RRB Group D Answer Key 2022: जाने कब तक आएगी आंसर की, अप्रैल 2023 तक होगी जॉइनिंग
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2022 के अंतिम चरण का समापन आज, परीक्षा का आयोजन 5 चरणों में किया गया है, अब परीक्षा के करीब 15 दिन बाद जारी हो सकती है आंसर की।

RRB Group D Answer Key 2022: आरआरबी ग्रुप डी (RRB Group D) के पाँचवे और अंतिम चरण की परीक्षा आज 11 अक्टूबर 2022 को आखरी दिन है यानी आज यह परीक्षा संपन्न हो जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवार जो अब आरआरबी ग्रुप डी की आंसर की के जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, आपको बता दें परीक्षा के आंसर की को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की आंसर की परीक्षा के करीब दो सप्ताह या 15 दिन बाद यानी 25 अक्टूबर, 2022 को जारी की जा सकती है। जिसके जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
आरआरबी इस दिन तक होगी जारी
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा के समापन के बाद परीक्षा आंसर की के आने की उम्मीद करीब 15 दिन बाद यानी 25 अक्टूबर 2022 को जताई जा रही है, आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को उस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 5 से 6 दिन का समय दिया जाएगा। आपको बता दें की आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2022 के जरिए कुल 1.03 लाख पदों को भरा जाएगा, जिसके लिए करीब 1 करोड़ 15 लाख उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया गया था, वहीं परीक्षा का आयोजन 5 चरणों में किया गया है। वर्ष 2018 में ग्रुप डी की 63 हजार पदों पर भर्ती निकली थी, जिसमे आंसर की परीक्षा के करीब 25 दिनों के बाद जारी की गई थी। जिसके बाद अब रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के अनुसार आंसर की के 15 दिन बाद जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
अप्रैल 2023 तक होगी जोइनिंग
भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे बोर्ड की तरफ से 3 अक्टूबर, 2022 को जारी किए आदेश के अनुसार अप्रैल 2023 तक देश भर में रेलवे के 17 जोन में 1,52,713 पदों को भरा जाएगा। वहीं फरवरी 2023 तक मेरिट के अनुसार अभियार्थी का पीईटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट किया जाएगा, इसके बाद मार्च और अप्रैल में सभी चयनित उम्मीदवारों को पदों के अनुसार जॉइन करवाया जाएगा, रेलवे ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा का आयोजन कई शिफ्टों में किया गया है, जिस कारण मेरिट लिस्ट जारी करने के लिए नॉर्मलाइजेशन का फार्मूला लागू किया जाएगा।
ग्रुप डी भर्ती (लेवल-1) में सिंगल स्टेज एग्जाम से होगा, दूसरा सीबीटी नहीं होगा। सीबीटी में पास होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी, जिसमे प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काट लिया जाएगा, लिखित परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस को 40 प्रतिशत, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) को 30 प्रतिशत, एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 30-30 प्रतिशत न्यूनतम अंक लाने होंगे।
आरआरबी ग्रुप डी PET 2023 पीईटी की शर्तें
पुरुष अभियार्थियों के लिए
- एक बार में 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।
- 4 मिनट 15 सेकेंड में एक किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
महिला अभियार्थियों के लिए
- एक बार में 20 किलोमीटर वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।
- 5 मिनट 40 सेकेंड में एक किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।