SSC Exam Calendar 2022-23 Out : कर्मचारी चयन आयोग द्वारा (SSC) द्वारा साल 2022-23 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। एसएससी के जारी 2022-23 एग्जाम कैलेंडर में एसएससी सीजीएल, एसएससी जेई, एसएससी सीएचएसएल , एसएससी जीडी कांस्टेबल, एसएससी सीपीओ सब-इंस्पेक्टर, एसएससी जेएचटी, एसएससी स्टेनोग्राफर और एसएससी चयन पोस्ट परीक्षा के लिए नया शेड्यूल जारी किया गया है।
एसएससी ने साल 2022 के लिए नया परीक्षा कैलेंडर अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दिया गया है, जिसके लिए एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार इसका नया कैलेंडर वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा द्वारा परीक्षा का न्या कैलेंडर अलग-अलग परीक्षाओं के लिए रिवाइज या स्थगित तारीखों के साथ अपडेट किया गया है।
एसएससी ने जारी किया 2022-23 एग्जाम कैलेंडर
एसएससी द्वारा हर वर्ष विभिन्न पदों पर परीक्षाओं के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाता है। यह परीक्षा कैलेंडर साल 2022 में आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली सभी जरुरी परीक्षाओं की तारीखों को आगे बढ़ाता है, इसके लिए एसएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीखों को चेक करने और उसके अनुसार अपनी तैयारियों को पूरी करने में मदद करता है।
आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर में विज्ञापन की तारीख, परीक्षा, आवेदन के खुलने और बंद होने की तारीख अलग-अलग कॉलम के साथ शामिल होती है इसके साथ ही इसमें परीक्षाओं का नाम भी एक लाइन में दिया गया होता है।
यह भी पढ़ें :- 7th Pay Commission DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगा तोहफा, इस तारीख को होगा महंगाई भत्ता बढ़ने का ऐलान
जाने ये है परीक्षा का अपडेट कैलेंडर
- एसएससी सीएचएसएल 2021 पेपर-2 (डिस्क्रिप्टिव) – 18 सितंबर 2022
- दिल्ली पुलिस परीक्षा -2022 में हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) की भर्ती – 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2022
- दिल्ली पुलिस परीक्षा -2022 में कांस्टेबल (चालक) की भर्ती – 21 अक्टूबर 2022
- दिल्ली पुलिस परीक्षा -2022 में हेड कांस्टेबल (एडब्ल्यूओ/टीपीओ) की भर्ती – 27 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2022
- एसएससी जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक और सीनियर हिंदी अनुवदक परीक्षा, 2022 (पेपर – 1) – 1 अक्टूबर 2022
- एसएससी एमटीएस और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) 2021 पेपर – 2 (डिस्क्रिप्टिव) – 6 नवंबर 2022
- दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा में एसएससी सब-इंस्पेक्टर, 2021 (पेपर -1) – 9 नवंबर से 11 नवंबर 2022
- एसएससी जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, क्वांटिटी सर्वेइंग एन्ड कॉन्ट्रैक्ट्स और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2022 (पेपर- 1) – 14 नवंबर से 16 नवंबर 2022
- एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा, 2022 (सीबीई) – 17 नवंबर से 18 नवंबर 2022
- एसएससी संयुक्त ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा, 2022 (टियर – 1) – दिसंबर 2022
- आईएमडी परीक्षा में एसएससी वैज्ञानिक सहायक, 2022 (सीबीई) – दिसंबर 2022
- दिल्ली पुलिस परीक्षा में एमटीएस (सिविलियन) की एसएससी भर्ती – 2022 (टियर – 1) – जनवरी से फरवरी 2023
- एसएससी संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) लेवल परीक्षा, 2022 (टियर-1) – फरवरी से मार्च 2023
- असम राइफल्स परीक्षा, 2022 (सीबीई) , केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बालों (सीएपीएफ), एनआईए, एसएसएफ और राइफलमैन (जीडी) में एसएससी कांस्टेबल (जीडी) – मार्च-अप्रैल 2023
- कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष/महिला के एसएससी भर्ती, दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2022 (सीबीई) – अप्रैल से मई 2023
- एसएससी मल्टी टास्किंग (गैर- तकनिकी) स्टाफ परीक्षा, 2022 (टियर- 1) – अप्रैल से मई 2023