बिना वीजा के इस खूबसूरत देश में घूमने का मौका! ऑफर सिर्फ इस दिन तक

थाईलैंड की सरकार अपने देश में टूरिज्म बढ़ाने के उद्देश्य से भारत के नागरिकों के लिए एक बहुत ही अच्छा ऑफर शुरू कर रही है। इस ऑफर के अंतर्गत अब भारतीय वहाँ (Thailand) पर बिना वीजा के ही सैर कर सकेंगे। किन्तु वीजा फ्री नियमों में यह ढील कुछ सीमित समय के लिए ही दी गई है।

विदेश घूमना हर भारतीय का सपना होता है किन्तु वीजा-पासपोर्ट और बजट के कारण बहुत से लोग अपने प्लान को कैंसिल कर देते हैं। लेकिन अब ऐसे लोगो के विदेश घूमने का सपना भी जल्दी पूरा होगा। अब भारतीय बिना वीजा के भी विदेश घूम सकते हैं चूँकि थाईलैंड सरकार भारतीय नागरिकों के लिए विशेष ऑफर दे रही है।

बिना वीजा विदेश यात्रा करें

थाईलैंड में ट्रेवल करने के लिए अब भारतीय नागरिको को वीजा नहीं चाहिए। थाईलैंड में विदेश घूमने आने वाले यात्रियों के लिए अपने वीजा नियमों ढील दी है। भारत सहित ताइवान से आने वाले टूरिस्ट 30 दिनों के लिए बिना वीजा (Fresh Visa Travel) के थाईलैंड में घूम सकते हैं। थाई टूरिज्म के अनुसार 10 नवंबर 2023 से 10 मई 2024 तक भारत के नागरिक बिना वीजा के थाईलैंड जा सकेंगे।

थाइलैंड कैसा देश है


थाईलैंड दक्षिण-पूर्व एशिया का एक अद्भुत देश है जोकि अपनी प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक धरोहर, और वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए खासा लोकप्रिय है। इस देश की राजधानी बैंकॉक है और ये एक विविध और आकर्षक देश है जो दुनियाभर के टूरिस्टों को कई रोमांचक स्थल प्रदान करता है।

पसंदीदा डेस्टिनेशन

थाईलैंड भारतीयों सहित दुनियाभर के पर्यटकों का फेवरेट ट्रैवलिंग डेस्टिनेशन रहता है। यहाँ पर बीच वेकेशन्स बिताने के लिए यूरोपियन भी आते हैं और थाईलैंड में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियाँ और मंदिर भी बहुत सामान्य सी बात है। इसकी वजह है कि दोनों ही देशों में साझी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा की लम्बी हिस्ट्री है।

थाइलैंड में एक अयोध्या नगरी भी है जिसको ‘अयुत्थया’ के नाम से जानते है। इसको लेकर मान्यता है कि भगवान राम का मंदिर भी बनवाया गया है।

भारतीयों को भाता थाईलैंड

थाईलैंड में कई भारतीय मंदिर होने की वजह से ही भारत के नागरिक थाईलैंड जाना बेहद पसंद करते है। प्रत्येक वर्ष यहाँ (Thailand) भारी संख्या में इंडियन टूरिस्ट घूमने आते हैं। यदि आंकड़ों को देखे तो इस साल भी थाईलैंड में अभी तक मलेशिया, चीन और दक्षिण कोरिया के बाद सबसे ज्यादा पर्यटक भारत से गए हैं।

भारत से इस वर्ष अभी तक 12 लाख पर्यटक थाईलैंड जा चुके हैं। यहाँ गौर करने वाली बात है कि श्रीलंका भी भारतीय नागरिकों के लिए वीजा फ्री ट्रैवल की सुविधा दे रहा है।

थाइलैंड के प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट्स

  1. बैंकॉक : देश की राजधानी बैंकॉक एक विविधता से भरपूर सिटी है जिसमे पर्यटक गोल्डेन माउंटेन, ग्रैंड पैलेस और वाटफा बुद्ध मंदिर आदि स्थलों को देख सकते हैं।
  2. चियांग माई : यह नॉर्दन थाईलैंड का एक बड़ा शहर है जोकि पर्यटक दूध और मकखनो के लिए लोकप्रिय हैं। यहां के पहाड़ एवं जंगलों में जाकर प्रकृति का लुप्त ले सकते है।
  3. पटाया : यह टूरिस्टों में लोकप्रिय समुद्री किनारे का शहर है जिसमे टूरिस्ट समुंदर किनारे मौज-मस्ती और विज्ञान केंद्र देखने जा सकते हैं।
  4. चियांग राय : यह छोटा सा गाँव गार्गीय जंगल में पड़ता है यहाँ पर खास तौर से हाथी देखने को मिलते है।
  5. क्राबी : क्राबी समुद्री किनारा और ताक़ी की छत्त टूरिस्टों को काफी आकर्षित करती है। यहाँ पर्यटक नदी किनारे पर भी खेल सकते हैं और आसपास के द्वीपों को भी देखने जाते हैं।
  6. आयुत्थया : ये ऐतिहासिक शहर ‘अयोध्या’ के नाम से भी प्रसिद्ध है और ये विश्व धर्म पर्यटन का महत्वपूर्ण केंद्र है।
  7. चियांग राय : यहाँ पर हाथी की सफारी का लुप्त मिलता हैं और प्राकृतिक रूप से समृद्ध जंगल भी देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें :- उत्तराखंड के ये 5 पर्यटन स्थल की खूबसूरती आपको विदेश जैसे अनुभव दे सकती है

ऐसे इस साल सर्दियों की छुट्टियों में विदेश जाने की प्लानिंग करने वालो को बिना किसी परेशानी के थाईलैंड घूमने का सुनहरा मौका मिल रहा है।

Leave a Comment

आप भी प्रोफेशनल की तरह फोटो खींच सकते हैं, ये 5 एप्स को आजमा कर देखें। यदि आपको भी अपना पासपोर्ट जल्दी चाहिए, तो ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई, और जानें कि इसमें कितना आएगा खर्च। इन ऐप्स के जरिए आप अपनी बीमारी के बारे में डॉक्टर से मुफ्त में सलाह ले सकते हैं। यहां जानें पूरी जानकारी. क्या आप भी इस प्रक्रिया के जरिए अपने फोन में Emergency SOS सेट करना चाहते हैं, तो यहां जानें पूरी जानकारी। अमीर बनने का आसान तरीका! जानें इंस्टाग्राम से कैसे कमाएं लाखों। अगर आप भी नए साल पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन बुकिंग साइट्स पर डिस्काउंट पा सकते हैं। जानिए पूरी जानकारी।