Shreekant Tyagi: कोर्ट में गालीबाज श्रीकांत (Shreekant Tyagi) की जमानत याचिका को न्यायाधीश रणविजय प्रताप सिंह ने नामंजूर कर दिया है। मेरठ पुलिस ने त्यागी पर गैंगस्टर एक्ट और असामाजिक गतिविधि (रोकथाम) के अंतर्गत मामला दायर किया था। मामले की सुनवाई होने पर पुलिस ने केश डायरी भी पेश की। इसमें त्यागी के 9 केशों की जानकारी है। ताजा खबर यह है कि श्रीकांत त्यागी को अभी भी जेल में ही रहना पड़ेगा।
पहले श्रीकांत लापता हो गया था। पुलिस के द्वारा आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही हुई और 25 हजार का इनाम भी लगाया गया। अंत में पुलिस ने मेरठ में दबोचकर श्रीकांत को जेल में डाल दिया।
मामले की जानकारी
ताज़ा खबर के मुताबित ‘गालीबाज’ श्रीकांत की जमानत याचिका को नामंजूर कर दिया गया है। ध्यान रखे श्रीकांत त्यागी तब सुर्ख़ियों में आये जब उसने नोएडा की एक पॉश सोसाइटी की महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल कर दिया। 5 अगस्त के दिन एक महिला से गाली-गलौच और बदसलूकी का वीडियों वायरल होने लगा। मामले के फैलते ही पुलिस ने त्यागी पर कारवाही करते हुए केश दायर कर लिया।
इसकी खबर मिलते ही आरोपी शख्स श्रीकांत त्यागी भाग निकला। पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखते हुए अपनी 12 टीमें उसको ढूंढ़ने के लिए भेज दी।
मामले पर शुरू हुई राजनीति
अब त्यागी के मामले पर राजनीति भी शुरू हो चुकी है। समाजवादी पार्टी (SP) के नेता श्रीकांत के परिवार को सेक्टर-93 की सोसाइटी में मिलने पहुँचे। उनके साथ पार्टी के बहुत सारे कार्यकर्त्ता भी पहुँचे। इन्हे पुलिस ने गेट पर ही रोक दिया और कुछ लोगों के परिवार से मुलाकात की।