड पार्टनरशिप के हवाले से जुडी एक प्रकाशित रिपोर्ट की जानकारी प्रदान करेंगे, जिससे यह पता लग सकेगा की दुनिया के किन शहरों में सबसे ज्यादा अरबपति लोग रहते हैं, तो चलिए जानते हैं हेनली एंड पार्टनरशिप की रिपोर्ट की पूरी जानकारी।
दुनिया के इन शहरों में रहते हैं सबसे ज्यादा अरबपति लोग
ब्लूमबर्ग द्वारा हेनली एंड पार्टनरशिप के हवाले से जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के सबसे ज्यादा अरबपति देशों में टॉप करने वाला देश अमेरिका है यानी दुनिया के सबसे करोड़पति लोग अमेरिका के शहरों में रहते हैं, इस लिस्ट में अमेरिका के कुछ शहर टॉप पर हैं, बता दें टॉप 10 शहरों की लिस्ट में अमेरिका के 5 शहर शामिल है। इस रिपोर्ट में मिली जानकारी के मुताबिक न्यूयॉर्क भी अमीरों की लिस्ट में टॉप पर है, आपको बता दें इस लिस्ट में इन शहरों के वह करोड़पति शामिल है जिनकी संपत्ति एक मिलियन डॉलर या फिर इससे ज्यादा है।
जाने टॉप तीन शहरों में कितने हैं करोड़पति
दुनिया में अमीरों की लिस्ट में नंबर एक पर अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर शामिल है, इस शहर हैं 345 लाख करोड़पति लोग रहते हैं, इस शहर में 59 अरबपति भी रहते हैं, इसके अलावा 10 करोड़ डॉलर से ज्यादा संपत्ति वाली अमीरों की संख्या 737 हैं। वहीं बात करें लिस्ट में दूसरे नंबर की तो जापान की राजधानी टोक्यो दूसरे नंबर पर आती है, यहाँ पर 3.04 करोड़पति और 12 अरबपति रहते हैं, वहीं इस शहर में 10 करोड़ डॉलर से ज्यादा संपत्ति वाले अमीरों की संख्या 263 है। इसके अलावा लिस्ट में तीसरे नंबर पर अमेरिका का ही शहर सैन फ्रांसिस्को है, यहाँ पर करीब 2.76 लाख करोड़पति और 62 अरबपति रहते हैं, यहाँ पर 10 करोड़ डॉलर से ज्यादा की संपत्ति वालों की संख्या 623 है।
टॉप 10 में यह शहर है शामिल
टॉप तीन के अलावा इस लिस्ट में चौथे स्थान पर ब्रिटेन की राजधानी लंदन हैं, पाँचवे स्थान पर सिंगापुर, छठे स्थान पर लॉस एंजिल्स, सातवें पर शिकागो, आठवें स्थान पर ह्यूस्टन, नौवें स्थान पर बीजिंग और दसवें स्थान पर चाइना का शहर शंघाई है।
दुनिया के अमीर देशों में भारत टॉप 20 की लिस्ट से बाहर
हेनली एंड पार्टनरशिप की इस लिस्ट में भारत की बात करें तो इंडिया टॉप-20 में भी शामिल नहीं है, दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में भारतीय उद्योगपतियों गौतम अडानी और मुकेश अम्बानी का नाम शामिल है, लेकिन इसके बावजूद शहरों की लिस्ट में भारत 20 वें स्थान से भी बाहर है। बात करें हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2022 की तो मुंबई में देश के सबसे ज्यादा 72 अरबपति रहते हैं, वहीं देश की राजधानी दिल्ली में 51 अरबपतियों का घर है, जबकि बेंगलुरु 28 अरबपतियों के घर के साथ तीसरे स्थान पर है।