Vande Bharat Update : वंदे भारत को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट! 7 सितंबर को मिलेगा तोहफा, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

Vande Bharat Update : वंदे भारत को लेकर भारतीय रेलवे की और से अच्छी खबर सामने आई है। जिसमे रेलवे इसी महीने तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस चालाने का प्लान बना रही है। इस ट्रैन को एक और नई कामयाबी हासिल हुई है। इसके लिए रेलवे की और से इसका रुट के साथ ट्रायल की तारीख भी तय कर लिया गया है, जिसकी जानकारी रेलवे मंत्रालय के अधिकारी द्वारा दी गई है।
रेलवे मंत्रालय की और से मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत ट्रैन के ट्रायल की तारीख तय हो गई है। जिसके लिए रुट ट्रायल के बाद सीआरएस क्लीयरेंस लेना है और फिर ट्रैन को तय रुट पर चला दिया जाएगा।
इस दिन किया जाएगा ट्रायल
रेलवे की और से शुरू की जाने वाली वंदे भारत को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैन का ट्रायल 7 और 8 सितंबर 2022 को किया जाएगा। इस ट्रैन के ट्रायल के दौरान इसमें जितने यात्रियों की क्षमता होगी उतना ही लोड रखकर ट्रैन को दौड़ाया जाएगा, जिसका ट्रायल मुंबई अहमदाबाद के बीच किया जाएगा। इस ट्रैन को काफी किफायती बनाया गया है जिसके लिए इसका हाई लेवल पर ट्रायल किया जा रहा है।
रेलवे ने दी जानकारी
वंदे भारत ट्रैन के ट्रायल के दौरान कुछ सीटों पर कर्मचारी बैठेंगे और कुछ सीटों पर लोड रखकर ट्रैन को पटरी पर दौड़ाया जाएगा। ट्रायल के समय ट्रैन को उतनी ही तेजी से दौड़ाया जाएगा, जितनी स्पीड में वह न्यूनतम रूप से चलती है। इस पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करके जानकारी दी है, जिसमे लिखा है की वंदे भारत ट्रैन की स्पीड का ट्रायल चल रहा है, जिसमे ट्रैन को ख़ास कामियाबी मिली है, बता दें ये ट्रायल कोटा-नागदा सेक्शन के बीच में चल रहा है और ट्रैन ने 120/130/150 और 180 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार को पार कर लिया है। ट्रैन की स्पीड के पहले चरण में 110 किमी के सफल ट्रायल होने के बाद में कोटा-नागदा सेक्शन पर दूसरे चरण का ट्रायल शुरू हुआ था, जिसमे ट्रैन ने अधिकतम 180 किमी की रफ़्तार पकड़ी थी।
त्यौहार सीजन में हो सकती शुरू
रेलवे के ट्रायल रन के बाद इसे त्यौहार सीजन में शुरू किया जा सकता है, इस रुट के ट्रायल के बाद में भी उसका टाइम टेबल बनाया जाएगा, जिसके लिए रेलवे ने इसे त्यौहार सीजन में शुरू करने का प्लान तैयार किया है, जिससे त्यौहार सीजन में यात्रा करने वाले यात्रियों को सफर करने में आसानी होगी।
75 रुट पर चलाई जाएँगी ये ट्रैन
देश में अभी वंदे भारत के ट्रायल के बाद इसे निर्धारित रुट पर चलाया जाएगा, अभी देश में केवल दो ही रूट नई दिल्ली से श्री माता वैष्णोंदेवी और कटरा नई दिल्ली से वाराणसी के रुट पर संचालित होते है। जिसे जल्द ही लखनऊ-प्रयागराज-कानपुर के रुट पर चलाए जाने की खबर सामने आ रही है। सरकार का अगले साल 15 अगस्त 2023 तक 75 नए रुट पर वंदे भारत चलाने का प्लान है। रेलवे मंत्रालय के अनुसार नई ट्रैन के निर्माण के बाद बची 74 वंदेभारत ट्रेनों का निर्माण जल्द से जल्द करवाने का काम शुरू किया जाएगा।