एजुकेशन

SSC Stenographer Result 2022: एसएससी सेटनोग्राफर ग्रुप सी और डी का रिजल्ट जारी, ssc.nic.in पर ऐसे करें चेक

SSC Stenographer Result: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ने ग्रुप सी और डी के लिए आयोजित स्किल टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपना रिजल्ट एसएससी की ऑफिसियल वेबसाइट ssc.nic.in पर चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी 2020 परीक्षाएँ कोरोना के कारण इस साल 20 और 21 जून 2022 को आयोजित की गई थी।

स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के स्किल टेस्ट में बैठने के लिए कुल 3608 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। जबकि ग्रेड डी के लिए कुल 13,445 उम्मीदवारों का चयन किया गया था। आयोग ने एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती के स्किल टेस्ट रिजल्ट के साथ श्रेणीवार उम्मीदवारों की कटऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं। एसएससी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन में शामिल होने का मौका मिलेगा।

स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ के लिए कटऑफ

कैटेगरी कटऑफ और उम्मीदवारों की संख्या

  • SC की कटऑफ 139.31554, इसमें 35 कैंडिडेट्स हुए सिलेक्ट
  • ST की कटऑफ 119.86940 , इसमें 9 कैंडिडेट्स हुए सिलेक्ट
  • OBC की कटऑफ 148.42862, इसमें 91 कैंडिडेट्स हुए सिलेक्ट
  • EWS की कटऑफ 149.25265, इसमें 32 कैंडिडेट्स हुए सिलेक्ट
  • UR की कटऑफ 157.03860, इसमें 54 कैंडिडेट्स हुए सिलेक्ट
  • OH की कटऑफ 117.81440, इसमें 2 कैंडिडेट्स हुए सिलेक्ट
  • VH की कटऑफ 73.97151, इसमें 4 कैंडिडेट्स हुए सिलेक्ट
  • कुल अभियार्थी – 227

स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘डी’ के लिए कटऑफ

  • SC की कटऑफ 128.42784, इसमें 354 कैंडिडेट्स हुए सिलेक्ट
  • ST की कटऑफ 101.42221, इसमें 133 कैंडिडेट्स हुए सिलेक्ट
  • OBC की कटऑफ 138.55078, इसमें 649 कैंडिडेट्स हुए सिलेक्ट
  • EWS की कटऑफ 127.00785, इसमें 280 कैंडिडेट्स हुए सिलेक्ट
  • UR की कटऑफ 148.17852, इसमें 479 कैंडिडेट्स हुए सिलेक्ट
  • ESM की कटऑफ 457.8359, इसमें 9 कैंडिडेट्स हुए सिलेक्ट
  • OH की कटऑफ 91.17234, इसमें 48 कैंडिडेट्स हुए सिलेक्ट
  • VH की कटऑफ 61.77808, इसमें 24 कैंडिडेट्स हुए सिलेक्ट
  • Others-PWD कटऑफ 48.48484, इसमें 6 कैंडिडेट्स हुए सिलेक्ट
  • कुल सफल अभियार्थी – 1982

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2022: यूपी में वन रक्षक के 701 पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी मोटी सैलरी

एसएससी स्टेनोग्राफर रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड

एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

  • इसके लिए उम्मीदवार सबसे पहले SSC की ऑफिसियल वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको SSC Stenographer Group C & Group D 2020 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • यहाँ आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर सबमिट कर दें।
  • अब स्किल टेस्ट में चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
  • यहाँ आप सर्च बॉक्स में अपना नाम सर्च कर सकते हैं।
  • यदि इस लिस्ट में आपका आपका नाम हुए रोल नंबर तो आप पास माने जाएँगे।

सम्बंधित खबर

Leave a Reply

Back to top button
सिंगर जुबिन नौटियाल का हुआ एक्सीडेंट, पसली और सिर में आई गंभीर आई Jubin Nautiyal Accident Salman Khan Ex-Girlfriend Somy Ali :- Salman Khan पर Ex गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लगाए गंभीर आरोप इन गलतियों की वजह से अटक जाती है PM Kisan Yojana की राशि, घर बैठें कराएं सही Mia Khalifa होंगी Bigg Boss की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट Facebook पर ये पोस्ट करना पहुंचा देगा सीधे जेल!