Top 10 Expressways in India : ये हैं भारत के टॉप 10 एक्सप्रेसवे, देखें लिस्ट

Top 10 Expressways in India :- एक्सप्रेसवे उच्चतम श्रेणी की सड़के होती है, जिनमे एक्सेस रैंप, लेन डिवाइडर और एलिवेटर सिलेक्शन जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल होती है। एक्सप्रेसवे पर 6 से 8 लेन होती है जिनको सुव्यवस्थित रूप से बनाया जाता है। हमारे देश में बहुत से एक्सप्रेसवे है जिनपर 120 KM/H की स्पीड से वाहन चलाये जा सकते है। लेकिन क्या आप जानते है Top 10 Expressways in India के नाम क्या है यदि नहीं तो आज हम आपको बतायेगे भारत के टॉप 10 एक्सप्रेसवे के बारे में। तो चलिए जानते है Top 10 Expressways in India के बारे में :-

Top 10 Expressways in India : ये हैं भारत के टॉप 10 एक्सप्रेसवे, देखें लिस्ट

1) आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra Lucknow Expressway)

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की लम्बाई 302 किलोमीटर है। यह एक्सप्रेसवे आगरा और लखनऊ को शिकोहबाद, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, औरैया, कानपूर, उन्नाव और हरदोई आदि नगरों से जोड़ता है। इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत आगरा के एक गॉंव इतदपुर मुद्रा में में शुरू होता है और 10 जिलों के 231 गॉंवो से होते हुए जाता है। और लखनऊ के सरौसा गॉंव पर समाप्त होता है।

2 ) यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway)

यमुना एक्सप्रेसवे को ताज एक्सप्रेसवे भी कहा जाता है। यह 165.5 किलोमीटर लम्बा एक्सप्रेसवे दिल्ली को अगर से जोड़ता है। यह 6 लेन का नियंत्रित राजमार्ग है। इस एक्सप्रेसवे को तीन चरणों में बांटा गया है। इसका पहला चरण ग्रेटर नोएडा से ताज इंटरनेशनल एविएशन हब तक जाता है। दूसरा चरण ताज इंटरनेशनल हब से एविएशन हब के बीच में है। तीसरा चरण एविएशन से आगरा तक जाता है। इस पुरे एक्सप्रेसवे पर कुल 5 टोल प्लाजा है।

3) मुम्बई-पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai-Pune Expressway)

मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे कलंबोली, नवी मुंबई और पुणे तक फैला हुआ है। इस रुट पर पाँच इंटरचेंज है। इस एक्सप्रेसवे से यात्रा के समय में 2 घंटे का कम समय लगता है। यह 6 लेन एक्सप्रेसवे है और इसपर 4 टोल प्लाजा है। इसमें 2 कैरिजावै है जिसने से प्रत्येक में तीन लेन है। मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर गति सीमा ट्रकों के लिए 80 km/h और कारों के लिए 100 km/h है। 

4) मुम्बई-नागपुर एक्सप्रेसवे (Mumbai-Nagpur Expressway)

मुंबई नागपुर एक्सप्रेसवे को हिन्दू हृदय सम्राट बालासाहब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग के नाम से भी जाना जाता है। यह 701 किलोमीटर लम्बा है जिसपर 6 लेन है। यह महाराष्ट्र के 10 जिलों के 390 गॉंवो से होकर गुजरता है।

5) आहमदाबाद-वड़ोदरा एक्सप्रेसवे (Ahmedabad-Vadodara Expressway)

यह एक्सप्रेसवे भारत के गुजरात राज्य के अहमदाबाद और वड़ोदरा शहरों को जोड़ने वाला एक एक्सप्रेसवे है। यह 93.1 किलोमीटर लम्बा है। एक्सप्रेसवे दोनों शहरों के बीच यात्रा में लगने वाले समय को कम करता है। इसमें 4 लेन है।

6) दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे (Delhi-Gurgaon Expressway)

दिल्ली गुड़गॉंव एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 2008 में किया गया था। यह दिल्ली और गुड़गांव को जोड़ता है और इसकी लम्बाई लगभग 28 किलोमीटर है। यह एक्सप्रेसवे स्वर्णिम चातुर्भुज परियोजना और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना का हिस्सा है।

7)  बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway)

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में स्थित है जिसकी लम्बाई 296 किलोमीटर है। यह यूपी के सात जिलों से होकर गुजरता है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 15 जुलाई 2022 को किया गया था।

8) पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway)

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे उत्तरप्रदेश में है जिसको 14 नवंबर 2021 में जनता के लिए खोला गया था। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे उत्तर में दिल्ली और पूर्व में पटना जैसे अन्य राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश को जोड़ता है। इस एक्सप्रेसवे का नाम पहले लखनऊ आजमगढ़ बलिया था लेकिन अक्टूबर 2015 में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इसका नाम बदलकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे कर दिया।

9) दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway)

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे भारत सरकार की एक दूरदर्शी परियोजना है। जो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एवं आर्थिक राजधानी मुंबई को जोड़ता है। यह फ़िलहाल 8 लेन का है जिसको 12 लेन तक बढ़ाया जा सकता है। इसका उद्घाटन 12 फरवरी 2023 में किया गया था।

10) दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi-Meerut Expressway

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे 90 किलोमीटर लम्बा है। यह दिल्ली से प्रारम्भ होता है और मेरठ पर खत्म होता है। इसपर 14 लेन दिल्ली से डासना तक जाती है तथा 6 लेन डासना से मेरठ तक जाती है।



Leave a Comment

बालों के लिए अंडा एक बहुत फायदेमंद चीज है, इसे हेयर मास्क बनाकर इस्तेमाल करें। यहां जानें इस मास्क के फायदे। सर्दियों में ऐसे करें मेकअप, पार्टी में सभी की नजरें सिर्फ आप पर होंगी। यदि आप भी अपने WiFi का पासवर्ड भूल जाते हैं, तो तुरंत इसे कैसे पता करें, यहां जानें। रोज सुबह उठकर करें ये 4 काम, दिल और दिमाग दोनों रहेंगे स्वस्थ अगर आपका इंस्टाग्राम अकाउंट उर्फी जावेद की तरह सस्पेंड जो जाता है तो यहां जानें कि आप अपना अकाउंट कैसे रिकवर कर सकते हैं। क्या पति और पत्नी दोनों पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभ के लिए पात्र हैं? इस योजना के नियमों के बारे में जानिए। अगर आप भी Free Movie Ticket प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप भी BookMyShow में ऐसे टिकट बुक करें। यहां जानें पूरी जानकारी सर्दियों में इन 5 खास चीजों को खाएं, ताकि शरीर गर्म रहे।