RRB Group D Result 2022: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट इस हफ्ते rrbcdg.gov.in पर जारी होने के आसार, जाने लेटेस्ट अपडेट
रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट इस सप्ताह जारी कर सकता है, रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आरआरबी की ऑफिसियल वेबसाइट से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

RRB Group D Result 2022: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट के जारी होने का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है, रिजल्ट को लेकर मिल रही जानकारी के मुताबिक आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट इस सप्ताह जारी हो सकता है। इस कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार काफी समय से रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे थे, जिसे लेकर अब यह माना जा रहा है की यह जल्द ही आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जारी हो सकता है। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर अपना रिजल्ट और कटऑफ चेक और डाउनलोड भी कर सकेंगे।
इस सप्ताह हो सकता है आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट जारी
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 के इस सप्ताह जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है, बता दें इस परीक्षा के लिए आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मदवारों को 19 अक्टूबर, 2022 तक का समय दिया गया था, जिसके बाद जल्द ही रेलवे भर्ती बोर्ड नतीजे जारी करेगा। हालांकि आरआरबी ने अभी तक ग्रुप डी रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन यह माना जा रहा है की रिजल्ट इस सप्ताह कभी भी जारी हो सकता है, इसके लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की वे रिजल्ट से संबंधित जानकारी के लिए रीजनल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का आयोजन पांच चरणों में 17 अगस्त, 2022 से 11 अक्टूबर, 2022 तक किया गया था। रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए एक करोड़ पंद्राह लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इस परीक्षा के जरिए 1.30 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी करने वाला है। रेलवे ग्रुप डी परीक्षा कई शिफ्टों में होने के चलते नॉर्मलाइजेशन का फार्मूला लागू होगा, इसके लिए बोर्ड ने नोटिस जारी कर नॉर्मलाइजेशन का फार्मूला जारी किया है।
LPG Price: सरकार ने बनाया खास प्लान, इतने रूपये सस्ती हो जाएगी गैस, आम जनता को जल्द मिलेगी खुशखबरी
NEET UG Counselling 2022: मॉप-अप राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, mcc.nic.in पर ऐसे करें अप्लाई
RRB Group D Result 2022 ऐसे करें चेक
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
- सबसे पहले उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिसियल वेबसाइट पर rrbcdg.gov.in पर विजिट करें।
- अब होम पेज पर आपको Click here to view score of Level 1 of 7th CPC के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जाएगा यहाँ आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट करें दें।
- अब आपकी स्क्रीन पर परीक्षा का रिजल्ट खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख सकेंगे।
न्यूनतम पासिंग मार्क्स
ग्रुप डी लिखित परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस को 40 प्रतिशत, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) को 30 प्रतिशत, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 30-30 प्रतिशत न्यूनतम अंक लाने होंगे। बता दें रेलवे भर्ती की लिखित परीक्षा में जो उम्मीदवार सफल होंगे उन्हें शारीरिक दक्षता और आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
अंतिम रूप से रेलवे से सरकारी नौकरी के लिए चयनित उम्मीदवारों को सांतवें केंद्रीय वेतन आयोग के आधार पर प्रति माह 18000 रूपये वेतन मिलेगा।