न्यूज़

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण कब है? इन 6 राशियों को रहना होगा सावधान

ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार इस सूर्यग्रहण का कोई भी प्रभाव दिवाली पूजन अथवा गोवर्धन पूजा पर नहीं पड़ने वाला है। Surya Grahan 2022 में इन राशियों के जातको को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।

सूर्य ग्रह को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य पर ग्रहण लगने की घटना को कभी भी शुभ नहीं कहा जाता है। यह ग्रहण अन्य ग्रहो से सम्बंधित राशियों पर भी प्रभाव डालता है। ज्योतिष विद्या के अनुसार ‘सूर्य ग्रहण’ एक विशेष घटना है। साल 2022 के लिए अंतिम सूर्य ग्रहण दीवाली के त्यौहार से एक दिन बाद यानी कि 25 अक्टूबर (सोमवार) के दिन लगने वाला है। 24 अक्टूबर के दिन दिवाली का त्यौहार मनाया जायेगा। ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार इस सूर्यग्रहण का कोई भी प्रभाव दिवाली पूजन अथवा गोवर्धन पूजा पर नहीं पड़ने वाला है। Surya Grahan 2022 में इन राशियों के जातको को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।

सूर्यग्रहण 2022 समयावधि

  • सूर्यग्रहण की शुरुआत – 25 अक्टूबर, मंगलवार शाम 04:23 बजे से शाम 06:25 बजे तक
  • सूर्यग्रहण का मध्यकाल – 05:28 बजे पर होगा
  • ग्रहण का मोक्ष – शाम 06:25 बजे होगा।

विभिन्न राशियों पर प्रभाव

तुला

इस राशि पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ने वाला है चूँकि तुला राशि ने ही सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इस राशि से सम्बंधित लोगो को आर्थिक नुकसान होने की सबसे अधिक सम्भावना है। साथ ही इनकी सेहत पर भी बुरा असर हो सकता है। ये जातक वहां को चलते समय भी अधिक सावधान रहे। तुला राशि के लोगो के लिए यह सूर्य ग्रहण सबसे ज्यादा कष्टदायक हो सकता है।

वृष

इस ग्रहण पर वृष राशि के लोगो को अपने स्वास्थ्य की विशेष देखरेख करनी होगी। इस समय अपने खानपान पर भी विशेष परहेज रखें। इसके साथ ही आपके लिए किसी बात को लेकर चिंता भी हो सकती है। यदि आप किसी बता को लेकर चिंतित हो तो उसे किसी को भी साझा ना करें।

मिथुन

मिथुन राशि के जातको के लिए यह समय समस्याओं से भरपूर रह सकता है। इस समय पर आपको फिजूल के खर्चो से सचेत होने की आवश्यकता है। आपके कार्यों में अड़चने आ सकती है। व्यापार और पैसो का काम करने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। आपको अपने जीवनसाथी के साथ कटु सम्बन्ध हो सकते है।

कन्या

कन्या राशि के जातको को इस सूर्यग्रहण से वित्तीय मामलो में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको विषम आर्थिक परिस्थितियों से भी दो-चार होना पड़ सकता है। इस समय पर पैसो को निवेश करने से पहले विशेषज्ञ व्यक्ति से राय मशवरा करना आवश्यक होगा। साथ ही पैसो के काम को करने से पहले बजट अवश्य तैयार करना होगा।

वृश्चिक

कन्या राशि के जातको की तरह वृश्चिक राशि के लोगो को भी आर्थिक मोर्चे पर कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको धनहानि भी हो सकती है। अतः सही तो यह रहेगा कि आप अपने खर्चों को नियंत्रण में जरूर रखे। इस समय आपको निवेश करते समय बहुत सावधान रहने की आवश्यकता होगी।

यह भी पढ़ें :- karwa Chauth 2022: करवा चौथ के दिन सुहागिनें गलती से भी न करें ये 5 काम, व्रत के फल से रह जाएँगी वंचित

मकर

मकर राशि से सम्बंधित लोगो के स्वास्थ्य पर ग्रहण के समय कुप्रभाव देखने को मिल सकते है। इस समय आप बीमार महसूस कर सकते है। किसी खास बात को लेकर आपने मन में भय भी पैदा हो सकता है। यह समय भगवान पर श्रद्धा रखते हुए आत्मविश्वास से गुजारे।

उपाय

इस समय आप लोगो के लिए गेंहू, गुड़, मसूर, ताम्बे इत्यादि का दान करना सर्वाधिक शुभ होगा। इसके साथ ही आप आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ भी कर सकते है। इसके अतिरिक्त गुरु मन्त्रधारी लोग भी अपने गुरु के मन्त्र का जाप कर सकते है।

सम्बंधित खबर

Leave a Reply

Back to top button
सिंगर जुबिन नौटियाल का हुआ एक्सीडेंट, पसली और सिर में आई गंभीर आई Jubin Nautiyal Accident Salman Khan Ex-Girlfriend Somy Ali :- Salman Khan पर Ex गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लगाए गंभीर आरोप इन गलतियों की वजह से अटक जाती है PM Kisan Yojana की राशि, घर बैठें कराएं सही Mia Khalifa होंगी Bigg Boss की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट Facebook पर ये पोस्ट करना पहुंचा देगा सीधे जेल!