SBI ATM Card Apply Online :- आज के डिजिटल युग में, बैंकिंग के कामों को सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India – SBI) ने बैंकिंग सेवाओं को घर बैठे पहुंचाने के लिए विभिन्न डिजिटल सुविधाएँ प्रदान की हैं। SBI ATM (डेबिट) कार्ड को ऑनलाइन आवेदन करना एक तरह का सुविधाजनक और सुरक्षित तरीका है, और यह आपको खाते से नकदी निकालने, अपनी खरीददारी करने, और ऑनलाइन लेन-देन करने की सुविधा प्रदान करता है। इस लेख में, हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने SBI ATM कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं और घर बैठे अपना ATM कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते है SBI ATM Card Apply Online Process क्या है। पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख के अंत तक हमारे साथ जुड़े रहे :-
SBI ATM Card Apply Online : घर बैठे ऐसे मंगवाएं SBI ATM (Debit Card) कार्ड ऑनलाइन देखें
आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से SBI ATM (Debit Card) आसानी से मंगवा सकते है। जिसकी दो प्रक्रिया है। यहाँ आप दोनों तरीके से एटीएम कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया बताई जा रही है :-
Yono App से SBI ATM Card Apply कैसे करे
- Yono App से ATM Card मंगवाने के लिए सबसे पहले आपको योनो ऐप लॉगिन करना है।
- यहाँ आपको थ्री डॉट/चार लाइन दिखेंगी उनपर क्लिक करे।
- यहाँ आपको बहुत से ऑप्शन देखने को मिलेंगे जिनमे से आपको Service Request पर क्लिक करना है
- जिसके आप आपको ATM/Debit Card के विकल्प को सेलेक्ट करना है।
- अब आपको अपनी इंटरनेट बैंकिंग के प्रोफाइल पासवर्ड को एंटर करना है।
- ध्यान रहे प्रोफाइल पासवर्ड और लॉगिन पासवर्ड अलग-अलग होते है।
- प्रोफाइल पासवर्ड एंटर करने के बाद Submit पर क्लिक करे।
- जिसके बाद आपको Request New/Replacement पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपको न्यू डेबिट कार्ड का पेज दिखेगा।
- यहाँ पर आपको अपना अकाउंट सेलेक्ट करना है, नाम भरना है और कार्ड टाइप सेलेक्ट करना है।
- टर्म्स एंड कंडीशंस को एक्सेप्ट करे और Next पर क्लिक कर दीजिये।
- जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जायेगा उसको एंटर करे और Submit पर क्लिक कर दीजिये।
- जिसके बाद आपको Reference Number दिया जायेगा।
- रिफरेन्स नंबर नोट करके Ok पर क्लिक कर दीजिये।
- इस प्रकार आप SBI ATM Card Apply Online प्रोसेस पूरा कर सकते है।
- आवेदन प्रक्रिया पूरा होने के 7-10 दिनों के भीतर आपके एड्रेस पर एटीएम कार्ड भेज दिया जायेगा।
- यदि किसी कारणवश आपके घर पर ATM कार्ड नहीं आता तो आप ब्रांच पर जाकर ATM कार्ड कलेक्ट कर सकते हो।
वेबसाइट से SBI ATM Card Apply कैसे करे
- सबसे पहले आपको SBI की ऑफिसियल वेबसाइट onlinesbi.sbi पर जाना होगा।
- यहाँ आपको Personal Banking पर जाना है और Login पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद अगले पेज पर आपको Continue to Login पर क्लिक करना है।
- अब अपने Username, Password और Captcha भर कर Login करे।
- लॉगिन पर क्लिक करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक आप OTP आएगा।
- ओटीपी को दर्ज करे और सबमिट पर क्लिक कर दीजिये।
- जिसके बाद आप सफलतापूर्वक लॉगिन हो जायेगे।
- अब आपको e-Services>>ATM Card Services का विकल्प दिखेगा उसपर क्लिक करे।
- अब आपको Request ATM/Debit Card के विकल्प पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपको एटीएम कार्ड का चयन करना है और सबमिट कर देना है।
- जिसके बाद आपको कुछ बेसिक जानकारी भरनी होगी।
- सभी जानकारी भरने के बाद अपनी रिक्वेस्ट सबमिट कर दीजिये
- आपको एक Reference number भी दिया जायेगा जिसकी मदद से आप अपनी रिक्वेस्ट को ट्रैक कर सकते है।
- इस प्रकार SBI ATM Card Apply Online प्रोसेस पूरा हो जायेगा और 7-10 दिन के अंदर आपका एटीएम कार्ड आपके एड्रेस पर पंहुचा दिया जायेगा।
यह खबरे भी देखे :-
- Air India: 250 विमानों के ऑर्डर में एयर इंडिया ने किया बदलाव, जाने किन प्लेन की होगी डिलीवरी
- ESIC Admit Card 2023: पैरामेडिकल ग्रुप सी के लिए एडमिट कार्ड जारी, 10 दिसंबर से होगी परीक्षा शुरू
- Income Tax News: अब फॉर्म में देनी होगी ये जानकारी, जाने क्या है इनकम टैक्स को लेकर बड़ी अपडेट
- Electricity Bill: अब बिजली बिल पर उपभोक्ताओं को मिलेगी 80 प्रतिशत की छूट, जाने क्या है सरकार की योजना
- Chandrayaan-3 : चंद्रयान 3 का प्रोपल्शन मॉड्यूल पृथ्वी की कक्षा में वापस आया